Categories: Business

Mukesh Ambani Birthday: कहानी उस धन कुबेर की जिसने अपनी काबिलियत के आगे दौलत को बौना साबित किया


Photo:INDIA TV Mukesh Ambani Birthday

Mukesh Ambani Birthday Special Story: अंबानी परिवार के लिए एक तारीख हमेशा याद की जाती है। जून 2005 की। देश चिलचिलाती गर्मी से और अंबानी परिवार धीरूभाई अंबानी के मरने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर परेशान था। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई का निधन हो गया था। उसके बाद उनकी संपत्ति के बंटवारे में उनकी पत्नी कोकिलाबेन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस बंटवारे में मुकेश अंबानी के हिस्से में पेट्रोकेमिकल्‍स सहित तेल और गैस, रिफाइनिंग और टेक्‍सटाइल्‍स आया, जबकि अनिल अंबानी को फाइनेंशियल सर्विसेज, पावर, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम से जुड़े कारोबार की जिम्मेदारी दी गई। आज मुकेश अंबानी का बर्थडे है। वह आज 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था। पिछले 21 साल से वह रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार संभाल रहे हैं। जब बंटवारा हुआ था तब अधिक मुनाफे वाले बिजनेस अनिल अंबानी को दिया गया था। इसे आप मुकेश अंबानी की काबिलियत कहें या फिर बिजनेस की दुनिया में कुछ नया करने की जिद्द, कम प्रॉफिट वाले कारोबार के दम पर आज वह एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। आइए अंबानी के सफर पर एक नजर डालते हैं। 

मुकेश अंबानी ने खड़ा किया रिलायंस का साम्राज्य

धीरूभाई अंबानी ने जरूर अपने खून-पसीने से सींच कर रिलायंस को खड़ा किया, लेकिन उसको बड़ा बनाने में मुकेश अंबानी के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज न सिर्फ पेट्रोलियम की दुनिया में बल्कि डिजिटल, मोबाइल, रिटेल और ग्रीन एनर्जी में अपना परचम लहरा रही है। इसका श्रेय मुकेश अंबानी को जाता है। मुकेश अंबानी ने अपनी सूझबूझ से रिलायंस का करोबार लगातार विस्तार कर रहे हैं। टेलिकम्युनिकेशन के साथ जियोमार्ट के जरिए रिटेल बिजनेस में रिलायंस तेजी से अपना दबदबा बना रही है।  दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है। रिलायंस अब पूरी तरह से कर्जमुक्त कंपनी बन चुकी है। 

कई क्षेत्रों में फैला है कारोबार

रिलायंस ने इन दो दशकों में कई नए व्यवसाय शुरू किए हैं, जिसमें रिलायंस ने 2016 में Jio की शुरुआत की और दो साल के भीतर भारत की टॉप 3 कंपनियों में शामिल हुई। मुकेश के कमान संभालने के बाद रिलायंस ने 2006 में रिटेल में और 2021 में नई ऊर्जा के क्षेत्र में परिचालन शुरू किया। 2002 में कंपनी की एकमात्र तेल रिफाइनरी से जामनगर अब दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल साइट प्यूरिफिकेशन कॉम्प्लेक्स है। इस अवधि के दौरान आरआईएल ने ऑयल रिफाइनरी कैपेसिटी को दोगुना कर दिया, जिससे सबसे खराब कच्चे तेल को निर्यात योग्य ईंधन में परिवर्तित करने की अनूठी क्षमता जुड़ गई। इसने दुनिया की कुछ सबसे बड़ी डाउनस्ट्रीम इकाइयों को भी जोड़ा। पेट्रोकेमिकल्स का इसका पारंपरिक व्यवसाय भी पिछले दो दशकों में कई गुना बढ़ा है।

2009 बना टर्निंग प्वाइंट

Reliance Oil and Gas Exploration (E&P) के बिजनेस ने 2002 के अंत में पहली हाइड्रोकार्बन खोज की और 2009 में उत्पादन शुरू हुआ। फर्म को 2011 में ईएंडपी व्यवसाय में एक निवेशक के रूप में यूके का बीपी पीएलसी मिला। RIL अपने भारतीय ईंधन खुदरा व्यापार में एक भागीदार के रूप में वैश्विक पेट्रोलियम उद्योग के नेताओं में से एक बीपी को लाया। रिलायंस मोबिलिटी सॉल्यूशंस जियो-बीपी ब्रांड के माध्यम से पेट्रो-रिटेल आउटलेट्स पर उपभोक्ताओं के लिए नवीनतम तकनीक और पेशकश लेकर आया है। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली सेवा के साथ ईंधन खरीदने और चार्जिंग और बैटरी स्वैप सुविधाओं के साथ खुदरा दुकानों को भविष्य के लिए तैयार करने का एक नया अनुभव प्रदान करना है। बता दें कि फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 85 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.97 लाख करोड़ रुपए है। 

ये भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में दबी Bond की वो दास्तां जिससे हिल गईं कई देशों की सरकारें, आज 500 ट्रिलियन डॉलर के इस बाजार पर अरब देशों का कब्जा

 

Latest Business News



Source link

Share

Recent Posts

बाप रे! पाकिस्तान में 37.97% की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची महंगाई दर, आलू से लेकर अंडों की कीमतों ने मचाया हाहाकार

Photo:FILE Pakistan भारत में हम भले की जरूरी वस्तुओं की महंगाई से परेशान हों लेकिन… Read More

4 hours ago

Indian Coast Guard DRI Customs seize 32.689 kgs of Gold valued at approx. Rs 20.2 Crores Tamil Nadu

Image Source : एएनआई 20 करोड़ का सोना जब्त चेन्नई: इंडियन कोस्ट गार्ड ने राजस्व… Read More

12 hours ago

महंगी हवाई टिकटों से मिलेगी राहत! गो फर्स्ट संकट के बाद कुछ रूट पर बढ़े दामों को रिव्यू कर रही है सरकार

Photo:FILE Air Lines वाडिया समूह की एयरलाइंस गो फर्स्ट को बंद हुए एक महीना पूरा… Read More

13 hours ago

shooters arrested associated with gangsters Lawrence Bishnoi and Goldie Brar Gang planning to commit major crime

Image Source : फाइल लॉरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगस्टर लॉरेंस बिस्नोई… Read More

13 hours ago

Verdict came after 42 years massacre of Dalits, 9 accused have died, 90 year old got punishment UP Firozabad Sadupur village Shikohabad

Image Source : इंडिया टीवी साडुपुर गांव में पीड़ित परिवार फिरोजाबाद : शिकोहाबाद थाने के… Read More

18 hours ago

टॉप गियर में वाहनों की बिक्री फिर भी टेंशन में मारुति और टाटा, छोटी कारों की बिक्री में महा-गिरावट

Photo:FILE small cars sale देश में वाहनों की बिक्री टॉप गियर में है। आज मारुति… Read More

19 hours ago

घर में मिलेगा थियेटर का मजा, Acer Google TV सिरीज हुई लॉन्च, OLED और QLED डिस्प्ले का ऑप्शन

Image Source : फाइल फोटो गूगल ने सभी मॉडल्स में यूजर्स को बेहतरीन साउंड क्वालिटी… Read More

19 hours ago

मायावती को रास नहीं आई गहलोत की घोषणा l Mayawati did not like ashok Gehlot announcement of free electricity hoax Rajasthan Chhattisgarh Madhya Pradesh Telangana brs congress bjp bsp

Image Source : FILE मायावती नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी वर्ष… Read More

23 hours ago

Kisan Union Mahapanchayat in support of wrestlers | पहलवानों के समर्थन में किसान यूनियन की महापंचायत आज

Image Source : FILE पहलवानों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत। मुजफ्फरनगर: भारतीय कुश्ती महासंघ… Read More

1 day ago

LPG cylinder prices reduced, see rates from Delhi to Patna here| महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, LPG स‍िलेंडर के घट गए दाम, दिल्ली से पटना के रेट यहां देखें

Photo:FILE एलपीजी नए महीने की शुरुआत अच्छी न्यूज से हुई है। दरअसल, आज से पेट्रोलियम… Read More

1 day ago

झटका: 1 जून से सभी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर महंगे, जानिए Ola और Ather ने बढ़ाई कितनी कीमतें

Photo:FILE Ola Price hike देश में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooter) का दौर अब खत्म… Read More

1 day ago

सोने की कीमतों ने दिया करारा झटका, अचानक कीमतों में आ गया भूचाल

Photo:FILE Gold Silver Price on 31St May बीते हफ्ते भर से सोने की कीमतों (Gold… Read More

2 days ago

India changed in less than 10 years, American company mentioned ten changes in its report| 10 साल से भी कम समय में बदल गया भारत, अमेरिकी कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में दस बदलावों का जिक्र किया

Photo:AP भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है और आज… Read More

2 days ago

Brijbhushan Singh statement। पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने दिया बयान- तो खुद फांसी पर लटक जाऊंगा

Image Source : FILE PHOTO बीजेपी सांसद और WFI के चीफ बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों… Read More

2 days ago

देश में लगातार बढ़ रहा है वंदेभारत ट्रेनों का नेटवर्क, हर महीने 3 से 4 रेलगाड़ियां हो रही हैं तैयार

Photo:PTI Vande Bharat देश की पहली सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस आज के समय में भारतीय… Read More

3 days ago

इस राज्य सरकार ने कर दी कर्मचारियों की मुराद पूरी, महंगाई भत्ता 31% से बढ़ाकर कर दिया 35%

Photo:FILE Government Employee DA Hike हाल ही में सत्ता संभालने वाली कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार… Read More

3 days ago

Rajat Sharma Blog Brutal murder in Delhi is this love jihad or not | रजत शर्मा का ब्लॉग-दिल्ली में नृशंस हत्या-क्या ये लव जिहाद तो नहीं

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा। एक सोलह साल की बेटी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.