IND vs NZ 1st T20: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। रांची में खेले गए इस मुकाबले में सभी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की फिरकी में फंसते हुए नजर आए। भारत ने अपने शुरुआती तीन विकेट पॉवरप्ले के पहले तीन ओवर में ही गंवा दिए थे। कुछ हद तक कप्तान हार्दिक पंड्या (21) और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (47) ने उम्मीदें जगाई थीं लेकिन वह भी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। इसके बाद अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 50 रनों की दमदार पारी खेली लेकिन यह पारी भारत के काम नहीं आ सकी।
न्यूजीलैंड की जीत में स्पिनर्स चमके। उनके कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके। ईश सोढ़ी ने 3 ओवर में 30 रन जरूर दिए लेकिन ऐसा विकेट झटका सूर्या का जिसने मैच पलट दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 19वें ओवर तक लगभग सब ठीकठाक था। न्यूजीलैंड का स्कोर सिर्फ 149 रन था। इसके बाद 20वां ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटा दिए और न्यूजीलैंड का स्कोर 176 तक पहुंच गया। डैरिल मिचेल ने 30 गेंदों पर 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए भी स्पिनर्स का अच्छा योगदान रहा था। वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में महज 22 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। वहीं कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।
ईशान किशन वनडे में डबल सेंचुरी लगाने के बाद से लगातार आउट ऑफ फॉर्म ही दिखे हैं। यहां भी उन्होंने निराश किया। फिर शुभमन गिल जिन्हें वनडे के बाद अभी टी20 में खुद को साबित करना है वो भी नाकाम दिखे। नए खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी अपने तीसरे मैच में पहली गेंद से हड़बड़ाहट में दिखे लेकिन कुछ कर नहीं पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। 15 रन पर ही टीम इंडिया के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद पंड्या और सूर्या ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर 155 रन ही बना सकी।
वाशिंगटन सुंदर भारत की तरफ से आज एकमात्र सफल खिलाड़ी दिखे जिन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने फील्डिंग में एक शानदार डाइविंग कैच भी पकड़ा। इसके बाद बल्ले से भी उन्होंने 28 गेंदों पर दमदार 50 रन बनाए और अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ा। पर उनका परफॉर्मेंस बेकार गया और टीम इंडिया यह मुकाबला नहीं जीत सकी। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जनवरी रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Image Source : INSTAGRAM Filmmaker Pradeep Sarkar Passes Away Filmmaker Pradeep Sarkar Passes Away: जाने… Read More
Photo:CANVA जानें वोटर आईडी लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका Tips to check voter… Read More
Image Source : PTI दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम IMD… Read More
Photo:CANVA जानिए 5 तरह के होम इंश्योरेंस के बारे में यहां 5 Types of Home… Read More
Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More
Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More
Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More
Photo:FILE Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी Indeed laid off: एक तरफ दनिया की… Read More
Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More
Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More
Image Source : ANI कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट आज राहुल… Read More
Photo:FILE अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed Rate 25bps बढ़ाया US Federal Reserve hiked Fed Rate:… Read More
Image Source : KARAULI SARKAR/FB करौली सरकार उर्फ बाबा संतोष सिंह भदौरिया कानपुर: यूपी के कानपुर… Read More
Photo:CANVA PPF, SSY में निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी PPF and SSY: अगर आप भी… Read More
Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More
Photo:FILE कीमतों में होगी 20 से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी BS6 Phase-2 News: बीएस6… Read More
Image Source : FILE PHOTO समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क नई दिल्ली: हिंदू… Read More
Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More
Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More
Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More
Image Source : INDIA TV जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से 180 किलोमीटर दूर भारत… Read More
Photo:CANVA महिला ड्राइवर के लिए सेफ्टी टिप्स 5 safety tips for female drivers: एक समय… Read More
This website uses cookies.