देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएमआई) का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि गाड़ियों की बंपर बिक्री, प्राप्तियां बेहतर रहने और अनुकूल विदेशी मुद्रा विनिमय गतिविधियों से उसका मुनाफा बढ़ा है। एमएसआई ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 1,876 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की आलोच्य तिमाही में शुद्ध बिक्री 26,749 करोड़ से बढ़कर 32,060 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एमएसआई का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में एकीकृत शुद्ध लाभ 8,211 करोड़ रुपये रहा। मार्केट के जानकारों का कहना है कि शानदर रिजल्ट के बाद अब कंपनी के स्टाॅक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर का भाव 9 हजार के स्तर को छू सकता है।
गाड़ियों की बिक्री बढ़ने से फायदा
वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 3,879 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 88,330 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,571 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एमएसआई ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्यात सहित अनुमानित बाजार मांग को पूरा करने के लिए हर साल 10 लाख कारों तक की अतिरिक्त क्षमता के सृजन को मंजूरी दी है। चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की वाहन बिक्री 5.3 प्रतिशत बढ़कर 5,14,927 इकाई पर पहुंच गई। जनवरी-मार्च की तिमाही में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 7.1 प्रतिशत बढ़कर 4,50,208 इकाई रही। इस दौरान कंपनी का निर्यात 68,454 इकाई से घटकर 64,719 इकाई रह गया।
चिप संकट से उत्पादन प्रभावित हुआ
वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 19,66,164 इकाई रही। हालांकि, वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी की वजह से कंपनी करीब 1.70 लाख इकाइयों का उत्पादन नहीं कर पाई। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 60 रुपये प्रति शेयर की तुलना में 90 रुपये प्रति शेयर के अबतक के सबेस ऊंचे लाभांश की सिफारिश की है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,503.15 रुपये पर बंद हुआ।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAG प्रतीकात्मक फोटो असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के बयान… Read More
Image Source : PTI पंजाब के राज्यपाल ने पाकिस्तान पर किया तीखा हमला पंजाब के… Read More
Photo:AP पाकिस्तान कभी भारत का मुकाबला करने का दंभ भरता पाकिस्तान (Pakistan) आज अपनी मौत… Read More
Image Source : INDIA TV Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Ramayana With Alia And Ranbir: लंबे… Read More
Image Source : TWITTER शुभमन गिल IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी… Read More
Photo:FILE पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 लाख रुपये का मुआवजा देने… Read More
Photo:FILE Vistara Expand Fleet Vistara Expand Fleet: भारत का विमान बाजार तेजी से बढ़ रहा… Read More
Image Source : PTI ओडिशा ट्रेन हादसा ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह… Read More
Image Source : ट्विटर पाक ड्रोन को मार गिराया चंडीगढ़: पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार… Read More
Photo:FILE RBI Governor MPC Meeting RBI Governor MPC Meeting: 6 जून से शुरू हुई MPC… Read More
Image Source : INDIA TV World Ocean Day 2023 World Ocean Day 2023: आपने बचपन… Read More
Image Source : FILE 23 जून को विपक्ष की बैठक पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश… Read More
Photo:PTI हवाई यात्रियों की संख्या देश में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल आया… Read More
Image Source : INDIA TV सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद का… Read More
Photo:FILE Rooftop Installation Solar Energy Era: भारत की दिग्गज रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनियों में से… Read More
Image Source : FILE Nothing Phone 2 स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी नथिंग अपना नया… Read More
Photo:FILE MSP rates MSP Rates Increased: किसानों के लिए केंद्र सरकार के तरफ से खुशखबरी… Read More
कांग्रेस के वफादार नेता अहमद पटेल के बेटे की तस्वीर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल… Read More
Image Source : पीटीआई ओडिशा ट्रेन हादसा बालासोर: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने… Read More
Photo:FILE stock Market कल की सुस्ती के बाद शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को… Read More
Photo:FILE दवाई कोरोना महामारी के बाद से दवाईयों की कीमत तेजी से बढ़ी है। जरूरी… Read More
Image Source : INDIA TV एमपी के सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची 17 साल… Read More
Image Source : INDIA TV महिला के शव को ब्लर किया गया है। सरगुजा: छत्तीसगढ़… Read More
This website uses cookies.