Air India flights cancelled: एयर इंडिया के अच्छे दिन छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के फ्लाइट में लगातार समस्या आ रही है, जिससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एअर इंडिया की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो और वैंकुवर की उड़ानों को विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को रद्द कर दिया गया। दोनों उड़ानों को बोइंग 777 विमान के जरिये संचालित किया जाना था। इसके अलावा पेरिस से दिल्ली आने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई126 को 14 मार्च को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द करना पड़ा था। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने एक बहुत बड़ी डील की है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नए विमान खरीदे जाने हैं।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रभावित यात्रियों को हर प्रकार की मदद दी गई और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में भेजने के हर प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीन उड़ानों के रद्द होने से कितने यात्री प्रभावित हुए हैं। बता दें कि एयरलाइन ने अपने बेड़े के साथ ही संचालन का विस्तार करने के लिए कुल 840 विमानों के लिए ऑर्डर दिया है। इसमें 370 विमानों को खरीदने का विकल्प शामिल है। यह किसी भी एयरलाइन द्वारा दिया गया सबसे बड़ा विमान ऑर्डर है। इस समय एयर इंडिया के पास अपने 113 विमानों के बेड़े को संचालित करने के लिए लगभग 1,600 पायलट हैं। हाल में एयरबस को दिए गए ऑर्डर में 210 की संख्या में ए320/321 नियो/एक्सएलआर विमान और 40 की संख्या में ए350-900/1000 विमान शामिल हैं। बोइंग को दिए गए ऑर्डर में 190 की संख्या में 737-मैक्स विमान, 20 की संख्या में 787 विमान और 10 की संख्या में 777 विमान शामिल हैं। जानकार सूत्रों ने कहा, ”एयर इंडिया ए350 को मुख्य रूप से अपने लंबी दूरी के मार्गों या 16 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली उड़ानों के लिए ले रही है।
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया के पास कुल मिलाकर 220 विमानों के संयुक्त बेड़े को संचालित करने के लिए 3,000 से अधिक पायलट हैं। हाल के दिनों में चालक दल की कमी के कारण उड़ानें रद्द या विलंबित होने की खबरें सामने आई हैं। एयरलाइन की दो सहायक कंपनियों – एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया – के पास अपने 54 विमानों को उड़ाने के लिए लगभग 850 पायलट हैं। दूसरी ओर संयुक्त उद्यम विस्तारा में 53 विमानों के लिए 600 से अधिक पायलट हैं।
Image Source : इंडिया टीवी आप की अदालत में नितिन गडकरी Aap Ki Adalat : देश… Read More
Photo:CANVA गर्मियों में बाइक राइडिंग के सुरक्षित टिप्स Bike Riding Tips : तेज और चिलमिलाती… Read More
Image Source : INDIA TV 'आप की अदालत' में नितिन गडकरी नयी दिल्ली : केंद्रीय… Read More
Photo:INDIA TV क्या अब Koo App भी पैसा चार्ज करने की कर रहा प्लानिंग? Twitter… Read More
Image Source : FILE अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी नई दिल्ली: भारत मौसम… Read More
Photo:FILE नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही फाइनेंस लर्निंग करें Finance Learning: किसी… Read More
Image Source : ANI रामनवमी पर देश के कई राज्यों में बवाल Ram Navami Violence: कई राज्यों… Read More
आज से सस्ता हो गया है एलपीजी सिलेंडर LPG Cylinder Price 1st April 2023: आज वित्त… Read More
अमरनाथ यात्रा के ट्रैक को साफ करते हुए कर्मचारी Amarnath yatra: इस साल जून के… Read More
Photo:CANVA UPI के अलावा पैसे ट्रांसफर करने के इन तीन बेस्ट तरीकों के बारे में… Read More
Photo:PTI पीयूष गोयल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नई विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) पेश की।… Read More
Image Source : FILE नवजोत सिद्धू के लिए आई राहत की खबर, कल पटियाला जेल… Read More
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो झारखंड के चाईबासा जिले में विस्फोटक पदार्थों की… Read More
Photo:FILE IPO News शेयर बाजार में मोटी कमाई करने के लिए आईपीओ को हमेशा से… Read More
Image Source : ANI केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू। नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन… Read More
Image Source : FILE आसमान में दो टकराए दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर, 9 अमेरिकी सैनिकों… Read More
Image Source : IPL CSK vs GT IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन… Read More
Image Source : ANI मंत्री एके शर्मा लखनऊ: यूपी नगर निगम आरक्षण सूची की घोषणा कर… Read More
Photo:PTI सहारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सहारा समूह द्वारा… Read More
Image Source : INDIA TV हरिद्वार में गंगा किनारे पतंजलि संन्यास दीक्षा महोत्सव हुआ रामनवमी… Read More
Photo:FILE प्लॉट ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की 166 रेजिडेंशियल प्लॉट की ऑनलाइन नीलामी बृहस्पतिवार को संपन्न… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा कट्टरपंथी खालिस्तान… Read More
Photo:FILE एलन मस्क ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक… Read More
Image Source : FREEPIK skin_pores_remedies How can I clean my pores: स्किन पोर्स की शुरुआत… Read More
This website uses cookies.