Weather Update: देश के मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। ठंड, शीतलहर, घना कोहरा और बर्फबारी के बाद अब बारिश ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही ओले भी गिरेंगे। ठंड के मौसम में बारिश की वजह से सर्दी का सितम बढ़ सकता है। उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार देर रात हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं। मैदानी इलाकों में हुई बारिश का असर पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिला। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 26 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।
बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जाएगी। वहीं, 27 जनवरी 2023 की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज यानी 25 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 28 जनवरी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 28 और 29 जनवरी को भी बारिश की संभावना है।
मौसम का हाल
आज भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भी मंगलवार देर रात तेज हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में जनवरी में अब तक केवल नाममात्र की बारिश हुई है। हालांकि, पिछले साल जनवरी में 88.2 मिमी बारिश हुई थी, जो 306 प्रतिशत ज्यादा बारिश थी। इसी प्रकार जनवरी 2021 में 161 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है। पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और उत्तर कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं होगी। राज्य में न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में 2-3 डिग्री का इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें-
Image Source : ANI अविका से मिले पीएम मोदी बीजेपी सासंद पूनम महाजन अपनी फैमिली… Read More
Photo:FILE Stock Market Live विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते आज शेयर बाजार… Read More
Image Source : FILE PHOTO बाबा बागेश्वर का बड़ा ऐलान मध्य प्रदेश: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र… Read More
Photo:CANVA नए फाइनेंशियल ईयर में करना चाहते हैं इन्वेस्ट तो जानें क्या होते हैं टी-बिल… Read More
Image Source : PTI/FILE राहुल गांधी नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़… Read More
Photo:FILE इन 13 करोड़ लोगों के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन Pan Card Last… Read More
Image Source : फाइल फोटो इस ट्रिक से आप कितनी भी देर तक स्टेटस को… Read More
Image Source : FILE PHOTO केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर राहुल गांधी की… Read More
Photo:FILE SBI Fix Deposite HDFC FD rates आम तौर पर फिक्स डिपॉजिट को एक सबसे… Read More
Image Source : FILE PHOTO रेलवे अपडेट ट्रेन से यात्रा के दौरान अक्सर हम खिड़की… Read More
Photo:FILE OneWeb टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग मारते हुए देश के दिग्गज कारोबारी… Read More
Image Source : FILE बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री जबलपुर: बागेश्वर धाम के महाराज… Read More
Image Source : IMPACTGURU स्पाइनल मसल एट्रोफी बीमारी से पीड़ित कनक नई दिल्ली: कहा जाता… Read More
Photo:INDIA TV सिगरेट और तंबाकू लवर के लिए सरकार ने खड़ी कर दी मुसीबत Cigarette… Read More
Image Source : INDIA TV यूपी में IPS अधिकारियों का तबादला लखनऊ: यूपी के पुलिस… Read More
Photo:FILE Koo App ने लॉन्च किया कंटेंट मॉडरेशन के लिए शानदार फीच Social Media App:… Read More
Image Source : ANI संकल्प सत्याग्रह में बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस ने राहुल… Read More
Image Source : TWITTER मरीज ने डॉक्टर को दिया ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा Twitter Post: एक… Read More
Image Source : PTI Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Streaming WPL 2023: महिला प्रीमियर… Read More
Photo:CANVA न्यू फाइनेंशियल ईयर से जुड़ी जरूरी बातें New Financial Year 2023 planning: नए फाइनेंसियल… Read More
Photo:CANVA ऑनलाइन फ्रॉड का हो जाये शिकार, तो तुरंत करें यह काम Online fraud complaint… Read More
Image Source : FILE PHOTO कोरोना के बढ़ते मामले ने केंद्र सरकार की बढ़ाई चिंता… Read More
Image Source : INDIA TV पीएम नरेंद्र मोदी दावणगेरे: कर्नाटक के दावणगेरे में विजय संकल्प… Read More
Photo:FILE Jio True 5G अगर आपके फोन में भी 5जी नेटवर्क आने के बावजूद इंटरनेट… Read More
This website uses cookies.