चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर हिंसक हुए प्रदर्शनकारी
चंडीगढ़: पंजाब में मोहाली-चंडीगढ़ का बॉर्डर बुधवार को जंग का मैदान बन गया। मोहाली बॉर्डर पर 7 जनवरी से 12 सिख संगठनों के प्रदर्शनकारी कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आज अचानक वे चंडीगढ़ में घुसकर मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने की जिद करने लगे। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस के जवान वहां पहुंच गए, और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे गुस्साए निहंग सिखों और सिख संगठनों के लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने अपनी FIR में कहा है कि हमला करने वाले लोग खालिस्तानी संगठनों से जुड़े थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 23 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
दरअसल, कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास बाड़ लगा दिए थे। जब प्रदर्शनकारियों ने बाड़ तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। पानी की बौछार देख प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने एक पानी की बौछार करने वाली गाड़ी, एक “वज्र” (दंगा नियंत्रण वाहन), दो पुलिस की गाड़ियों, एक अग्निशमन वाहन और कुछ अन्य वाहनों को तलवारों और लाठियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई है। पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 3.00 बजे करीब 300 से 400 लोग पक्का मोर्चा से मटौर बैरियर स्थित सीएम पंजाब, चंडीगढ़ के आवास की ओर बढ़ रहे थे। जब जत्था सेक्टर 52/53 के डिवाइडिंग रोड पर चंडीगढ़ पुलिस बैरिकेड्स पर पहुंचा, तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोका और वरिष्ठ अधिकारी शांति बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी घोड़ों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर तलवार, लाठियों और अन्य हथियार लेकर आए थे और बेरिकेड्स को जबरन तोड़कर अकारण हमला किया। इस घटना में कई पुलिस अधिकारियों पर हमला किया और कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आगे बताया कि प्रदर्शनकारियों ने साइट से अपने साथ चंडीगढ़ पुलिस के 10-12 बैरिकेड्स भी लूट लिए है। इस घटना में 7 महिला पुलिस कर्मी सहित 23 पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रदर्शनकारी के सामने हाथ जोड़ता एक सुरक्षाकर्मी।
इन लोगों की मांग है कि जिनकी सजा पूरी हो चुकी है उन कैदियों को रिहा किया जाए। साथ ही बेअदबी के मामले में कम से कम उम्र कैद और UAPA लगाने की मांग भी की गई है। इन्हीं मांगो के साथ अब तक ये चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बैठे थे लेकिन आज पंजाब पुलिस के रोकने पर उन्होंने पुलिसवालों को ही निशाना बनाया। सिख प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह पक्का मोर्चा तब तक जारी रहेगा जब तक यह मांगे पूरी नहीं हो जाती। सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ बॉर्डर के पास मोहाली में सिख जत्थेबंदी बड़ी संख्या में जुटे हैं।
पंजाब में वर्ष 2015 की बेअदबी और गोलीकांड की घटनाओं समेत बेअदबी की अन्य घटनाओं में इंसाफ की मांग की जा रही है। सिख जत्थेबंदियां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। 7 जनवरी से तो ये धरना चंडीगढ़ की सीमा पर सड़क जाम करके शांतिपूर्वक चलाया जा रहा है। लेकिन सोमवार से लगातार सिख संगठन इस जिद पर अड़े हैं कि उनके 31 नेताओं के डेलिगेशन को चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस के बाहर जाकर धरना लगाने दिया जाए नहीं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
इसे भी पढ़ें-
बीजेपी नेता की बच्ची छीनकर भागे बाइक सवार, पुलिस ने आधे घंटे में किया बरामद
अब अहमदाबाद का नाम भी बदल जाएगा? ‘कर्णावती’ के लिए जल्द शुरू होगा बड़ा कैंपेन
Image Source : TWITTER legends league cricket LLC 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का आज… Read More
Photo:INDIA TV दुनिया के सबसे ताकतवर बैंक क्यों डूब रहे? जानें कारण Bank Crises: पिछले… Read More
Image Source : INDIA TV श्रद्धा हत्याकांड नई दिल्ली: दिल्ली में हुआ श्रद्धा हत्याकांड ने… Read More
Image Source : FILE PHOTO कोविड-19 और H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते केस कोविड-19 और H3N2… Read More
Photo:FILE Delhi People दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बजट से ठीक एक… Read More
Image Source : PTI हरदीप सिंह पुरी ने कहा- माफी मांगे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी… Read More
Photo:PTI UBS दुनिया भर के बैंकिंग जगत में इस समय कोहराम मचा हुए है। पहले… Read More
Image Source : FILE PHOTO ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों का हमला दिल्ली: वारिस… Read More
Photo:INDIA TV कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा Investment in Kashmir: भारत दुनिया में बिजनेस करने… Read More
Image Source : FILE PHOTO राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को दिया जवाब दिल्ली :… Read More
Photo:CANVA पाकिस्तान में बत्ती गुल और भारत में बढ़ी बिजली की चमक Pakistan Suffered Power… Read More
Image Source : FREEPIK झारखंड में H3N2 का पहला मामला आया सामने झारखंड में H3N2… Read More
Image Source : NEHA MARDA Balika Vadhu Neha Marda Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कभी… Read More
Photo:फाइल फोटो लावा का यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन मार्केट में कई ब्रांड्स को सीधी… Read More
Image Source : FILE PHOTO जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार हुआ ठग किरण पटेल जम्मू-कश्मीर से एक… Read More
Image Source : INDIASTV आप की अदालत में स्मृति इरानी AAP KI ADLAT: केंद्रीय मंत्री… Read More
Photo:CANVA लीव ट्रैवल अलाउंस के जरिए टैक्स में छूट पाना चाहते हैं तो जरूर ध्यान… Read More
Image Source : INDIA TV स्मृति ईरानी नई दिल्ली: रजत शर्मा के लोकप्रिय शो 'आप… Read More
Image Source : FILE पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान… Read More
Photo:FLIPKART Vivo V 27 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर Vivo V 27… Read More
Image Source : FREEPIK herbal hair oil बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या है।… Read More
Photo:FILE ग्रीन एनर्जी को लेकर इस राज्य ने दी हरी झंडी Green Energy News: सरकारी… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL जम्मू-कश्मीर में SIA ने 8 जगहों पर छापेमारी की। श्रीनगर:… Read More
Photo:FILE 20 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही केंद्र सरकार PM Mitra Scheme: दुनिया… Read More
This website uses cookies.