Categories: Business

संकट में अमेरिका! बैंकों में भूचाल के बीच फेड ने फिर बढ़ाईं दरें, जिद्दी महंगाई के सामने महाशक्ति ने टेके घुटने


Photo:FILE US in Crisis

दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की इकोनॉमी खतरे में दिखाई दे रही है। जिद्दी हो चुकी महंगाई के सामने यूएस फेडरल रिजर्व घुटने टेकता नजर आ रहा है। अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर में आए भूचाल के बावजूद अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने महंगाई को बड़ा खतरा माना है और एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बार राहत की उम्मीद कर रहे बाजार को भी यह घोषणा रास नहीं आई और बुधवार के दिन अमेरिका के सभी बाजारों में तीखी गिरावट देखने को मिली है। 

0.25 प्रतिशत बढ़ी ब्याज दरें

अमेरिकी रिजर्व बैंक पिछले साल अप्रैल से ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि कर रहा है। रिजर्व बैंक महंगाई दर को 2 प्रतिशत के नीचे लाना चाहता है जो कि अभी 6 प्रतिशत से अधिक है। इस बीच कल रात फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे पहले भी जनवरी में फेडरल रिजर्व ने इतनी ही बढ़ोत्तरी की थी। फेड के इस ऐलान के बाद ब्याज दर बढ़कर अब 4.75% से 5% हो गया है।

बैंकिंग संकट के बीच बढ़ी ब्याज दरें

हाल ही में अमेरिका के दो बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक दिवालिया हो गए। इसके अलावा अमेरिका के 186 बैंकों पर संकट मंडरा रहा है। बैंकिंग सेक्टर को उम्मीद थी कि फेडरल रिजर्व इस बाद उन्हें ब्याज दरों में कटौती कर राहत दे सकता है, उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया। बैंकिंग संकट के बावजूद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने राहत देने के बजाए ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान किया। फेडरल ने कहा कि इस साल में एक और बार ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है। 

भारत पर भी बढ़ा खतरा

यूएस फेड के इस निर्णय के बाद भारतीय रिजर्व बैंक पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बन गया है। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार से एफआईआई की निकासी में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। भारतीय रुपया पहले से ही दबाव में है, और 83 के स्तर को तोड़ने को बेताब दिख रहा है। फेड के निर्णय से यूएस डॉलर को मजबूती मिलेगी, इससे भारत सहित कई विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को इसकी तपिश महसूस होगी। 

अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट

यूएस फेड के निर्णय के सामने आते ही शेयर बाजार के निवेशकों की धारणा कमजोर हो गई और भयंकर बिकवाली के चलते अमेरिका के सभी इंडेक्स औंधे मुंह गिर गए। कारोबार के दौरान एसएंडपी 500 0.4% तक लुढ़क गया। वहीं डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज दोपहर 3:06 बजे तक 181 अंक या 0.6% की गिरावट के साथ 32,378 पर था। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 0.2% के नुकसान पर कारोबार कर रहा था। 

आगे भी रुलाएगी महंगाई

अब बड़ा सवाल यह है कि फेड आगे कब तक ब्याज दरें बढ़ाता रहेगा। फेडरल रिजर्व ने कहा कि उनका दायित्व महंगाई पर नियंत्रण पाना है। ब्याज दर में बढ़ोतरी कर रहे हैं ताकि महंगाई पर काबू पा सके। फेडरल रिजर्व ने कहा कि महंगाई रोकना उनका मुख्य फोकस है। उन्होंने कहा कि इस साल एक बार फिर से ब्याज में बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिकी फेडरल की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी से बॉन्ड यील्ड बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे बैंकों को बॉन्ड निवेश को नुकसान होता है।

Latest Business News



Source link

Share

Recent Posts

Petrol-diesel can be bought cheaper by Re 1 from this petrol pump, Reliance-BP is already giving relief| इस पेट्रोल पंप से 1 रुपये सस्ता ले सकते हैं Petrol-डीजल, रिलायंस-बीपी पहले से ही दे रही राहत

Photo:FILE नायरा देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी ने… Read More

6 hours ago

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी विदेश, इन दो देशों की करेंगी विजिट

Image Source : PTI द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी… Read More

20 hours ago

चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ सकते हैं करोड़ों केस, भारत को भी चेताया

Image Source : FILE चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ… Read More

20 hours ago

चीनी कंपनी Xiaomi का फोन अब होगा पहले से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’, टेक दिग्गज ने की बड़ी घोषणा

Photo:FILE Xiaomi to source 50% smartphone components locally चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) बीते लंबे समय… Read More

20 hours ago

Gadar-2 की शूटिंग का video हुआ वायरल, मॉडर्न अवतार में दिखीं तारा सिंह की सकीना

अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।… Read More

21 hours ago

Delhi Murder Case why sahil stabbed 16 times he is shy by nature latest Update । दिल्ली मर्डर केस: कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था साहिल, आखिर क्यों हुआ उसपर खून सवार?

दिल्ली मर्डर केस में अबतक का अपडेट दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास स्लम एरिया… Read More

1 day ago

मूड को तरोताजा रखने वाले 4 फूल | Mood booster flowers in hindi

Image Source : SOCIAL Mood booster flowers Mood booster flowers: आज कल हमारे आस-पास इतना स्ट्रेस… Read More

1 day ago

Gold falls Rs 110; silver jumps Rs 290 | सोने की गिरावट से खिल रहे ग्राहकों के चेहरे, सोमवार को घटकर अब इतने हुए दाम

Photo:FILE Gold rate घटती कीमतों के चलते सोना ग्राहकों को खुश कर रहा है। पिछले… Read More

1 day ago

Delih Court dismisses plea of Rs 2000 note case । 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर कोर्ट का फैसला

Image Source : FILE PHOTO 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट… Read More

1 day ago

अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

Image Source : FILE मौसम नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो… Read More

1 day ago

एक जून तक मौसम रहेगा कूल-कूल, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

Image Source : FILE PHOTO मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ… Read More

2 days ago

यूरोप की आर्थिक महाशक्ति जर्मनी पर आर्थिक मंदी के काले बादल, जानिए भारत के लिए हैं कितने बुरे संकेत

Photo:FILE Economic recession in Germany यूरोप की सबसे बड़ी आ​र्थिक महाशक्ति जर्मनी इस समय गहरे… Read More

2 days ago

सरकारी बैंक तेजी से धो रहे हैं NPA के जिद्दी दाग, जानिए डूबे कर्ज के मामले में कौन अव्वल कौन फिसड्डी

Photo:FILE NPA भारत के सरकारी बैंक बीते लंबे वक्त से गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या डूबे… Read More

2 days ago

This website uses cookies.