एक बार फिर आपकी होम-कार लोन समेत सभी तरह की लोन की ईएमआई बढ़ सकती है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के बीच गुरुवार को पेश होने वाली मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि का फैसला कर सकता है। आपको बता दें कि महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई ने मई 2022 से लगातार नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी का रुख अपनाया हुआ है। इस दौरान रेपो दर चार प्रतिशत से बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। गत फरवरी में संपन्न पिछली एमपीसी बैठक में भी रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। अगर नए वित्त वर्ष में भी रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है, जिसकी संभावना अधिक है तो सभी तरह के लोन पर बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे। इसके चलते लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ेगा।
होम लोन की दर 9 फीसदी के करीब पहुंची
आपको बता दें कि पिछले 11 महीने में आरबीआई ने रेपो रेट में 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी किया है। एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य ने हाल ही में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दरों में एक और अंतिम 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद करता हूं।’’ बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘‘पिछले दो माह से मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत से ऊपर बने रहने और तरलता के भी अब लगभग तटस्थ हो जाने के बाद ऐसी उम्मीद है कि आरबीआई एक बार फिर रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। कुल मिलाकर समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई कुल छह एमपीसी बैठकों का आयोजन करेगा। केंद्र सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के दायरे में रहे। बैंकों ने होम, कार लोन समेत सभी तरह के लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके चलते होम लोन पर ब्याज दर बढ़कर 9 फीसदी के करीब पहुंच गई है। वहीं, कार लोन करीब 10 फीसदी पर पहुंच गया है। एक और बढ़ोतरी से आम लोगों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। यह बाजार के सेंटिमेंट पर असर डालेगा। इससे सबसे ज्यादा असर घर की मांग पर हो सकती है। होम लोन महंगा होने से घर की मांग कम हो सकती है।
रिजर्व बैंक रेपो रेट में बढ़ोतरी न करें
रियल एस्टेट कंपनी अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव ने कहा कि हम रिजर्व बैंक से अनुरोध करते हैं कि वह रेपो रेट में बढ़ोतरी न करें। रेपो रेट में बढ़ोतरी करने से बिल्डरों और ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा जिससे घरों की बिक्री प्रभावित होगी। आरबीआई से अनुरोध है कि रेपो दर में और वृद्धि नहीं की जाए क्योंकि इससे दाम बढ़ेंगे और आवास ऋण की दरों में वृद्धि से बिक्री प्रभावित होगी। बीते एक साल में, आरबीआई द्वारा रेपो दरों में वृद्धि करने से निर्माण लागत बहुत तेजी से बढ़ी है, इससे वित्तीय संकट से पार पाने के लिए संघर्ष कर रहे डेवलपर की परेशानी बढ़ गई है। रेपो दरों में और वृद्धि करने से कुछ परियोजनाएं पूरी करना वित्तीय रूप से कठिन हो जाएगा और आवास की ऋण दरें सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने से घर खरीदार भी पीछे हट जाएंगे। अगर अब बढ़ोतरी होगी तो Home loan की ब्याज दर 10 प्रतिशत के पार चली जाएगी जो खरीदारों की भावनाओं को प्रभावित करेगा।
Photo:FILE भारती हेक्साकॉम में प्रमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्राइवेट सेक्टर की… Read More
Image Source : X (@SUPRIYASHRINATE) मुश्किल में फंसी सुप्रिया श्रीनेत। कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी… Read More
भूटान के राजा ने पीएम मोदी को दिया स्पेशल डिनर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
Photo:FILE अमूल देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल पहली बार भारत के बाहर दूध… Read More
Photo:FILE Banks सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी सरकारी बैंकों के मुनाफे में बढ़ोतरी के चलते… Read More
Image Source : PTI भाजपा ने कंगना रनौत को बनाया लोकसभा उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की… Read More
Image Source : AP एस जयशंकर, विदेश मंत्री। सिंगापुर: भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद… Read More
Image Source : IPL हार्दिक की कप्तानी भी मुंबई के नहीं आई काम! GT vs… Read More
Image Source : X राखी सावंत के पोस्ट से मची खलबली राखी सावंत हो जहां… Read More
Image Source : ANI नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल दिल्ली: कांग्रेस को… Read More
Photo:FILE मदर डेयरी मदर डेयरी इन गर्मियों में मुख्य रूप से आइसक्रीम और दही श्रेणियों… Read More
Photo:PIXABAY फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ब्रिटेन और ओमान के साथ भारत का प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते… Read More
Image Source : PTI राजनाथ सिंह आज होली खेलने जाएंगे सियाचिन होली के अवसर रक्षामंत्री… Read More
Photo:FILE जीडीपी जर्मनी, जापान और यूके जैसे देशों में पिछले कुछ वर्षों में जीडीपी (पीपीपी)… Read More
Image Source : FILE कंगना रनौत शिमला: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी… Read More
Photo:FILE सोने चांदी का भाव Gold Price Outlook : यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा साल 2024… Read More
Image Source : PTI आज का मौसम IMD Weather Forecast Today: होली से पहले दिल्ली… Read More
Photo:FILE रिलायंस पावर जेएसडब्ल्यू एनर्जी की इकाई जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में… Read More
Image Source : PTI ईडी की रिमांड में गए सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली: दिल्ली शराब… Read More
Photo:FILE ऑफर के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीमित सीटें उपलब्ध हैं।… Read More
Image Source : FREEPIK होली 2024 होली एक ऐसा त्योहार है जो अपने नाम से… Read More
Image Source : PTI मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल के साथ राहुल गांधी चुनाव आयोग ने… Read More
Image Source : फाइल फोटो आईफोन को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका। iPhone… Read More
Photo:FILE इकोनॉमी भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)… Read More
This website uses cookies.