इलेक्ट्रिक व्हीकल को भविष्य की सड़कों की सच्चाई के रूप में देखा जा रहा है। देश की सभी कार और बाइक कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों को जल्द से जल्द पेश करने की दिशा में काम कर रही हैं। लेकिन इस राह में सबसे बड़ा रोड़ इसकी लिथियम बैटरी है जिसके लिए हम चीन पर निर्भर है। लेकिन हाल ही में जम्मू में मिले लिथियम के बड़े भंडार ने सरकार और कंपनियों की चिंता की लकीरें कम जरूर कर दी है। अब अच्छी खबर यह है कि जम्मू क्षेत्र में मिली लिथियम की इन खदानों की जल्द ही नीलामी भी शुरू हो सकती है।
अंग्रेजी अखबार मिंट में छपी खबर के अनुसार केंद्र सरकार जून तिमाही की शुरुआत में जम्मू में खोजे गए नए लिथियम भंडार की नीलामी के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकती है। इसका फायदा दोपहिया या कार कंपनियों के अलावा मोबाइल फोन कंपनियों को भी मिलेगा। मोबाइल की बैटरी में भी लिथियम का ही प्रयोग होता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू में लिथियम भंडार की पुष्टि हो चुकी है। यहां पर जी-3 स्तर की खोज की गई है, इसका मतलब है कि लिथियम के भंडार यहां पर मौजूद हैं। इसके खनन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। मीडिया रपट के अनुसार यह एक खुली नीलामी होगी, जिसमें देशी विदेशी कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं। लेकिन यहां सरकार की अहम शर्त यह होगी कि लिथियम का प्रयोग केवल भारत में ही होगा।
पिछले हफ्ते भारत के खनन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि जम्मू कश्मीर में बड़े लिथियम भंडार की खोज हुई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहली बार दिल्ली से 650 किमी उत्तर में जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम भंडार का पता लगाया था। यदि इस क्षेत्र से भारत को लिथियम प्राप्त होता है तो आने वाले समय में भारत इलेक्ट्रिक बैटरी क्षेत्र का किंग बनकर उभर सकता है।
एक अध्ययन में यह कहा गया है कि सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) के तहत 50 गीगावॉट के लिथियम आयन सेल और बैटरी विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को 33,750 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। शोध संस्थान ‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू)’ ने एक स्वतंत्र अध्ययन जारी किया जिसमें कहा गया है कि 2030 तक अपने वाहन एवं ऊर्जा क्षेत्रों को कार्बन मुक्त बनाने के लिए देश को 903 गीगावॉट के ऊर्जा भंडारण की आवश्यकता होगी।
Image Source : ANI अविका से मिले पीएम मोदी बीजेपी सासंद पूनम महाजन अपनी फैमिली… Read More
Photo:FILE Stock Market Live विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते आज शेयर बाजार… Read More
Image Source : FILE PHOTO बाबा बागेश्वर का बड़ा ऐलान मध्य प्रदेश: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र… Read More
Photo:CANVA नए फाइनेंशियल ईयर में करना चाहते हैं इन्वेस्ट तो जानें क्या होते हैं टी-बिल… Read More
Image Source : PTI/FILE राहुल गांधी नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़… Read More
Photo:FILE इन 13 करोड़ लोगों के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन Pan Card Last… Read More
Image Source : फाइल फोटो इस ट्रिक से आप कितनी भी देर तक स्टेटस को… Read More
Image Source : FILE PHOTO केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर राहुल गांधी की… Read More
Photo:FILE SBI Fix Deposite HDFC FD rates आम तौर पर फिक्स डिपॉजिट को एक सबसे… Read More
Image Source : FILE PHOTO रेलवे अपडेट ट्रेन से यात्रा के दौरान अक्सर हम खिड़की… Read More
Photo:FILE OneWeb टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग मारते हुए देश के दिग्गज कारोबारी… Read More
Image Source : FILE बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री जबलपुर: बागेश्वर धाम के महाराज… Read More
Image Source : IMPACTGURU स्पाइनल मसल एट्रोफी बीमारी से पीड़ित कनक नई दिल्ली: कहा जाता… Read More
Photo:INDIA TV सिगरेट और तंबाकू लवर के लिए सरकार ने खड़ी कर दी मुसीबत Cigarette… Read More
Image Source : INDIA TV यूपी में IPS अधिकारियों का तबादला लखनऊ: यूपी के पुलिस… Read More
Photo:FILE Koo App ने लॉन्च किया कंटेंट मॉडरेशन के लिए शानदार फीच Social Media App:… Read More
Image Source : ANI संकल्प सत्याग्रह में बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस ने राहुल… Read More
Image Source : TWITTER मरीज ने डॉक्टर को दिया ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा Twitter Post: एक… Read More
Image Source : PTI Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Streaming WPL 2023: महिला प्रीमियर… Read More
Photo:CANVA न्यू फाइनेंशियल ईयर से जुड़ी जरूरी बातें New Financial Year 2023 planning: नए फाइनेंसियल… Read More
Photo:CANVA ऑनलाइन फ्रॉड का हो जाये शिकार, तो तुरंत करें यह काम Online fraud complaint… Read More
Image Source : FILE PHOTO कोरोना के बढ़ते मामले ने केंद्र सरकार की बढ़ाई चिंता… Read More
Image Source : INDIA TV पीएम नरेंद्र मोदी दावणगेरे: कर्नाटक के दावणगेरे में विजय संकल्प… Read More
Photo:FILE Jio True 5G अगर आपके फोन में भी 5जी नेटवर्क आने के बावजूद इंटरनेट… Read More
This website uses cookies.