जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के किसान, बंदरों से अपने खेत को बचाने के लिए चावल, मक्का और गेहूं जैसी फसलों की बजाय औषधीय पौधों की खेती करने को मजबूर हो गए हैं। वनों की कमी ने इन बंदरों को भोजन की तलाश में खेतों पर धावा बोलने के लिए मजबूर किया है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। इसके निपटने के लिये, आयुष मंत्रालय के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को चावल, गेहूं और मक्का जैसी पारंपरिक फसलों के बजाय जड़ी-बूटियां उगाने की सलाह दी है, क्योंकि इससे न केवल उनकी फसलों की सुरक्षा होगी बल्कि अधिक मुनाफा भी होगा।
इन फसलों की कर रहे खेती
डोडा में वन क्षेत्रों के पास स्थित गांवों के कई किसानों ने इस समाधान को अपनाया है और अब सुगंधित पौधों जैसे लैवेंडर और टैगेटस मिनुटा के साथ-साथ ट्रिलियम (नाग-चत्री), सोसुरिया कोस्टस (कुथ), इनुला (मन्नू), सिंहपर्णी (हांध), जंगली लहसुन और बलसम सेब (बान-काकरी) जैसे औषधीय पौधों की खेती कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन पौधों का स्वाद कड़वा होता है और इनमें तेज तीखी गंध होती है, जिससे ये बंदरों के लिए अनुपयुक्त हो जाते हैं। एक स्थानीय उद्यमी तौकीर बागबान ने कहा कि औषधीय और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद बनाने वाली घरेलू कंपनियों की जड़ी-बूटियों की बढ़ती मांग के कारण किसान अब बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। बागबान ने कहा, ‘‘आयुष मंत्रालय के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मिट्टी, पानी और हवा की स्थिति के आधार पर उपयुक्त फसलों की खेती के लिए किसानों को शिक्षित कर रहे हैं। वे खेती के इस बदलाव को अंजाम देने में मदद करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और रोपण सामग्री भी प्रदान करते हैं।’’
दरों को दूर रखना मुश्किल
अधिकारी ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती के इस बदलाव ने किसानों के खेतों को पुनर्जीवित कर दिया है और समुदाय के बीच आशा की नयी किरण पैदा की है। जम्मू और कश्मीर के चिनाब क्षेत्र में 3,000 से अधिक किसान पहले से ही जड़ी-बूटियों और सुगंधित पौधों की खेती कर रहे हैं, जिनमें से 2,500 अकेले भद्रवाह में स्थित हैं। सरतिंगल गांव के किसान नवीद बट ने कहा, ‘‘इससे पहले, हमने बंदरों को डराने के लिए कुत्तों का उपयोग किया और यहां तक कि एयर गन का भी इस्तेमाल किया था।’’ बट ने कहा, ‘‘लेकिन बंदरों को दूर रखना मुश्किल था और हम खेती छोड़ने वाले थे। लेकिन पिछले दो वर्षों से पारंपरिक मक्का से औषधीय पौधों की खेती की ओर जाने के बाद इन बंदरों को दूर रखा है। इसके अलावा, हम अच्छे लाभ की उम्मीद कर रहे हैं।’’ केंद्र सरकार के वर्ष 1978 में जैव चिकित्सा अनुसंधान के लिए उनके निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद से बंदरों की आबादी में वृद्धि हुई है।
फसल की चौबीसों घंटे रखवाली करना एक चुनौती
कई लोगों के बंदरों की पूजा और भोजन देने से समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि, इन बंदरों का प्रभाव जम्मू- कश्मीर में चिनाब क्षेत्र जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में वन क्षेत्र के घटने के कारण सबसे अधिक महसूस किया जाता है। काही गांव की एक किसान शबनम बेगम (52 वर्ष) ने कहा, ‘‘फसल की चौबीसों घंटे रखवाली करना एक चुनौती है, खासकर जब हमारे खेत घर के करीब नहीं होते हैं।’’ औषधीय पौधों की ओर रुख करके हमें एक नई उम्मीद मिली है। आयुष ने हमें एक नई उम्मीद दी है।’’
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.