बाजार पूंजीकरण में भारी उतार-चढ़ाव का सामना कर रही अडाणी समूह की कंपनियों को करीब दो अरब डॉलर मूल्य के विदेशी मुद्रा बॉन्ड का पुनर्भुगतान वर्ष 2024 में करना होगा। समूह ने निवेशकों के समक्ष एक प्रस्तुति में यह जानकारी दी है। अडाणी समूह ने जुलाई, 2015 से लेकर 2022 तक 10 अरब डॉलर से भी अधिक मूल्य के विदेशी मुद्रा बॉन्ड उधार लिए थे। इनमें से 1.15 अरब डॉलर के बॉन्ड वर्ष 2020 और 2022 के दौरान परिपक्व हो गए। हालांकि वर्ष 2023 में समूह का कोई भी विदेशी मुद्रा बॉन्ड परिपक्व नहीं हो रहा है लेकिन अगले साल उसके तीन बॉन्ड की परिपक्वता अवधि पूरी हो रही है। इनमें 65 करोड़ डॉलर के बॉन्ड अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने जारी किए हैं जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी की तरफ से 75 करोड़ डॉलर और 50 करोड़ डॉलर के दो बॉन्ड शामिल हैं।
देनदारी चुकाने को लेकर आश्वस्त किया
अडाणी समूह के अधिकारियों ने निवेशकों को यह आश्वस्त करने की कोशिश की कि इन बॉन्ड परिपक्वता देनदारियों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए निजी आवंटन नोट्स की पेशकश करने के अलावा कंपनियों के परिचालन से प्राप्त नकदी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले महीने निवेशकों को दी गई जानकारी के मुताबिक, अडाणी समूह पर कर्जों का सकल बोझ वर्ष 2019 में 1.11 लाख करोड़ रुपये था लेकिन अब यह 2.21 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। नकदी को शामिल करने के बाद समूह पर शुद्ध कर्ज 1.89 लाख करोड़ रुपये है।
हिंडनबर्ग रिसर्च के बाद शेयरों में बड़ी गिरावट
गत 24 जनवरी को अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। रिपोर्ट आने के महीने भर में इसके बाजार पूंजीकरण में 135 अरब डॉलर तक की गिरावट आ गई थी लेकिन बीते हफ्ते में कुछ सुधार देखा गया है।
Photo:CANVA जानें वोटर आईडी लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका Tips to check voter… Read More
Image Source : PTI दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम IMD… Read More
Photo:CANVA जानिए 5 तरह के होम इंश्योरेंस के बारे में यहां 5 Types of Home… Read More
Photo:FILE IMF ने श्रीलंका को दिया करोड़ों डॉलर का कर्ज IMF Shri lanka News: आखिरकार… Read More
Image Source : FB/ZACHERYSSNAKEANDREPTILERELOCATION 6 फुट का जहरीला सांप बिस्तर में निकला नई दिल्ली: सांप एक… Read More
Image Source : PTI/FILE नारायण राणे एवं उद्धव ठाकरे मुंबई: राज ठाकरे, छगन भुजबल, नारायण… Read More
Photo:FILE Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी Indeed laid off: एक तरफ दनिया की… Read More
Photo:FILE Maruti Suzuki अप्रैल का महीना वाहन खरीदारों के लिए महंगाई की नई किश्त लेकर… Read More
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी… Read More
Photo:FILE US in Crisis दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में… Read More
Image Source : ANI कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट आज राहुल… Read More
Photo:FILE अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed Rate 25bps बढ़ाया US Federal Reserve hiked Fed Rate:… Read More
Image Source : KARAULI SARKAR/FB करौली सरकार उर्फ बाबा संतोष सिंह भदौरिया कानपुर: यूपी के कानपुर… Read More
Photo:CANVA PPF, SSY में निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी PPF and SSY: अगर आप भी… Read More
Image Source : TWITTER/@YOGRISHIRAMDEV सनातन दीक्षा महोत्सव हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज के 29वें संन्यास दिवस… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा खालिस्तान समर्थक… Read More
Photo:FILE कीमतों में होगी 20 से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी BS6 Phase-2 News: बीएस6… Read More
Image Source : FILE PHOTO समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क नई दिल्ली: हिंदू… Read More
Photo:FILE वोटर ID और आधार लिंक केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर… Read More
Image Source : ANI स्मृति का डांस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने… Read More
Photo:CANVA अब आसानी से शेयर कर सकते हैं व्हाटसएप वॉइस नोट Whatsapp voice status feature: … Read More
Image Source : INDIA TV जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से 180 किलोमीटर दूर भारत… Read More
Photo:CANVA महिला ड्राइवर के लिए सेफ्टी टिप्स 5 safety tips for female drivers: एक समय… Read More
Image Source : INDIA TV अयोध्या में होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अक्षरधाम मंदिर… Read More
This website uses cookies.