गूगल एंड्रॉयड मोबाइल में अपने वर्चस्व के दुरुपयोग को लेकर लगे आरोप और जुर्माने से राहत के लिए दर-दर भटक रहा है। हाईकोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद अब वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा पहुंचा है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के फैसले के खिलाफ एनसीएलएटी के समक्ष दायर अपील पर सुनवाई करने में देरी को आधार बनाते हुए उच्चतम न्यायालय से राहत की गुहार लगाई है। गूगल ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) उसे अंतरिम राहत देने से इनकार करने के परिणामों का आकलन करने में नाकाम रहा है।
कंपनी के मुताबिक, ‘‘अंतरिम राहत नहीं मिलने पर उसे 14-15 वर्षों से कायम यथास्थिति में बदलाव करने होंगे और 19 जनवरी से उसे अपने समूचे कारोबारी मॉडल को भी बदलना होगा।’’ गूगल की इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने वाली है। इसमें उसने सीसीआई के आदेश के खिलाफ अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एनसीएलएटी के कदम को चुनौती दी है।
प्रतिस्पर्धा आयोग ने गत वर्ष अक्टूबर में गूगल पर प्रतिस्पर्धा को चोट पहुंचाने के आरोप का दोषी बताते हुए उसपर करीब 2,200 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसमें से 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना 97 प्रतिशत मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली एंड्रॉयड प्रणाली के संदर्भ में अपने दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए लगाया गया था। वहीं 936 करोड़ रुपये का जुर्माना प्ले स्टोर से जुड़ी नीतियों को लेकर लगााया गया था। इस आदेश के खिलाफ गूगल ने एनसीएलएटी में अपील की थी, लेकिन वहां से इसे कोई अंतरिम राहत नहीं मिली।
न्यायाधिकरण ने चार जनवरी को सीसीआई के आदेश पर स्थगन देने से इनकार करते हुए कहा था कि यह अपील आदेश आने के दो महीने बाद 20 दिसंबर को की गई है। हालांकि, गूगल ने इसे नकारते हुए अपनी याचिका में कहा है कि सीसीआई का आदेश 19 जनवरी 2023 से प्रभावी होने वाला है और उसने इसके एक महीने पहले एनसीएलएटी में अपील कर दी थी। उसने कहा है कि अपील के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उसे दंडित नहीं किया जा सकता है।
Photo:CANVA जानें वोटर आईडी लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका Tips to check voter… Read More
Image Source : PTI दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम IMD… Read More
Photo:CANVA जानिए 5 तरह के होम इंश्योरेंस के बारे में यहां 5 Types of Home… Read More
Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More
Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More
Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More
Photo:FILE Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी Indeed laid off: एक तरफ दनिया की… Read More
Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More
Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More
Image Source : ANI कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट आज राहुल… Read More
Photo:FILE अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed Rate 25bps बढ़ाया US Federal Reserve hiked Fed Rate:… Read More
Image Source : KARAULI SARKAR/FB करौली सरकार उर्फ बाबा संतोष सिंह भदौरिया कानपुर: यूपी के कानपुर… Read More
Photo:CANVA PPF, SSY में निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी PPF and SSY: अगर आप भी… Read More
Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More
Photo:FILE कीमतों में होगी 20 से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी BS6 Phase-2 News: बीएस6… Read More
Image Source : FILE PHOTO समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क नई दिल्ली: हिंदू… Read More
Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More
Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More
Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More
Image Source : INDIA TV जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से 180 किलोमीटर दूर भारत… Read More
Photo:CANVA महिला ड्राइवर के लिए सेफ्टी टिप्स 5 safety tips for female drivers: एक समय… Read More
Image Source : INDIA TV अयोध्या में होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अक्षरधाम मंदिर… Read More
This website uses cookies.