प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु के येलहनका स्थित वायुसेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, यह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए)-तेजस, एचटीटी-40, डॉर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) जैसे स्वदेशी हवाई प्लेटफार्मो के निर्यात को भी बढ़ावा देगा।
क्यों है अब तक का सबसे बड़ा आयोजन
एयरो शो लगभग 35,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें 98 देशों की भागीदारी होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में 32 देशों के रक्षा मंत्रियों, 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय ओईएम के 73 सीईओ के भाग लेने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, एमएसएमई और स्टार्ट-अप सहित 809 रक्षा कंपनियां आला प्रौद्योगिकियों में प्रगति और एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में वृद्धि का प्रदर्शन करेंगी।
शामिल होंगी दिग्गज एविएशन कंपनियां
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रमुख प्रदर्शकों में एयरबस, बोइंग, दसॉल्ट एविएशन, लॉकहीड मार्टिन, इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री, ब्रह्मोस एयरोस्पेस, आर्मी एविएशन, एचसी रोबोटिक्स, एसएएबी, साफरान, रोल्स-रॉयस, लार्सन एंड टूब्रो, भारत फोर्ज लिमिटेड, हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और बीईएमएल लिमिटेड शामिल हैं। इस कार्यक्रम में लगभग पांच लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है और कई लाखों लोग टेलीविजन और इंटरनेट के माध्यम से जुड़ेंगे।
‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड’ का विजन
मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड’ विजन के अनुरूप स्वदेशी उपकरणों, प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 12 फरवरी को कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि एयरो इंडिया 2023 देश की विनिर्माण क्षमता और प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित ‘आत्मनिर्भर भारत’ को साकार करने की दिशा में हुई प्रगति को प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
पांच दिनों तक चलेगा पूरा इवेंट
13-15 फरवरी कार्य दिवस होगा, जबकि 16-17 फरवरी जनता के दर्शन के लिए होगा। इस कार्यक्रम में एक रक्षा मंत्री सम्मेलन, एक सीईओ गोलमेज, मंथन स्टार्ट-अप कार्यक्रम, बंधन समारोह, एयर शो, एक बड़ी प्रदर्शनी, भारत मंडप और एयरोस्पेस कंपनियों का व्यापार मेला शामिल है। रक्षा मंत्री ने रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को न केवल विभिन्न देशों के साथ भारत के क्रेता-विक्रेता संबंधों का प्रतिबिंब बताया, बल्कि वैश्विक समृद्धि के उनके साझा दृष्टिकोण को भी बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम, ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ की थीम पर, एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की वृद्धि को प्रदर्शित करके एक मजबूत और आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ के उदय को प्रसारित करेगा।
ये भी पढ़ें-
मोटा अनाज अब ‘श्रीअन्न’ के नाम से जाना जाएगा- दौसा में पीएम मोदी ने की घोषणा
दौसा में पीएम मोदी ने सुनाया शादी का किस्सा, गहलोत के बजट भाषण पर लेने लगे चुटकी; VIDEO
Image Source : TWITTER legends league cricket LLC 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का आज… Read More
Photo:INDIA TV दुनिया के सबसे ताकतवर बैंक क्यों डूब रहे? जानें कारण Bank Crises: पिछले… Read More
Image Source : INDIA TV श्रद्धा हत्याकांड नई दिल्ली: दिल्ली में हुआ श्रद्धा हत्याकांड ने… Read More
Image Source : FILE PHOTO कोविड-19 और H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते केस कोविड-19 और H3N2… Read More
Photo:FILE Delhi People दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बजट से ठीक एक… Read More
Image Source : PTI हरदीप सिंह पुरी ने कहा- माफी मांगे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी… Read More
Photo:PTI UBS दुनिया भर के बैंकिंग जगत में इस समय कोहराम मचा हुए है। पहले… Read More
Image Source : FILE PHOTO ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों का हमला दिल्ली: वारिस… Read More
Photo:INDIA TV कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा Investment in Kashmir: भारत दुनिया में बिजनेस करने… Read More
Image Source : FILE PHOTO राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को दिया जवाब दिल्ली :… Read More
Photo:CANVA पाकिस्तान में बत्ती गुल और भारत में बढ़ी बिजली की चमक Pakistan Suffered Power… Read More
Image Source : FREEPIK झारखंड में H3N2 का पहला मामला आया सामने झारखंड में H3N2… Read More
Image Source : NEHA MARDA Balika Vadhu Neha Marda Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कभी… Read More
Photo:फाइल फोटो लावा का यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन मार्केट में कई ब्रांड्स को सीधी… Read More
Image Source : FILE PHOTO जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार हुआ ठग किरण पटेल जम्मू-कश्मीर से एक… Read More
Image Source : INDIASTV आप की अदालत में स्मृति इरानी AAP KI ADLAT: केंद्रीय मंत्री… Read More
Photo:CANVA लीव ट्रैवल अलाउंस के जरिए टैक्स में छूट पाना चाहते हैं तो जरूर ध्यान… Read More
Image Source : INDIA TV स्मृति ईरानी नई दिल्ली: रजत शर्मा के लोकप्रिय शो 'आप… Read More
Image Source : FILE पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान… Read More
Photo:FLIPKART Vivo V 27 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर Vivo V 27… Read More
Image Source : FREEPIK herbal hair oil बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या है।… Read More
Photo:FILE ग्रीन एनर्जी को लेकर इस राज्य ने दी हरी झंडी Green Energy News: सरकारी… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL जम्मू-कश्मीर में SIA ने 8 जगहों पर छापेमारी की। श्रीनगर:… Read More
Photo:FILE 20 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही केंद्र सरकार PM Mitra Scheme: दुनिया… Read More
This website uses cookies.