मारुति की कारों को लेकर वेटिंग की समस्या जल्द खत्म होने जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि वह 10 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता वाले एक नए संयंत्र की स्थापना पर विचार कर रही है। घरेलू बाजार के साथ निर्यात की बढ़ती मांग पूरा करने के लिए यह संयंत्र लगाने की योजना है।
एमएसआई के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में इस नए संयंत्र की स्थापना से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संयंत्र इस समय हरियाणा के सोनीपत में निर्माणाधीन संयंत्र से अलग स्थापित किया जाएगा। हालांकि, अभी नए संयंत्र पर किए जाने वाले निवेश और उसकी जगह के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 लाख वाहन उत्पादन की वार्षिक क्षमता वाला नया संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को सिद्धांत रूप से स्वीकार कर लिया है।
एमएसआई के मुताबिक, नया संयंत्र चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा। इसे बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्रमशः विकसित किया जाएगा। दिग्गज वाहन कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में करीब 8,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने का लक्ष्य रखा है। समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में इसने 6,300 करोड़ रुपये चिह्नित किए थे। कंपनी के पास मार्च, 2023 के अंत में करीब 45,000 करोड़ रुपये की नकदी थी।
मारुति फिलहाल करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत के खरखोदा में अपना नया संयंत्र लगा रही है। करीब 2.5 लाख वाहन प्रति वर्ष की शुरुआती क्षमता वाले इस संयंत्र के 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। सोनीपत संयंत्र की कुल क्षमता 10 लाख वाहन की होगी।
भार्गव ने कहा, ‘‘हमने सुजुकी के साथ मिलकर अगले आठ साल में आने वाली अनुमानित मांग का जायजा लिया। ऐसी उम्मीद है कि खरखोदा संयंत्र की पूरी क्षमता का इस्तेमाल हो जाएगा। ऐसे में हमने 10 लाख वाहनों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता खड़ी करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि नए संयंत्र के वित्तपोषण के लिए कंपनी आंतरिक स्रोतों का सहारा लेगी।
हालांकि, उन्होंने नए संयंत्र पर किए जाने वाले निवेश का आंकड़ा नहीं बताया लेकिन इसके सोनीपत संयंत्र पर हो रहे निवेश से थोड़ा अधिक होने के संकेत जरूर दिए। मारुति के फिलहाल दो संयंत्र मानेसर और गुरुग्राम में हैं जिनकी सालाना क्षमता करीब 15 लाख वाहनों की है। इसके अलावा कंपनी 7.5 लाख इकाइयों की क्षमता वाली सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) के साथ अनुबंधित उत्पादन भी करती है।
कंपनी ने कहा कि टोयोटा के साथ साझेदारी के तहत उसे एक तीन कतार वाला एक बड़ा हाइब्रिड मॉडल मिलने वाला है। भार्गव के मुताबिक, कंपनी वर्ष 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में छह इलेक्ट्रिक मॉडल जोड़ने का लक्ष्य रखती है। इनमें से अधिकांश मॉडल एसयूवी खंड में होंगे।
Image Source : FILE दिल्ली-NCR में आज बारिश की उम्मीद नई दिल्ली: मई के महीने… Read More
Photo:FILE Pakistan भारत में हम भले की जरूरी वस्तुओं की महंगाई से परेशान हों लेकिन… Read More
Image Source : एएनआई 20 करोड़ का सोना जब्त चेन्नई: इंडियन कोस्ट गार्ड ने राजस्व… Read More
Photo:FILE Air Lines वाडिया समूह की एयरलाइंस गो फर्स्ट को बंद हुए एक महीना पूरा… Read More
Image Source : फाइल लॉरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगस्टर लॉरेंस बिस्नोई… Read More
Image Source : इंडिया टीवी साडुपुर गांव में पीड़ित परिवार फिरोजाबाद : शिकोहाबाद थाने के… Read More
Photo:FILE small cars sale देश में वाहनों की बिक्री टॉप गियर में है। आज मारुति… Read More
Image Source : फाइल फोटो गूगल ने सभी मॉडल्स में यूजर्स को बेहतरीन साउंड क्वालिटी… Read More
Image Source : FILE मायावती नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी वर्ष… Read More
Photo:PTI एलन मस्क अमेरिकी उद्योगपति और टेस्ला व ट्वीटर के सीईओ एलन मस्क फिर से… Read More
Image Source : FILE पहलवानों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत। मुजफ्फरनगर: भारतीय कुश्ती महासंघ… Read More
Photo:FILE एलपीजी नए महीने की शुरुआत अच्छी न्यूज से हुई है। दरअसल, आज से पेट्रोलियम… Read More
Image Source : FILE PHOTO साक्षी मर्डर केस Delhi: साक्षी के पिता ने बेटी के… Read More
Photo:FILE Ola Price hike देश में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooter) का दौर अब खत्म… Read More
Photo:FILE Gold Silver Price on 31St May बीते हफ्ते भर से सोने की कीमतों (Gold… Read More
Image Source : FILE माफिया अतीक अहमद प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में कभी माफिया अतीक अहमद… Read More
Photo:AP भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है और आज… Read More
Image Source : FILE PHOTO बीजेपी सांसद और WFI के चीफ बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों… Read More
Photo:FILE एफडी अगर आप अभी भी सेविंग अकाउंट में पैसे रखकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने… Read More
Image Source : REPRESENTATIVE PIC/AP गाजियाबाद धर्मांतरण गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक जैन लड़के… Read More
Image Source : ANI बृजभूषण सिंह ने पहलवानों पर कसा तंज भारतीय कुश्ती महासंघ के… Read More
Photo:PTI Vande Bharat देश की पहली सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस आज के समय में भारतीय… Read More
Photo:FILE Government Employee DA Hike हाल ही में सत्ता संभालने वाली कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार… Read More
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा। एक सोलह साल की बेटी… Read More
This website uses cookies.