Categories: LIVE KHABAR

Congress sankalp satyagrah rajghat Priyanka Gandhi attacks PM modi adani rahul gandhi disqualification। क्या भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे? कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला


Image Source : ANI
संकल्प सत्याग्रह में बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके समर्थन में रविवार को दिल्ली के राजघाट पर एकदिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ शुरू किया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

“पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही”


प्रियंका ने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

“इस धरती को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है”

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सोचता है कि हमें अपमानित करके डरा आएंगे, धमका आएंगे और एजेंसियों को लगाकर हम पर छापे मारकर हमारे खिलाफ कुछ भी करेंगे, वह गलत सोचते हो। इस धरती को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है। हम और मजबूती से लड़ेंगे और लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस देश के लोकतंत्र की नींव कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों ने डाली है। कांग्रेस ने इस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और आज भी इस देश की आजादी के लिए ही लड़ रही है।

“क्या आपको दिखाई नहीं दे रहा कि आपकी संपत्तियां लूटी जा रहीं”

राजघाट पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, “क्या आपको दिखाई नहीं दे रहा कि आप की संपत्तियां लूटी जा रही हैं और एक आदमी को दी जा रही हैं। गिने-चुने उद्योगपतियों को सब कुछ दिया जा रहा है, आखिर यह संपत्ति किसकी है क्या यह राहुल गांधी की है? आप गैस सिलेंडर के लिए हजार रुपए दे रहे हैं और यहां आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। यह पीएसयू आपके लिए बनाए गए हैं। एक के बाद इनको बेचे जा रहे हैं। इसी से आपका रोजगार आता है। राहुल गांधी ने कौन सा ऐसा जुर्म कर लिया जो आप से 2 सवाल पूछ लिए। आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए। 

“शहीद के बेटे को आप देशद्रोही और मीरजाफर कहते हैं”

प्रियंका ने कहा, “मेरे शहीद पिता का अपमान भरी संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे को आप देशद्रोही और मीरजाफर कहते हैं, उसकी मां का अपमान करते हैं। आप के मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं। आप के एक मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि उसके पिता कौन हैं। आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में कहते हैं कि यह परिवार नेहरू के नाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता, वह पूरे परिवार का अपमान करते हैं, कश्मीरी पंडितों के रिवाज का अपमान करते हैं। 

“आप पर कोई मुकदमा या कोई सजा नहीं होती”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “एक बेटा बाप के मरने पर परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है। आप उस विश्वास का अपमान करते हैं लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता ना आपको कोई सजा होती है। आपको कोई संसद से बाहर नहीं निकलता। आपको कोई नहीं कहता कि आप सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते। आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। संसद में मेरे भाई ने मोदी जी को गले लगाया और कहा कि मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारी नफरत की विचारधारा नहीं है।

राजघाट पर सत्याग्रह की इजाजत नहीं, धारा 144 लागू

धरना स्थल पर जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, शक्तिसिंह गोहिल, ज्योतिमणि, प्रतिभा सिंह और मनीष चतरथ भी मौजूद थे। पुलिस ने राजघाट पर सत्याग्रह की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पार्टी के कई नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। दिल्ली पुलिस ने एक पत्र में कहा कि कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी कारणों से सत्याग्रह करने के अनुरोध को खारिज किया गया और राजघाट में एवं इसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

(इनपुट- शोएब रजा)

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, राजघाट की नहीं मिली इजाजत

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- अब देश के किसी भी राज्य में जाकर ऑर्गन ले सकते हैं मरीज

 

Latest India News



Source link

Share

Recent Posts

Petrol-diesel can be bought cheaper by Re 1 from this petrol pump, Reliance-BP is already giving relief| इस पेट्रोल पंप से 1 रुपये सस्ता ले सकते हैं Petrol-डीजल, रिलायंस-बीपी पहले से ही दे रही राहत

Photo:FILE नायरा देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी ने… Read More

5 hours ago

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी विदेश, इन दो देशों की करेंगी विजिट

Image Source : PTI द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी… Read More

20 hours ago

चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ सकते हैं करोड़ों केस, भारत को भी चेताया

Image Source : FILE चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ… Read More

20 hours ago

चीनी कंपनी Xiaomi का फोन अब होगा पहले से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’, टेक दिग्गज ने की बड़ी घोषणा

Photo:FILE Xiaomi to source 50% smartphone components locally चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) बीते लंबे समय… Read More

20 hours ago

Gadar-2 की शूटिंग का video हुआ वायरल, मॉडर्न अवतार में दिखीं तारा सिंह की सकीना

अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।… Read More

21 hours ago

Delhi Murder Case why sahil stabbed 16 times he is shy by nature latest Update । दिल्ली मर्डर केस: कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था साहिल, आखिर क्यों हुआ उसपर खून सवार?

दिल्ली मर्डर केस में अबतक का अपडेट दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास स्लम एरिया… Read More

1 day ago

मूड को तरोताजा रखने वाले 4 फूल | Mood booster flowers in hindi

Image Source : SOCIAL Mood booster flowers Mood booster flowers: आज कल हमारे आस-पास इतना स्ट्रेस… Read More

1 day ago

Gold falls Rs 110; silver jumps Rs 290 | सोने की गिरावट से खिल रहे ग्राहकों के चेहरे, सोमवार को घटकर अब इतने हुए दाम

Photo:FILE Gold rate घटती कीमतों के चलते सोना ग्राहकों को खुश कर रहा है। पिछले… Read More

1 day ago

Delih Court dismisses plea of Rs 2000 note case । 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर कोर्ट का फैसला

Image Source : FILE PHOTO 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट… Read More

1 day ago

अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

Image Source : FILE मौसम नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो… Read More

1 day ago

एक जून तक मौसम रहेगा कूल-कूल, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

Image Source : FILE PHOTO मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ… Read More

2 days ago

यूरोप की आर्थिक महाशक्ति जर्मनी पर आर्थिक मंदी के काले बादल, जानिए भारत के लिए हैं कितने बुरे संकेत

Photo:FILE Economic recession in Germany यूरोप की सबसे बड़ी आ​र्थिक महाशक्ति जर्मनी इस समय गहरे… Read More

2 days ago

सरकारी बैंक तेजी से धो रहे हैं NPA के जिद्दी दाग, जानिए डूबे कर्ज के मामले में कौन अव्वल कौन फिसड्डी

Photo:FILE NPA भारत के सरकारी बैंक बीते लंबे वक्त से गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या डूबे… Read More

2 days ago

This website uses cookies.