लोकसभा चुनाव के लिए सपा बना रही सोशल इंजीनियरिंग का नया फॉर्मूला, समझिए क्या है रणनीति

Image Source : PTI
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी, लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए पिछड़ों, मुस्लिमों और दलितों का कॉम्बिनेशन बनाने में जुटी है। जिसकी झलक उनकी घोषित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देखने को मिली है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अखिलेश ओबीसी वोटों में खासकर नॉन यादव को गोलबंदी में लगे हैं। इसी कारण वो जातीय समीकरण की बिसात को ढंग से बिछाने में लगे हैं। वह चाहते हैं कि ओबीसी को लामबंद करने के लिए एक के बाद एक मुद्दे देते रहें। इसी कारण स्वामी प्रसाद मौर्या लगातार रामचरित मानस को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव बना रहे चक्रव्यूह

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौर्य ही नहीं बसपा और कांग्रेस से आए कई नेताओं को खासी अहमियत मिली है। बताया जा रहा है कि ठीक ऐसा ही कोई कॉम्बिनेशन की झांकी प्रदेश की टीम दिखेगा। सपा के एक नेता ने बताया कि अभी ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ दल को घेरने के तैयारी है। अखिलेश यादव को पता है इन सबकी की काट ढूढने में भाजपा को थोड़ी मुश्किल होगी। इसी कारण इन मुद्दों पर जिलों में भी रणनीति बन रही है। जाति के हिसाब से पार्टी में समायोजन की तैयारी है।

दलितों को महत्व देना शुरू किया
सपा के नेता का कहना है कि विधानसभा चुनाव में मुद्दे दूसरे थे, अब इन मामलों को उठाकर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सकता है। पिछड़ी जातियों को भाजपा ने लोकसभा चुनाव से अपने पाले में कर रखा है। थोड़ा इस चुनाव में यादव और मुस्लिम और गैर यादव बिरादरी का कुछ हिस्सा सपा को मिला था, बांकी पर भाजपा ने बाजी मार ली। उसी का नतीजा रहा कि उनकी सरकार बन गई। लेकिन मैनपुरी के उपचुनाव में जिस प्रकार यादव के अलावा दलित का वोट हमें मिला है, उससे पार्टी ने एक बार फिर दलितों को महत्व देना शुरू किया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिखी सोशल इंजीनियरिंग
राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पाण्डेय कहते हैं कि कल घोषित हुई सपा की राष्ट्रीय टीम को देखें तो 11 यादव और 9 मुस्लिमों को पद देकर समाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। 14 राष्ट्रीय महासचिवों में एक भी ब्राह्मण और क्षत्रिय नहीं है। साथ ही गैरयादव ओबीसी जातियों के नेताओं को भी खास तवज्जो दी है। इस बार कार्यकारिणी में 10 मुस्लिम, 11 यादव, 25 गैरयादव ओबीसी, 10 सवर्ण, 6 दलित, एक अनुसूचित जनजाति और एक ईसाई हैं। ब्राह्मण नेताओं में अभिषेक मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, राज कुमार मिश्र, पवन पांडेय भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। दो ठाकुर हैं। गैरयादव में तीन कुर्मी व पांच जाट हैं। दूसरे दलों से आए नेताओं को तवज्जो देकर एक बार फिर संदेश देने की कोशिश की गई है। सपा एक बार फिर पिछड़ों, दलितों और मुस्लिम को एकजुट कर लोकसभा चुनाव में भाजपा से सीटें झटकने के प्रयास में लगेगी।

ये भी पढ़ें-

रामलला की प्रतिमा के लिए सीता के देश से आ रहा खास पत्थर, जानें कितने करोड़ साल पुराना है यह पाषाण?

Latest Uttar Pradesh News

Source link

Share

Recent Posts

IMF gave loan of crores of dollars to sri lanka will good days come | IMF ने दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज, क्या श्रीलंका के आ जाएंगे अच्छे दिन?

Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More

12 hours ago

6 foot poisonous snake was hidden in the woman bed see the pictures। महिला के बिस्तर में छिपा हुआ था 6 फुट का जहरीला सांप लेकिन उसे नहीं थी कोई खबर, फिर…

Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More

14 hours ago

Why did Uddhav Thackeray threaten Balasaheb to leave Matoshree Why did Narayan Rane leave Shiv Sena big reveal । उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब को क्यों दी थी मातोश्री छोड़ने की धमकी?

Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More

17 hours ago

अप्रैल पड़ने वाला है महंगा, मारुति सहित ये कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं गाड़ियों के दाम

Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More

22 hours ago

Rahul gandhi sentenced for two years in defamation case here is how politicians react । राहुल को सजा मिलने के बाद केजरीवाल का आया रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा

Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More

22 hours ago

संकट में अमेरिका! बैंकों में भूचाल के बीच फेड ने फिर बढ़ाईं दरें, जिद्दी महंगाई के सामने महाशक्ति ने टेके घुटने

Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More

1 day ago

Conch shell of Sanatan from Patanjaliपतंजलि से सनातन का शंखनाद, रामनवमी के दिन शताधिक विद्वान लेंगे संन्यास की दीक्षा,

Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More

2 days ago

Rajat Sharma’s Blog WHY MANN GOVT ALLOWED AMRITPAL A FREE HAND FOR 7 MONTHS। मान सरकार ने अमृतपाल को सात महीने तक खुली छूट क्यों दी ?

Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More

2 days ago

सरकार ने बढ़ाई वोटर ID और आधार लिंक करने की डेडलाइन, अब इस तारीख तक निपटा सकते हैं ये जरूरी काम

Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More

2 days ago

Smriti Irani dance with women in delhi on Women Day event video viral VIDEO: जब स्मृति ईरानी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ करने लगीं इस अंदाज में डांस

Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More

2 days ago

Whatsapp voice status feature and tips learn how to set voice status । Whatsapp स्टेटस पर अब सुनाई देगी आपकी आवाज, जानें वॉइस स्टेटस लगाने का तरीका

Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More

2 days ago

This website uses cookies.