Categories: Business

बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान, जानिए कैसी रहेगी थाली की महंगाई


Photo:FILE Wheat

इस साल मार्च और अप्रैल की बेमौसम बारिश और बाढ़ (Flood) के चलते गेहूं की खेती प्रभावित होने का अंदेशा गलत साबित हुआ। बेमौसम बारिश के बावजूद, खेती के रकबे में वृद्धि और उपज अधिक होने के कारण चालू फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में देश में गेहूं उत्पादन (Wheat Production)  11 करोड़ 27.4 लाख टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 50 लाख टन अधिक है। कृषि मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़ों में चावल (Rice Production) , मक्का, तिलहन और गन्ने (Sugarcane Production) में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। 

देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन भी फसल वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 33 करोड़ 5.3 लाख टन होने का अनुमान है। जबकि तीसरे अनुमान के अनुसार पिछले फसल वर्ष में 31 करोड़ 56.1 लाख टन का वास्तविक उत्पादन हुआ था। प्रमुख खाद्यान्नों में गेहूं, चावल, पोषक-मोटे अनाज और दाल शामिल हैं। 

Image Source : FILE

Wheat Production

गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन

कृषि मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में गेहूं उत्पादन 11 करोड़ 27.4 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 50 लाख टन अधिक है।’’ फसल वर्ष 2021-22 में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं का उत्पादन घटकर 10 करोड़ 77.4 लाख टन रह गया था। गेहूं उत्पादन में पिछला रिकॉर्ड 10 करोड़ 95.9 लाख टन फसल वर्ष 2020-21 के दौरान हासिल किया गया था। मुख्य रबी (सर्दियों) फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर से शुरू हो गई थी, जबकि कटाई इस साल 15 जून तक होने की उम्मीद है। 

Image Source : FILE

Wheat Production

चावल और मक्का से भी बंधी उम्मीदें

चावल उत्पादन, फसल वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 55.4 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष 12 करोड़ 94.7 लाख टन था। मक्का का उत्पादन भी रिकॉर्ड तीन करोड़ 59.1 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल की समान अवधि में तीन करोड़ 37.3 लाख टन था। मक्का सहित पोषक मोटे अनाज का कुल उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 में बढ़कर पांच करोड़ 47.4 लाख टन हो गया, जबकि पिछले वर्ष 5.11 करोड़ टन था। दलहन के मामले में, पिछले वर्ष के दो करोड़ 73 लाख टन की तुलना में फसल वर्ष 2022-23 में उत्पादन मामूली बढ़त के साथ 2.75 करोड़ टन होने का अनुमान है। 

दलहन का कैसा रहेगा उत्पादन

फसल वर्ष 2022-23 में चना और मूंग को छोड़कर अरहर और उड़द का उत्पादन कम रहने का अनुमान है। अरहर का उत्पादन पहले के 42.2 लाख टन के मुकाबले 34.3 लाख टन कम रहना आंका गया है। उड़द का उत्पादन पहले के 27.7 लाख टन के मुकाबले 26.1 लाख टन रहने का अनुमान है। जबकि इसी अवधि में चने का उत्पादन एक करोड़ 35.4 लाख टन पर अपरिवर्तित रहने का अनुमान है। 

तिलहन घटाएगा आयात का दबाव

तिलहन का उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 में चार करोड़ 9.9 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले वर्ष के तीन करोड़ 79.6 लाख टन की तुलना में अधिक है। इसका कारण सोयाबीन और सरसों दाना का उत्पादन अधिक होना है। सोयाबीन का उत्पादन एक करोड़ 29.8 लाख टन के मुकाबले रिकॉर्ड एक करोड़ 49.7 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि रेपसीड-सरसों का उत्पादन उक्त अवधि में पहले के एक करोड़ 19.6 लाख टन के मुकाबले रिकॉर्ड एक करोड़ 24.9 लाख टन होने की संभावना है। 

49 करोड़ टन गन्ने के उत्पादन का अनुमान

नकदी फसलों के मामले में, गन्ना उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 49 करोड़ 42.2 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह उत्पादन 43 करोड़ 94.2 लाख टन का हुआ था। इस वर्ष कपास का उत्पादन तीन करोड़ 43.4 लाख गांठों (एक गांठ-170 किलोग्राम का) से अधिक होने का अनुमान है, जबकि फसल वर्ष 2021-22 में यह उत्पादन तीन करोड़ 11.1 लाख गांठों का हुआ था। जूट/मेस्ता का उत्पादन, फसल वर्ष 2022-23 में 94.9 लाख गांठ (एक गांठ बराबर 180 किलो) आंका गया है, जबकि पिछले वर्ष यह उत्पादन एक करोड़ 1.4 लाख गांठ था। सरकार फसल पकने और कटाई के विभिन्न चरणों में अंतिम अनुमान से पहले कुल चार अनुमान जारी करती है। 

Latest Business News



Source link

Share

Recent Posts

इस राज्य सरकार ने कर दी कर्मचारियों की मुराद पूरी, महंगाई भत्ता 31% से बढ़ाकर कर दिया 35%

Photo:FILE Government Employee DA Hike हाल ही में सत्ता संभालने वाली कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार… Read More

2 hours ago

Rajat Sharma Blog Brutal murder in Delhi is this love jihad or not | रजत शर्मा का ब्लॉग-दिल्ली में नृशंस हत्या-क्या ये लव जिहाद तो नहीं

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा। एक सोलह साल की बेटी… Read More

3 hours ago

Petrol-diesel can be bought cheaper by Re 1 from this petrol pump, Reliance-BP is already giving relief| इस पेट्रोल पंप से 1 रुपये सस्ता ले सकते हैं Petrol-डीजल, रिलायंस-बीपी पहले से ही दे रही राहत

Photo:FILE नायरा देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी ने… Read More

7 hours ago

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी विदेश, इन दो देशों की करेंगी विजिट

Image Source : PTI द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगी… Read More

21 hours ago

चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ सकते हैं करोड़ों केस, भारत को भी चेताया

Image Source : FILE चीन पर फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराया, जून में आ… Read More

21 hours ago

चीनी कंपनी Xiaomi का फोन अब होगा पहले से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’, टेक दिग्गज ने की बड़ी घोषणा

Photo:FILE Xiaomi to source 50% smartphone components locally चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) बीते लंबे समय… Read More

21 hours ago

Gadar-2 की शूटिंग का video हुआ वायरल, मॉडर्न अवतार में दिखीं तारा सिंह की सकीना

अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।… Read More

23 hours ago

Delhi Murder Case why sahil stabbed 16 times he is shy by nature latest Update । दिल्ली मर्डर केस: कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था साहिल, आखिर क्यों हुआ उसपर खून सवार?

दिल्ली मर्डर केस में अबतक का अपडेट दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास स्लम एरिया… Read More

1 day ago

मूड को तरोताजा रखने वाले 4 फूल | Mood booster flowers in hindi

Image Source : SOCIAL Mood booster flowers Mood booster flowers: आज कल हमारे आस-पास इतना स्ट्रेस… Read More

1 day ago

Gold falls Rs 110; silver jumps Rs 290 | सोने की गिरावट से खिल रहे ग्राहकों के चेहरे, सोमवार को घटकर अब इतने हुए दाम

Photo:FILE Gold rate घटती कीमतों के चलते सोना ग्राहकों को खुश कर रहा है। पिछले… Read More

1 day ago

Delih Court dismisses plea of Rs 2000 note case । 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर कोर्ट का फैसला

Image Source : FILE PHOTO 2000 रुपये का नोट बदलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट… Read More

1 day ago

अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

Image Source : FILE मौसम नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो… Read More

1 day ago

एक जून तक मौसम रहेगा कूल-कूल, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

Image Source : FILE PHOTO मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ… Read More

2 days ago

यूरोप की आर्थिक महाशक्ति जर्मनी पर आर्थिक मंदी के काले बादल, जानिए भारत के लिए हैं कितने बुरे संकेत

Photo:FILE Economic recession in Germany यूरोप की सबसे बड़ी आ​र्थिक महाशक्ति जर्मनी इस समय गहरे… Read More

2 days ago

सरकारी बैंक तेजी से धो रहे हैं NPA के जिद्दी दाग, जानिए डूबे कर्ज के मामले में कौन अव्वल कौन फिसड्डी

Photo:FILE NPA भारत के सरकारी बैंक बीते लंबे वक्त से गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या डूबे… Read More

2 days ago

This website uses cookies.