Categories: LIVE KHABAR

Rahul gandhi sentenced for two years in defamation case here is how politicians react । राहुल को सजा मिलने के बाद केजरीवाल का आया रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा


Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

गुजरात की सूरत जिला अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में दोषी ठहराया। गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया। इस धारा के तहत अधिकतम दो साल की सजा है। हालांकि इस मामले में राहुल गांधी को तुरंत जमानत भी मिल गई है। राहुल को सजा का ऐलान होते ही नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं लेकिन राहुल को फंसाना ठीक नहीं है।

“हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर…”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फ़साना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।”

राहुल को सजा पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा
वहीं इस मामले पर राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।”

जयराम रमेश बोले- ये न्यू इंडिया है
वहीं जयराम रमेश ने कहा कि ये न्यू इंडिया है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो ED-CBI, पुलिस, FIR सबसे लाद दिए जाओगे। राहुल गांधी जी को भी सच बोलने की, तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की सजा मिल रही है। देश का कानून राहुल गांधी जी को अपील का अवसर देता है, वह इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं।

“विपक्ष को कुचलना चाहती है केंद्र सरकार”
वहीं मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सजा दिए जाने के मामले में AAP ने केंद्र सरकार को घेरा है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को कुचलना चाहती है। साथ ही कहा कि मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी ज्यादा खतरनाक हैं।  

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल की सजा पर कहा, “कायर, तानाशाह भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। JPC की मांग कर रहे हैं।  राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार, ED, पुलिस भेजती है। राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है। हम हायर कोर्ट में अपील करेंगे।”  

जैसा बीज बोएंगे वैसा ही पौधा निकलेगा- मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जैसा बीज बोएंगे वैसा ही पौधा निकलेगा। मनमोहन सिंह और शरद यादव व अन्य ने मिलकर कानून में संशोधन किया था जिसमें 2 साल नहीं बल्कि 5 साल की अगर सज़ा हो तब संसद की सदस्यता खत्म होनी चाहिए और इन्होंने उस बिल को जनता के सामने फाड़ा था।

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल ने लीगली भी आधार खो दिया
राहुल की सज़ा पर बीजेपी का रिएक्शन भी सामने आया है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी ने एक समुदाय को अपमानित करने का काम किया है। राहुल गांधी का काम भारत तोड़ो का प्रतीक है। उन्होंने लीगली भी आधार खो दिया है।

“राहुल के बयान के चलते डूब रही कांग्रेस”
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है और उनके बयानों के कारण ही कांग्रेस पार्टी भी डूब रही है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, आजकल उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनके बयान से उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है लेकिन ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है।

ये भी पढ़ें-

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, पर नहीं जाएंगे जेल

जिस केस में राहुल गांधी को हुई 2 साल की सजा, जानें क्या है वो मोदी सरनेम मानहानि मामला
 

Latest India News



Source link

Share

Recent Posts

इस राज्य सरकार ने कर दी कर्मचारियों की मुराद पूरी, महंगाई भत्ता 31% से बढ़ाकर कर दिया 35%

Photo:FILE Government Employee DA Hike हाल ही में सत्ता संभालने वाली कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार… Read More

2 hours ago

Rajat Sharma Blog Brutal murder in Delhi is this love jihad or not | रजत शर्मा का ब्लॉग-दिल्ली में नृशंस हत्या-क्या ये लव जिहाद तो नहीं

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा। एक सोलह साल की बेटी… Read More

4 hours ago

Petrol-diesel can be bought cheaper by Re 1 from this petrol pump, Reliance-BP is already giving relief| इस पेट्रोल पंप से 1 रुपये सस्ता ले सकते हैं Petrol-डीजल, रिलायंस-बीपी पहले से ही दे रही राहत

Photo:FILE नायरा देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी ने… Read More

7 hours ago

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी विदेश, इन दो देशों की करेंगी विजिट

Image Source : PTI द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी… Read More

21 hours ago

चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ सकते हैं करोड़ों केस, भारत को भी चेताया

Image Source : FILE चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ… Read More

21 hours ago

चीनी कंपनी Xiaomi का फोन अब होगा पहले से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’, टेक दिग्गज ने की बड़ी घोषणा

Photo:FILE Xiaomi to source 50% smartphone components locally चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) बीते लंबे समय… Read More

21 hours ago

Gadar-2 की शूटिंग का video हुआ वायरल, मॉडर्न अवतार में दिखीं तारा सिंह की सकीना

अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।… Read More

23 hours ago

Delhi Murder Case why sahil stabbed 16 times he is shy by nature latest Update । दिल्ली मर्डर केस: कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था साहिल, आखिर क्यों हुआ उसपर खून सवार?

दिल्ली मर्डर केस में अबतक का अपडेट दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास स्लम एरिया… Read More

1 day ago

मूड को तरोताजा रखने वाले 4 फूल | Mood booster flowers in hindi

Image Source : SOCIAL Mood booster flowers Mood booster flowers: आज कल हमारे आस-पास इतना स्ट्रेस… Read More

1 day ago

Gold falls Rs 110; silver jumps Rs 290 | सोने की गिरावट से खिल रहे ग्राहकों के चेहरे, सोमवार को घटकर अब इतने हुए दाम

Photo:FILE Gold rate घटती कीमतों के चलते सोना ग्राहकों को खुश कर रहा है। पिछले… Read More

1 day ago

Delih Court dismisses plea of Rs 2000 note case । 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर कोर्ट का फैसला

Image Source : FILE PHOTO 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट… Read More

1 day ago

अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

Image Source : FILE मौसम नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो… Read More

2 days ago

एक जून तक मौसम रहेगा कूल-कूल, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

Image Source : FILE PHOTO मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ… Read More

2 days ago

यूरोप की आर्थिक महाशक्ति जर्मनी पर आर्थिक मंदी के काले बादल, जानिए भारत के लिए हैं कितने बुरे संकेत

Photo:FILE Economic recession in Germany यूरोप की सबसे बड़ी आ​र्थिक महाशक्ति जर्मनी इस समय गहरे… Read More

2 days ago

सरकारी बैंक तेजी से धो रहे हैं NPA के जिद्दी दाग, जानिए डूबे कर्ज के मामले में कौन अव्वल कौन फिसड्डी

Photo:FILE NPA भारत के सरकारी बैंक बीते लंबे वक्त से गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या डूबे… Read More

2 days ago

This website uses cookies.