IND vs SL, 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। रोहित शर्मा की अगुआई में खेलते हुए भारतीय टीम ने साल के पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 373 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और श्रीलंका को 306 रन पर ही रोक दिया।
भारत के 374 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मोहम्मद सिराज ने 23 रन के स्कोर पर ही अविष्का फर्नांडो और फिर कुसल मेंडिस को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चरिथ असलंका ने पथुम निसांका के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उमरान मलिक ने अपने दूसरे ही ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। उमरान ने असलंका को 23 के स्कोर पर राहुल के हाथों कैच कराया।
धनंजय डीसिल्वा ने हालांकि निसांका के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की और चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। लेकिन शमी ने धनंजय को अर्धशतक से तीन रन पहले न सिर्फ आउट किया बल्कि एक बड़ी साझेदारी को भी तोड़ा। उधर दूसरे छोर पर शतक की तरफ बढ़ रहे निसांका को उमरान ने 72 के स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को संभलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद उमरान ने वेलालगे और चहल ने हसरंगा को आउट कर श्रीलंका के 179 के स्कोर पर 7 विकेट गिरा दिए।
एक समय मुश्किल में नजर आ रही श्रीलंकाई टीम हार के बेहद करीब खड़ी थी और ऐसा लग रहा था कि वह पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगी। लेकिन कप्तान शनाका ने एक बार फिर से आगे बढ़कर टीम को संभाला और 8वें विकेट के लिए कसुन रजिता के साथ मिलकर 73 गेंदों में 100 रन की अटूट साझेदारी की और श्रीलंका की हार के अंतर को कम करने में सफल रहे। शनाका आखिरी तक टिके रहे और 88 गेंदों में 108 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले विराट कोहली ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अपना 45वां शतक जड़ा जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोहली ने 87 गेंद में 113 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाला। उन्होंने दूसरे छोर पर विकेटों के नियमित पतन के बीच 12 चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा (67 गेंद में 83 रन, नौ चौके, तीन छक्के) ने फॉर्म में चल रहे इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को नहीं खिलाने को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए शुभमन गिल (60 गेंद में 70 रन, 11 चौके) के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने गिल को पगबाधा करके भारत की सलामी जोड़ी के दबदबे को खत्म किया। शतक के सूखे को खत्म करने की कोशिशों में जुटे रोहित भी इसके बाद पदार्पण कर रहे दिलशान मदुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रीलंका के गेंदबाजों ने इसके बाद कुछ देर रन गति पर अंकुश लगाकर 400 रन से अधिक के स्कोर को भारत की जद से दूर किया। कोहली और श्रेयस अय्यर (28) ने रन गति में इजाफे का प्रयास किया। सूर्यकुमार पर तरजीह देते हुए अय्यर को इस मैच में मौका मिला था। वह लय में दिखे और उन्होंने वानिंदु हसरंगा पर छक्का जड़ा लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। लोकेश राहुल (39) भी अच्छी शुरुआत के बाद कासुन रजिता की गेंद पर बोल्ड हो गए। रजिता श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 88 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
Photo:CANVA जानें वोटर आईडी लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका Tips to check voter… Read More
Image Source : PTI दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम IMD… Read More
Photo:CANVA जानिए 5 तरह के होम इंश्योरेंस के बारे में यहां 5 Types of Home… Read More
Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More
Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More
Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More
Photo:FILE Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी Indeed laid off: एक तरफ दनिया की… Read More
Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More
Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More
Image Source : ANI कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट आज राहुल… Read More
Photo:FILE अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed Rate 25bps बढ़ाया US Federal Reserve hiked Fed Rate:… Read More
Image Source : KARAULI SARKAR/FB करौली सरकार उर्फ बाबा संतोष सिंह भदौरिया कानपुर: यूपी के कानपुर… Read More
Photo:CANVA PPF, SSY में निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी PPF and SSY: अगर आप भी… Read More
Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More
Photo:FILE कीमतों में होगी 20 से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी BS6 Phase-2 News: बीएस6… Read More
Image Source : FILE PHOTO समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क नई दिल्ली: हिंदू… Read More
Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More
Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More
Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More
Image Source : INDIA TV जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से 180 किलोमीटर दूर भारत… Read More
Photo:CANVA महिला ड्राइवर के लिए सेफ्टी टिप्स 5 safety tips for female drivers: एक समय… Read More
Image Source : INDIA TV अयोध्या में होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अक्षरधाम मंदिर… Read More
This website uses cookies.