Railway Income Coincident: भारतीय रेलवे की कमाई का आंकड़ा आ गया है। रेलवे इस बार फिर से मुनाफे में है। वित्त वर्ष 2022-23 में 2.40 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व आया है। यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 49,000 करोड़ रुपये अधिक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1 फरवरी को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही थी, तब उन्होंने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये राशि 2013-14 की तुलना में 9 गुना अधिक थी। यानि कि मोदी सरकार के आने के बाद से रेल बजट में 9 गुना वृद्धि देखी गई है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि 2022-23 में माल ढुलाई से राजस्व बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो इससे पिछले साल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।
भारतीय रेल का यात्री राजस्व सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 63,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बयान में आगे कहा गया कि तीन वर्षों के बाद भारतीय रेलवे अपने पेंशन व्यय को पूरा करने में सक्षम हो गया है। पिछले वर्षों के दौरान रेलवे ने अपने पेंशन उत्तरदायित्व के कुछ हिस्से को वहन करने के लिए वित्त मंत्रालय से संपर्क किया था। राजस्व बढ़ने तथा खर्चों को कम करने के प्रयासों से परिचालन अनुपात 98.14 प्रतिशत पर लाने में मदद मिली है। यह संशोधित लक्ष्य के अनुरूप है। बयान के अनुसार सभी राजस्व व्यय को पूरा करने के बाद रेलवे ने आंतरिक स्रोतों से पूंजी निवेश को लेकर 3,200 करोड़ रुपये अर्जित किये।
पश्चिम रेलवे को फिल्मों की शूटिंग से 1.64 करोड़ मिले हैं। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्थानों पर 20 से अधिक फिल्मों की शूटिंग की गई थी, जिनमें फीचर फिल्में, वेब सीरीज, टीवी कमर्शियल एडवरटाइजमेंट, टीवी सीरियल आदि शामिल हैं। पश्चिमी रेलवे ने फिल्म शूटिंग के लिए अपने विभिन्न परिसरों और रेल डिब्बों को उपलब्ध करा कर 1.64 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में पश्चिम रेलवे को 67 लाख रुपये की आमदनी हुई थी। वहीं रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह एक करोड़ और वर्ष 2018-19 के दौरान 1.31 करोड़ रुपये से अधिक रहा था, जबकि वर्ष 2020-2021 में कोविड महामारी के कारण इसमें गिरावट देखी गई थी।
ये भी पढ़ें: आपके एक साल की CTC के बराबर है पायलट की मंथली सैलरी, Air India में काम करने वालों को कंपनी दे रही मोटा पैकेज
Image Source : REPRESENTATIVE IMAG प्रतीकात्मक फोटो असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के बयान… Read More
Image Source : PTI पंजाब के राज्यपाल ने पाकिस्तान पर किया तीखा हमला पंजाब के… Read More
Photo:AP पाकिस्तान कभी भारत का मुकाबला करने का दंभ भरता पाकिस्तान (Pakistan) आज अपनी मौत… Read More
Image Source : INDIA TV Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Ramayana With Alia And Ranbir: लंबे… Read More
Image Source : TWITTER शुभमन गिल IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी… Read More
Photo:FILE पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 लाख रुपये का मुआवजा देने… Read More
Photo:FILE Vistara Expand Fleet Vistara Expand Fleet: भारत का विमान बाजार तेजी से बढ़ रहा… Read More
Image Source : PTI ओडिशा ट्रेन हादसा ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह… Read More
Image Source : ट्विटर पाक ड्रोन को मार गिराया चंडीगढ़: पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार… Read More
Photo:FILE RBI Governor MPC Meeting RBI Governor MPC Meeting: 6 जून से शुरू हुई MPC… Read More
Image Source : INDIA TV World Ocean Day 2023 World Ocean Day 2023: आपने बचपन… Read More
Image Source : FILE 23 जून को विपक्ष की बैठक पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश… Read More
Photo:PTI हवाई यात्रियों की संख्या देश में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल आया… Read More
Image Source : INDIA TV सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद का… Read More
Photo:FILE Rooftop Installation Solar Energy Era: भारत की दिग्गज रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनियों में से… Read More
Image Source : FILE Nothing Phone 2 स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी नथिंग अपना नया… Read More
Photo:FILE MSP rates MSP Rates Increased: किसानों के लिए केंद्र सरकार के तरफ से खुशखबरी… Read More
कांग्रेस के वफादार नेता अहमद पटेल के बेटे की तस्वीर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल… Read More
Image Source : पीटीआई ओडिशा ट्रेन हादसा बालासोर: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने… Read More
Photo:FILE stock Market कल की सुस्ती के बाद शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को… Read More
Photo:FILE दवाई कोरोना महामारी के बाद से दवाईयों की कीमत तेजी से बढ़ी है। जरूरी… Read More
Image Source : INDIA TV एमपी के सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची 17 साल… Read More
Image Source : INDIA TV महिला के शव को ब्लर किया गया है। सरगुजा: छत्तीसगढ़… Read More
This website uses cookies.