Categories: World News

इमरान को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश’, अवामी मुस्लिम लीग के दावे से मचा हड़कंप

Image Source : FILE
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सियासत में पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त हलचल मची हुई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के बाद पक्ष और विपक्ष में बेहद गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच अवामी मुस्लिम लीग (AML) सुप्रीमो शेख राशिद अहमद ने आरोप लगाया है कि शहबाज शरीफ की सरकार PTI चीफ इमरान खान को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश कर रही है। शेख राशिद ने कहा कि PML-N के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार इमरान को रास्ते से हटाना चाहती है।

‘इमरान को गोलियां नहीं तो क्या पटाखे लगे?’

सरकार पर निशाना साधते हुए राशिद ने कहा, ‘उन्होंने इमरान को मारने की साजिश रची। पहले उन्होंने कहा कि इमरान को गोलियां नहीं लगीं, फिर क्या उन्हें तुम्हारे बाप के पटाखे लगे थे।’ राशिद ने शुक्रवार को रावलपिंडी में अपने घर लाल हवेली के बाहर बढ़ती महंगाई के विरोध में आजोजित रैली को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। राशिद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे (गठबंधन सरकार के नेता) धीमे जहर के जरिए इमरान को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं क्योंकि वह उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

Image Source : FILE

अवामी मुस्लिम लीग के नेता शेख राशिद अहमद।

इमरान खान ने भी लगाया था गंभीर आरोप
बता दें कि इमरान खान ने भी आरोप लगाया था कि 3 नवंबर को वजीराबाद में बंदूक से हमला उनकी हत्या की साजिश के तहत हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे 11 साल पहले इस्लामाबाद में पंजाब के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर की हत्या हुई थी, वैसे ही उन्हें मारने का प्लान था। 3 नवंबर को गुजरात जिले के वजीराबाद शहर में सरकार विरोधी मार्च का नेतृत्व कर रहे इमरान पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें पैर में गोली लगने से इमरान घायल हो गए थे। इमरान ने आरोप लगाया कि शहबाज सरकार ने सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची।

Image Source : FILE

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।

नवाज और शहबाज पर बरसे थे इमरान खान
इमरान खान ने अपनी हत्या की साजिश के पीछे PML-N सुप्रीमो नवाज शरीफ, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह का हाथ होने का आरोप लगाया था। इमरान पर हमले के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे और तमाम शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ का दौर शुरू हो गया था। बाद में इमरान को कोर्ट से भी कई झटके मिले जिसके बाद उनके समर्थकों में उन्हें लेकर सहानुभूति और बढ़ गई थी। फिलहाल शहबाज सरकार महंगाई को लेकर इमरान और उनके साथियों के निशाने पर है।

Latest World News

Source link

Share

Recent Posts

IMF gave loan of crores of dollars to sri lanka will good days come | IMF ने दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज, क्या श्रीलंका के आ जाएंगे अच्छे दिन?

Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More

13 hours ago

6 foot poisonous snake was hidden in the woman bed see the pictures। महिला के बिस्तर में छिपा हुआ था 6 फुट का जहरीला सांप लेकिन उसे नहीं थी कोई खबर, फिर…

Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More

14 hours ago

Why did Uddhav Thackeray threaten Balasaheb to leave Matoshree Why did Narayan Rane leave Shiv Sena big reveal । उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब को क्यों दी थी मातोश्री छोड़ने की धमकी?

Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More

18 hours ago

अप्रैल पड़ने वाला है महंगा, मारुति सहित ये कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं गाड़ियों के दाम

Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More

22 hours ago

Rahul gandhi sentenced for two years in defamation case here is how politicians react । राहुल को सजा मिलने के बाद केजरीवाल का आया रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा

Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More

23 hours ago

संकट में अमेरिका! बैंकों में भूचाल के बीच फेड ने फिर बढ़ाईं दरें, जिद्दी महंगाई के सामने महाशक्ति ने टेके घुटने

Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More

1 day ago

Conch shell of Sanatan from Patanjaliपतंजलि से सनातन का शंखनाद, रामनवमी के दिन शताधिक विद्वान लेंगे संन्यास की दीक्षा,

Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More

2 days ago

Rajat Sharma’s Blog WHY MANN GOVT ALLOWED AMRITPAL A FREE HAND FOR 7 MONTHS। मान सरकार ने अमृतपाल को सात महीने तक खुली छूट क्यों दी ?

Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More

2 days ago

सरकार ने बढ़ाई वोटर ID और आधार लिंक करने की डेडलाइन, अब इस तारीख तक निपटा सकते हैं ये जरूरी काम

Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More

2 days ago

Smriti Irani dance with women in delhi on Women Day event video viral VIDEO: जब स्मृति ईरानी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ करने लगीं इस अंदाज में डांस

Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More

2 days ago

Whatsapp voice status feature and tips learn how to set voice status । Whatsapp स्टेटस पर अब सुनाई देगी आपकी आवाज, जानें वॉइस स्टेटस लगाने का तरीका

Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More

2 days ago

This website uses cookies.