April Bike Sale Report: आज नए मई महीना की शुरुआत के साथ ही ऑटो कंपनियां अपना सेल रिपोर्ट जारी कर दी हैं। अप्रैल में गाड़ियों की हुई रिकॉर्ड बिक्री ने किसी कंपनी को फायदे में तो कोई नुकसान में चली गई है। देश की अग्रणी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की कुल थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत गिरकर 3.96 लाख इकाई से अधिक रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को अप्रैल के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसकी थोक बिक्री 4,18,622 इकाई रही थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री गिरकर 3.86 लाख इकाई पर आ गई जो अप्रैल, 2022 में 3.98 लाख इकाई थी। इस दौरान कंपनी का वाहन निर्यात भी साल भर पहले के 20,132 इकाई से घटकर 9,923 इकाई पर आ गया। हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि आने वाले महीनों में उसे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। इस दौरान कंपनी नए उत्पादों की पेशकश करने के साथ ही अर्थव्यवस्था की बढ़िया हालत को देखते हुए मांग में मजबूती बने रहने की उम्मीद कर रही है।
वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अप्रैल में चार प्रतिशत बढ़कर 3,06,224 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 2,95,308 वाहन बेचे थे। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन महीने में उसकी कुल दोपहिया बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,94,786 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 2,80,022 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 1,80,553 इकाई से बढ़कर 2,32,956 इकाई पर पहुंच गई। अप्रैल में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक की 6,227 इकाइयां बेचीं। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने इसकी 1,420 इकाइयां बेची थीं। हालांकि अप्रैल में कंपनी का निर्यात घटकर 71,663 इकाई रह गया, जो पिछले साल समान महीने में 1,13,427 इकाई था। समीक्षाधीन महीने में कंपनी का दोपहिया निर्यात भी 99,489 इकाई से घटकर 61,830 इकाई रह गया। अप्रैल, 2023 में कंपनी की तिपहिया बिक्री 11,438 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 15,286 इकाई थी।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अप्रैल में घरेलू बाजार में 3,38,289 दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि अप्रैल, 2022 में उसने 3,18,734 वाहनों की थोक बिक्री की थी। इसके साथ ही एचएमएसआई ने अप्रैल में 36,458 इकाइयों का निर्यात भी विदेशी बाजारों में किया। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 42,295 इकाइयों का निर्यात किया था। वहीं मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की बिक्री अप्रैल में 18 प्रतिशत बढ़कर 73,136 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 62,155 इकाई रही थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 68,881 इकाई हो गई, जो अप्रैल, 2022 में 53,852 इकाई थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी का निर्यात 49 प्रतिशत घटकर 4,255 इकाई रह गया। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 8,303 वाहनों का निर्यात किया था।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAG प्रतीकात्मक फोटो असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के बयान… Read More
Image Source : PTI पंजाब के राज्यपाल ने पाकिस्तान पर किया तीखा हमला पंजाब के… Read More
Photo:AP पाकिस्तान कभी भारत का मुकाबला करने का दंभ भरता पाकिस्तान (Pakistan) आज अपनी मौत… Read More
Image Source : INDIA TV Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Ramayana With Alia And Ranbir: लंबे… Read More
Image Source : TWITTER शुभमन गिल IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी… Read More
Photo:FILE पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती… Read More
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 लाख रुपये का मुआवजा देने… Read More
Photo:FILE Vistara Expand Fleet Vistara Expand Fleet: भारत का विमान बाजार तेजी से बढ़ रहा… Read More
Image Source : PTI ओडिशा ट्रेन हादसा ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह… Read More
Image Source : ट्विटर पाक ड्रोन को मार गिराया चंडीगढ़: पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार… Read More
Photo:FILE RBI Governor MPC Meeting RBI Governor MPC Meeting: 6 जून से शुरू हुई MPC… Read More
Image Source : INDIA TV World Ocean Day 2023 World Ocean Day 2023: आपने बचपन… Read More
Image Source : FILE 23 जून को विपक्ष की बैठक पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश… Read More
Photo:PTI हवाई यात्रियों की संख्या देश में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल आया… Read More
Image Source : INDIA TV सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद का… Read More
Photo:FILE Rooftop Installation Solar Energy Era: भारत की दिग्गज रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनियों में से… Read More
Image Source : FILE Nothing Phone 2 स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी नथिंग अपना नया… Read More
Photo:FILE MSP rates MSP Rates Increased: किसानों के लिए केंद्र सरकार के तरफ से खुशखबरी… Read More
कांग्रेस के वफादार नेता अहमद पटेल के बेटे की तस्वीर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल… Read More
Image Source : पीटीआई ओडिशा ट्रेन हादसा बालासोर: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने… Read More
Photo:FILE stock Market कल की सुस्ती के बाद शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को… Read More
Photo:FILE दवाई कोरोना महामारी के बाद से दवाईयों की कीमत तेजी से बढ़ी है। जरूरी… Read More
Image Source : INDIA TV एमपी के सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची 17 साल… Read More
Image Source : INDIA TV महिला के शव को ब्लर किया गया है। सरगुजा: छत्तीसगढ़… Read More
This website uses cookies.