Categories: Business

Indeed laid off 2200 employees Those who told Job Update lost their jobs | Job Update बताने वाले खुद ही गंवा बैठे अपनी नौकरी, Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी


Photo:FILE Indeed ने की 2,200 कर्मचारियों की छंटनी

Indeed laid off: एक तरफ दनिया की महाशक्ति अपने यहां बैंकिंग सेक्टर में आई तबाही को लेकर परेशान है। उससे निपटने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बना रही है। भारतीय बाजार उससे प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं इसका असर अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के ग्रोथ पर भी पड़ रहा है। ग्रोथ में गिरावट आने से कंपनियां अपने यहां से लोगों को नौकरी से निकाल रही है। जॉब लिस्टिंग पोर्टल इनडीड (Indeed) ने भी अपने यहां छंटनी करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी एक ही बार में 2,200 लोगों को नौकरी से बाहर कर रही है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का 15% है। एक मीडिया बातचीत में इंडीड के सीईओ क्रिस हाम्स ने कहा कि भविष्य में महामारी से पहले के स्तर पर या उससे नीचे की नौकरी के साथ हमारा संगठन आगे क्या करेगा इसको ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। 

अगले 2-3 वर्षों में रोजगार के अवसर होंगे कम

इस जॉब सर्च फर्म को उम्मीद है कि अगले 2-3 वर्षों में रोजगार के अवसर लगभग 7.5 मिलियन या उससे कम के पूर्व-महामारी के स्तर तक गिर सकते हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक अमेजन ने हाल ही में 9,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। उससे पहले वह 18 हजार लोगों को बाहर कर चुका है। अगर हम अब तक अमेजन द्वारा की घई कुल छंटनी की रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि 27 हजार लोग अपने जॉब से हाथ धो चुके हैं। ऐसा करने वाली कंपनियों में अकेले अमेजन नहीं है, बल्कि 500 अन्य कंपनियां भी हैं जो अपने यहां से कर्मचारियों को जॉब से बाहर निकाल चुकी है या निकालने जा रही है। इस वर्ष अब तक लगभग 1.5 लाख कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। टेक क्षेत्र की नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाली वेबसाइट, लेऑफ डॉट एफवाईआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 503 तकनीकी कंपनियों ने अब तक 148,165 कर्मचारियों की छंटनी की है। 2022 भी टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए एक निराशाजनक वर्ष रहा है, जिसमें कम से कम 1.6 लाख कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोनी पड़ी है।

पिछले साल ही हो गई थी छंटनी की शुरुआत

लगभग 1,046 टेक कंपनियों (बिग टेक से लेकर स्टार्टअप तक) ने पिछले साल 1.61 लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की। अकेले जनवरी में, लगभग 1 लाख तकनीकी कर्मचारियों ने वैश्विक स्तर पर नौकरी खो दी, जिसमें अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, सेल्सफोर्स और अन्य जैसी कंपनियों का दबदबा था। जनवरी में 1,02,943 की तुलना में अमेरिका में कंपनियों ने फरवरी में 77,770 नौकरियों में कटौती की, आईटी कंपनियों ने छंटनी की दौड़ का नेतृत्व करना जारी रखा, पिछले महीने 21,387 नौकरियों में कटौती हुई, जो सभी कटौती का 28 प्रतिशत था।

Latest Business News



Source link

Share

Recent Posts

इस राज्य सरकार ने कर दी कर्मचारियों की मुराद पूरी, महंगाई भत्ता 31% से बढ़ाकर कर दिया 35%

Photo:FILE Government Employee DA Hike हाल ही में सत्ता संभालने वाली कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार… Read More

2 hours ago

Rajat Sharma Blog Brutal murder in Delhi is this love jihad or not | रजत शर्मा का ब्लॉग-दिल्ली में नृशंस हत्या-क्या ये लव जिहाद तो नहीं

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा। एक सोलह साल की बेटी… Read More

3 hours ago

Petrol-diesel can be bought cheaper by Re 1 from this petrol pump, Reliance-BP is already giving relief| इस पेट्रोल पंप से 1 रुपये सस्ता ले सकते हैं Petrol-डीजल, रिलायंस-बीपी पहले से ही दे रही राहत

Photo:FILE नायरा देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी ने… Read More

7 hours ago

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी विदेश, इन दो देशों की करेंगी विजिट

Image Source : PTI द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी… Read More

21 hours ago

चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ सकते हैं करोड़ों केस, भारत को भी चेताया

Image Source : FILE चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ… Read More

21 hours ago

चीनी कंपनी Xiaomi का फोन अब होगा पहले से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’, टेक दिग्गज ने की बड़ी घोषणा

Photo:FILE Xiaomi to source 50% smartphone components locally चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) बीते लंबे समय… Read More

21 hours ago

Gadar-2 की शूटिंग का video हुआ वायरल, मॉडर्न अवतार में दिखीं तारा सिंह की सकीना

अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।… Read More

22 hours ago

Delhi Murder Case why sahil stabbed 16 times he is shy by nature latest Update । दिल्ली मर्डर केस: कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था साहिल, आखिर क्यों हुआ उसपर खून सवार?

दिल्ली मर्डर केस में अबतक का अपडेट दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास स्लम एरिया… Read More

1 day ago

मूड को तरोताजा रखने वाले 4 फूल | Mood booster flowers in hindi

Image Source : SOCIAL Mood booster flowers Mood booster flowers: आज कल हमारे आस-पास इतना स्ट्रेस… Read More

1 day ago

Gold falls Rs 110; silver jumps Rs 290 | सोने की गिरावट से खिल रहे ग्राहकों के चेहरे, सोमवार को घटकर अब इतने हुए दाम

Photo:FILE Gold rate घटती कीमतों के चलते सोना ग्राहकों को खुश कर रहा है। पिछले… Read More

1 day ago

Delih Court dismisses plea of Rs 2000 note case । 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर कोर्ट का फैसला

Image Source : FILE PHOTO 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट… Read More

1 day ago

अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

Image Source : FILE मौसम नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो… Read More

1 day ago

एक जून तक मौसम रहेगा कूल-कूल, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

Image Source : FILE PHOTO मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ… Read More

2 days ago

यूरोप की आर्थिक महाशक्ति जर्मनी पर आर्थिक मंदी के काले बादल, जानिए भारत के लिए हैं कितने बुरे संकेत

Photo:FILE Economic recession in Germany यूरोप की सबसे बड़ी आ​र्थिक महाशक्ति जर्मनी इस समय गहरे… Read More

2 days ago

सरकारी बैंक तेजी से धो रहे हैं NPA के जिद्दी दाग, जानिए डूबे कर्ज के मामले में कौन अव्वल कौन फिसड्डी

Photo:FILE NPA भारत के सरकारी बैंक बीते लंबे वक्त से गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या डूबे… Read More

2 days ago

This website uses cookies.