Categories: Business

टॉप गियर में वाहनों की बिक्री फिर भी टेंशन में मारुति और टाटा, छोटी कारों की बिक्री में महा-गिरावट


Photo:FILE small cars sale

देश में वाहनों की बिक्री टॉप गियर में है। आज मारुति (Maruti Suzuki), टाटा(Tata Motors) महिंद्रा और हुंडई (Hyundai) जैसी कंपनियों ने अपनी मंथली सेल के आंकड़े पेश किय। आंकड़े देखकर साफ पता चलता है कि वाहनों की बिक्री टॉप गियर (May Car Sales) में है, बीते महीने के मुकाबले कारों की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है। लेकिन फिर भी इन सेल्स डेटा ने मारुति और टाटा जैसी कार कंपनियों के लिए खतर की घंटी बजा दी है। इसके पीछे मुख्य कारण है छोटी कारों की बिक्री। 

एक समय छोटी कारों के लिए भारत में लोकप्रिय हुई मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का सबसे बड़ी गिरावट इसी सेगमेंट में झेलनी पड़ रही है। मारुति की मिनी कार सेगमेंट जिसमें अल्टो और एसप्रेसो जैसी कारें आती हैं, इस मिनी कार सेगमेंट में कंपनी को बिक्री में 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के 17,408 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 12,236 इकाई रह गई। वहीं कॉम्पेक्ट कार और एसयूवी सेगमेंट में कंपनी को बिक्री में उछाल देखने को मिला है। 

मारुति की बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़ी (Maruti Suzuki Sales)

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई रही है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल मई में कंपनी ने 1,61,413 वाहन बेचे थे। मई में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,51,606 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,34,222 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की कुल यात्री वाहन बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,43,708 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,24,474 इकाई थी। कॉम्पैक्ट कारों स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 71,419 इकाई हो गई। यह पिछले साल के समान महीने में 67,947 इकाई रही थी। मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 586 से बढ़कर 992 इकाई रही। यूटिलिटी वाहनों ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 46,243 इकाई हो गई। एक साल पहले समान महीने में यह 28,051 इकाई रही थी। 

MG Motors की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी

एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री मई में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,006 इकाई हो गई। कंपनी ने मई, 2022 में 4,008 वाहन बेचे थे। एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि वह वृद्धि को लेकर आशान्वित है और ग्राहकों की बढ़ती मांग को विभिन्न मौजूदा और नियोजित उत्पादन और परिचालन पहल के जरिये पूरा कर रही है।

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री दोगुनी हुई (Toyota Sales)

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की कुल बिक्री मई में दोगुनी होकर 20,410 इकाई पर पहुंच गई है। यह कंपनी का सबसे ऊंचा मासिक बिक्री आंकड़ा है। कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 10,216 वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बाजार में थोक बिक्री 19,379 इकाई रही। उसने मई में अर्बन क्रूजर हाइराइडर की 1,031 इकाइयों का निर्यात भी किया। 

हुंडई मोटर की बिक्री मई में 16 प्रतिशत बढ़ी (Hyundai Sales)

हुंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) की कुल बिक्री मई में 16.26 प्रतिशत बढ़कर 59,601 इकाई रही है। कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 51,263 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 14.91 प्रतिशत बढ़कर 48,601 इकाई पर पहुंच गई, जो मई, 2022 में 42,293 इकाई रही थी। मई में कंपनी का निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 11,000 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 8,970 इकाई था।

महिंद्रा की बिक्री में 22 प्रतिशत वृद्धि (Mahindra Sales)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहन बिक्री मई में 22 प्रतिशत बढ़कर 32,886 इकाई रही है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने मई, 2022 में 26,904 वाहन बेचे थे। महिंद्रा ने बताया कि यूटिलिटी (यात्री एवं माल) वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत वृद्धि के साथ मई में 32,883 इकाई रही, जो मई, 2022 में 26,632 इकाई रही थी। 

किआ इंडिया की बिक्री में तीन प्रतिशत वृद्धि (Kia India Sales)

वाहन कंपनी किआ इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मई माह में उसकी कुल थोक वाहन बिक्री तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 24,770 इकाई रही। कंपनी ने 15-20 मई तक देखभाल संबंधी कार्यों के कारण संयंत्र में काम बंद रखा था। कंपनी ने मई, 2022 में डीलरों को 24,079 वाहन भेजे थे। कंपनी की मई, 2023 में कुल घरेलू बिक्री 18,766 इकाई रही जबकि उसने 6,004 वाहनों का निर्यात किया। किआ के सोनेट मॉडल की बिक्री मई में 8,251 इकाई रही, जबकि सेल्टोस की 4,065 और केरेंस की 6,367 इकाइयां बिकीं। 

Latest Business News



Source link

Share

Recent Posts

Bharti Hexacom IPO का आ गया प्राइस बैंड, इस तारीख से लगा सकेंगे पैसे, FY2024-25 का होगा पहला आईपीओ

Photo:FILE भारती हेक्साकॉम में प्रमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्राइवेट सेक्टर की… Read More

3 days ago

कंगना पर विवादित पोस्ट के बाद मुश्किल में सुप्रिया श्रीनेत, NCW चुनाव आयोग को लिखेगा पत्र

Image Source : X (@SUPRIYASHRINATE) मुश्किल में फंसी सुप्रिया श्रीनेत। कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी… Read More

3 days ago

भूटान यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें, राजा ने PM मोदी को दिया स्पेशल डिनर, परिवार संग रहे मौजूद

भूटान के राजा ने पीएम मोदी को दिया स्पेशल डिनर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

3 days ago

देश के बाहर पहली बार कारोबार फैलाने जा रहा अमूल, अब अमेरिका में मिलेंगे प्रोडक्ट्स

Photo:FILE अमूल देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल पहली बार भारत के बाहर दूध… Read More

3 days ago

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भरने जा रहे सरकार की झोली, दे सकते हैं 15000 करोड़ का डिविडेंड

Photo:FILE Banks सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी सरकारी बैंकों के मुनाफे में बढ़ोतरी के चलते… Read More

4 days ago

कंगना रनौत को भाजपा ने बनाया लोकसभा उम्मीदवार, एक्ट्रेस बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही हूं

Image Source : PTI भाजपा ने कंगना रनौत को बनाया लोकसभा उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की… Read More

4 days ago

Jaishankar on Jammu and Kashmir in Singapore told why necessary to remove Article 370/सिंगापुर में जम्मू-कश्मीर पर बोले जयशंकर, बताया-अनुच्छेद 370 को हटाना क्यों था जरूरी

Image Source : AP एस जयशंकर, विदेश मंत्री। सिंगापुर: भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद… Read More

4 days ago

राखी सावंत ने शेयर की बंदर-बंदरिया के शादी की फोटो, फैंस करने लगे अजीबो गरीब काॅमेंट

Image Source : X राखी सावंत के पोस्ट से मची खलबली राखी सावंत हो जहां… Read More

4 days ago

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल, कही ये बात

Image Source : ANI नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल दिल्ली: कांग्रेस को… Read More

4 days ago

मदर डेयरी गर्मियों में 30 नए उत्पाद पेश करेगी, आइसक्रीम और दही के मिलेंगे कई फ्लेवर

Photo:FILE मदर डेयरी मदर डेयरी इन गर्मियों में मुख्य रूप से आइसक्रीम और दही श्रेणियों… Read More

4 days ago

नई सरकार में वाणिज्य मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडे में शामिल हो सकता है यह काम

Photo:PIXABAY फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ब्रिटेन और ओमान के साथ भारत का प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते… Read More

5 days ago

राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए जाएंगे सियाचिन, सशस्त्र बल के जवानों को लगाएंगे गुलाल

Image Source : PTI राजनाथ सिंह आज होली खेलने जाएंगे सियाचिन होली के अवसर रक्षामंत्री… Read More

5 days ago

जर्मनी, जापान और यूके की जीडीपी में गिरावट जारी, भारत लगा रहा लंबी छलांग

Photo:FILE जीडीपी जर्मनी, जापान और यूके जैसे देशों में पिछले कुछ वर्षों में जीडीपी (पीपीपी)… Read More

5 days ago

लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘इस सीट से लडूंगी, अगर…’

Image Source : FILE कंगना रनौत शिमला: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी… Read More

5 days ago

Gold Price Outlook : रिकॉर्ड हाई से 1000 रुपये सस्ता हुआ सोना, क्या यही है खरीदने का सही समय?

Photo:FILE सोने चांदी का भाव Gold Price Outlook : यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा साल 2024… Read More

6 days ago

रिलायंस पावर की परियोजना का अधिग्रहण करेगी JSW, इतने करोड़ में हुई ​डील

Photo:FILE रिलायंस पावर जेएसडब्ल्यू एनर्जी की इकाई जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में… Read More

6 days ago

राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल को झटका, 6 दिनों की हिरासत में भेजे गए

Image Source : PTI ईडी की रिमांड में गए सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली: दिल्ली शराब… Read More

6 days ago

Air India का धमाकेदार ऑफर, फ्लाइट टिकट पर मिल रहा 35% तक ऑफ, बुकिंग सिर्फ इस तारीख तक

Photo:FILE ऑफर के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीमित सीटें उपलब्ध हैं।… Read More

7 days ago

इन 5 चीजों के बिना अधूरा है होली का त्योहार, मजेदार बनाना है तो आप भी नोट कर लें

Image Source : FREEPIK होली 2024 होली एक ऐसा त्योहार है जो अपने नाम से… Read More

7 days ago

Electoral Bond: मोनिका नाम की महिला ने कांग्रेस को दान किए ₹5 लाख

Image Source : PTI मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल के साथ राहुल गांधी चुनाव आयोग ने… Read More

7 days ago

Holi से पहले सस्ता हुआ आईफोन का यह मॉडल, बजट कम होने की भी टेंशन हुई खत्म

Image Source : फाइल फोटो आईफोन को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका। iPhone… Read More

1 week ago

टॉप-3 इकोनॉमी बनने की रेस में जापान और जर्मनी ही आगे, इतने साल में छोड़ देंगे पीछे

Photo:FILE इकोनॉमी भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)… Read More

1 week ago

This website uses cookies.