आकाश मधवाल ने 5 रन देकर झटके 5 विकेट
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह हराकर मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। एलिमिनेटर मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने जहां ठीकठाक प्रदर्शन किया था। उसके बाद गेंदबाजी में एक ऐसा सितारा चमका जिसने बैक टू बैक मैचों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने अपनी घातक गेंदबाजी से साबित कर दिया कि आने वाले समय में यह जसप्रीत बुमराह का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट भी बन सकता है। मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 81 रनों से जीता और अब क्वालीफायर 2 में टीम 26 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम महज 16.3 ओवर खेल पाई और 101 रन बनाकर सिमट गई। लखनऊ के लिए जहां नवीन उल हक ने 4 और यश ठाकुर ने 3 विकेट लिए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लेने वाले आकाश मधवाल ने सभी की चमक को फीका कर दिया। उन्होंने लखनऊ के बल्लेबाकी क्रम का नेस्तनाबूद किया और अपनी टीम को एक शानदार जीत तक पहुंचाया।
आकाश मधवाल ने इस सीजन पिछले तीन-चार मैचों में खतरनाक गेंदबाजी की है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार और अब इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही है कि उनकी इकॉनमी भी शानदार रही है। इस फाइव विकेट हॉल के साथ उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अनिल कुंबले के 5 रन देकर 5 विकेट लेने के सबसे इकॉनमिकल फाइव विकेट हॉल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
आकाश मधवाल के इस सीजन प्रदर्शन की बात करें तो 7 मैच उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं जिसमें 13 विकेट उन्होंने झटके हैं। उनकी इकॉनमी भी शानदार रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 4 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लेते हुए मुंबई के लिए ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड गेंदबाज बने थे। वहीं अब वह पांच विकेट लेने वाले मुंबई के लिए पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले राहुल चाहर ने 2021 में 27 रन देकर 4 विकेट झटके थे। यह उनका पहला आईपीएल सीजन है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAG प्रतीकात्मक फोटो असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के बयान… Read More
Image Source : PTI पंजाब के राज्यपाल ने पाकिस्तान पर किया तीखा हमला पंजाब के… Read More
Photo:AP पाकिस्तान कभी भारत का मुकाबला करने का दंभ भरता पाकिस्तान (Pakistan) आज अपनी मौत… Read More
Image Source : INDIA TV Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Ramayana With Alia And Ranbir: लंबे… Read More
Image Source : TWITTER शुभमन गिल IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी… Read More
Photo:FILE पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 लाख रुपये का मुआवजा देने… Read More
Photo:FILE Vistara Expand Fleet Vistara Expand Fleet: भारत का विमान बाजार तेजी से बढ़ रहा… Read More
Image Source : PTI ओडिशा ट्रेन हादसा ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह… Read More
Image Source : ट्विटर पाक ड्रोन को मार गिराया चंडीगढ़: पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार… Read More
Photo:FILE RBI Governor MPC Meeting RBI Governor MPC Meeting: 6 जून से शुरू हुई MPC… Read More
Image Source : INDIA TV World Ocean Day 2023 World Ocean Day 2023: आपने बचपन… Read More
Image Source : FILE 23 जून को विपक्ष की बैठक पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश… Read More
Photo:PTI हवाई यात्रियों की संख्या देश में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल आया… Read More
Image Source : INDIA TV सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद का… Read More
Photo:FILE Rooftop Installation Solar Energy Era: भारत की दिग्गज रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनियों में से… Read More
Image Source : FILE Nothing Phone 2 स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी नथिंग अपना नया… Read More
Photo:FILE MSP rates MSP Rates Increased: किसानों के लिए केंद्र सरकार के तरफ से खुशखबरी… Read More
कांग्रेस के वफादार नेता अहमद पटेल के बेटे की तस्वीर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल… Read More
Image Source : पीटीआई ओडिशा ट्रेन हादसा बालासोर: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने… Read More
Photo:FILE stock Market कल की सुस्ती के बाद शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को… Read More
Photo:FILE दवाई कोरोना महामारी के बाद से दवाईयों की कीमत तेजी से बढ़ी है। जरूरी… Read More
Image Source : INDIA TV एमपी के सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची 17 साल… Read More
Image Source : INDIA TV महिला के शव को ब्लर किया गया है। सरगुजा: छत्तीसगढ़… Read More
This website uses cookies.