Russia-Ukraine War: यूक्रेन के पास जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए टैंक नहीं हैं। जर्मनी ने वादा करने के बाद भी तेंदुआ 2 टैंक की अभी तक यूक्रेन को सप्लाई नहीं दी है। इससे युद्ध में यूक्रेनी सेना रूस के सामने पस्त होने लगी हैं। हालत यह है कि विभिन्न क्षेत्रों से अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेनी सैनिकों को युद्ध का मैदान छोड़कर भागना पड़ रहा है। इधर रूसी सैनिक यूक्रेन में एक के बाद एक शहर पर कब्जा करते जा रहे हैं। लंबे समय बाद पुतिन की सेना ने फिर से जापोरिज्जिया पर भी लगभग नियंत्रण पा लिया है। जबकि पूर्व में यूक्रेन ने रूस से जापोरिज्जिया को मुक्त करा लिया था। रूस यूक्रेन के सबसे अहम रणनीतिक शहर सोलेडार पर पहले ही कब्जा कर चुका है। इससे यूक्रेन के हौसले टूटने लगे हैं।
जर्मनी की ओर से वादा किए जाने के बाद भी तेंदुआ 2 टैंक नहीं देने से उसकी निंदा शुरू हो गई है। पूर्व नाटो चीफ जनरल सर रिचर्ड शिर्रेफ ने भी यूक्रेन को तेंदुआ 2 टैंक अब तक नहीं दिए जाने से जर्मनी की आलोचना की है। उन्होंने इसे अति दयनीय स्थिति बताया है। जनरल सर रिचर्ड शिर्रेफ ने कहा कि बर्लिन यूक्रेन की मदद करने के लिए ‘अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है’। वहीं अन्य आलोचकों का कहना है कि जर्मन सरकार को डर है कि यदि उसने इस टैंक को यूक्रेन भेजा तो पुतिन इसे युद्ध में सीधे जर्मनी की एंट्री मानेंगे और वह सबसे पहले उसको गैस की आपूर्ति बंद करके जवाब देंगे।
जर्मनी खो रहा विश्वसनीयता
ब्रिटेन के पूर्व नाटो प्रमुख ने बीती रात चेतावनी दी कि यूक्रेन को टैंक भेजने से जर्मनी का इनकार करना ‘दयनीय’ है और ‘एक सहयोगी के रूप में यह उसकी विश्वसनीयता’ के लिए खतरा है। जनरल सर रिचर्ड शिर्रेफ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया को रूसी राष्ट्रपति की तुलना निरंकुश एडॉल्फ हिटलर से करते हुए बताया कि बर्लिन व्लादिमीर पुतिन की सेना को हराने में मदद करने के लिए ‘अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो सहयोगी के रूप में जर्मनी का व्यवहार उसकी उसकी विश्वसनीयता पर बिल्कुल सवाल उठा रहा है।’ इस निंदनीय टिप्पणी के बाद यूक्रेन को तेंदुआ 2 टैंक देने से इंकार करने वाले जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज पर फिर से दबाव बढ़ गया है। बर्लिन ने अन्य यूरोपीय देशों को भी जर्मन निर्मित टैंक यूक्रेन भेजने से रोक दिया है।
नाटो संधि को भी दरकिनार करने का आरोप
यूरोप में नाटो के डिप्टी सुप्रीम कमांडर रहे सर रिचर्ड ने कहा कि ‘जर्मनी की अपने इतिहास की वजह से एक विशेष जिम्मेदारी है कि वह यूक्रेन को खून से सने एक निरंकुश (पुतिन से) के खिलाफ बचाने में मदद करे ,जो (रूस) अपने एक पड़ोसी पर अकथनीय पीड़ा देने के लिए तैयार है। जर्मनी भी पहले इसी लेबल पर रहा है। हालांकि मैं बहुत अधिक समानताएं नहीं बनाऊंगा, क्योंकि इसका हमेशा एक खतरा होता है, लेकिन पिछली बार जब किसी ने इस तरह का व्यवहार किसी के साथ किया था तो वह जर्मनी का हिटलर था। उन्होंने कहा कि नाटो संधि में अनुच्छेद 5 में भी कहा गया है कि इसके किसी भी सदस्य के खिलाफ सशस्त्र हमले को सभी के खिलाफ हमला माना जाना चाहिए। इसलिए जर्मनी की विशेष जिम्मेदारी है। इसके बावजूद अगर वह जिम्मेदारी से भाग रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितना विश्वसनीय है।
ब्रिटेन ने भी दिया है यूक्रेन को टैंक का भरोसा
तेंदुआ 2 टैंक नहीं देने से चौतरफा जर्मनी की आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों का कहना है कि जर्मन सरकार अपने टैंक नहीं भेजना चाहती, क्योंकि उसे डर है कि पुतिन जवाब में गैस और तेल की आपूर्ति बंद कर देंगे। हालांकि ब्रिटेन ने यूक्रेन 14 चैलेंजर 2 टैंक भेजने का वादा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए अपने गृहमंत्री समेत टॉप अधिकारियों के स्मारक सेवा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कल भाग लिया था। उन्होंने इस दौरान पश्चिमी सहयोगियों से इस सप्ताह के अंत में जर्मनी में होने वाली वार्ता में भी टैंकों के लिए अपील की। अमेरिका ने भी रखरखाव जैसी विसंगतियां बताकर यूक्रेन को अब्राम टैंक देने से मना कर दिया है। ऐसे में 11 महीने की भीषण लड़ाई के बाद जेलेंस्की को रूस से हार का डर सताने लगा है।
Photo:INDIA TV दुनिया के सबसे ताकतवर बैंक क्यों डूब रहे? जानें कारण Bank Crises: पिछले… Read More
Image Source : INDIA TV श्रद्धा हत्याकांड नई दिल्ली: दिल्ली में हुआ श्रद्धा हत्याकांड ने… Read More
Image Source : FILE PHOTO कोविड-19 और H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते केस कोविड-19 और H3N2… Read More
Photo:FILE Delhi People दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बजट से ठीक एक… Read More
Image Source : PTI हरदीप सिंह पुरी ने कहा- माफी मांगे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी… Read More
Photo:PTI UBS दुनिया भर के बैंकिंग जगत में इस समय कोहराम मचा हुए है। पहले… Read More
Image Source : FILE PHOTO ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों का हमला दिल्ली: वारिस… Read More
Photo:INDIA TV कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा Investment in Kashmir: भारत दुनिया में बिजनेस करने… Read More
Image Source : FILE PHOTO राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को दिया जवाब दिल्ली :… Read More
Photo:CANVA पाकिस्तान में बत्ती गुल और भारत में बढ़ी बिजली की चमक Pakistan Suffered Power… Read More
Image Source : FREEPIK झारखंड में H3N2 का पहला मामला आया सामने झारखंड में H3N2… Read More
Image Source : NEHA MARDA Balika Vadhu Neha Marda Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कभी… Read More
Photo:फाइल फोटो लावा का यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन मार्केट में कई ब्रांड्स को सीधी… Read More
Image Source : FILE PHOTO जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार हुआ ठग किरण पटेल जम्मू-कश्मीर से एक… Read More
Image Source : INDIASTV आप की अदालत में स्मृति इरानी AAP KI ADLAT: केंद्रीय मंत्री… Read More
Photo:CANVA लीव ट्रैवल अलाउंस के जरिए टैक्स में छूट पाना चाहते हैं तो जरूर ध्यान… Read More
Image Source : INDIA TV स्मृति ईरानी नई दिल्ली: रजत शर्मा के लोकप्रिय शो 'आप… Read More
Image Source : FILE पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान… Read More
Photo:FLIPKART Vivo V 27 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर Vivo V 27… Read More
Image Source : FREEPIK herbal hair oil बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या है।… Read More
Photo:FILE ग्रीन एनर्जी को लेकर इस राज्य ने दी हरी झंडी Green Energy News: सरकारी… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL जम्मू-कश्मीर में SIA ने 8 जगहों पर छापेमारी की। श्रीनगर:… Read More
Photo:FILE 20 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही केंद्र सरकार PM Mitra Scheme: दुनिया… Read More
Image Source : ANI श्रद्धालुओं के लिए कटरा में तैयार हुआ 5 मंजिला वैष्णों देवी… Read More
This website uses cookies.