हम सभी भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निवेश करते हैं। इसके लिए हम अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट का चुनाव करते हैं। कोई शेयर में निवेश करता है तो कोई सोना और रियल एस्टेट में। हालांकि, निवेश से पहले रिस्क और रिटर्न का खास ख्याल रखते हैं। क्या आपको पता है कि भारतीय किन 10 एसेट क्लास में सबसे अधिक निवेश करते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बता रहें हैं।
शेयरों में निवेश
कोरोना महामारी के बाद बहुत सारे युवा सीधे शेयर बाजार में निवेश कर रहें हैं। शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, शेयरों में निवेश करने में जोखिम है। रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। मूल धन भी डूब सकता है। सही शेयरों का चुनाव करने के लिए कई बातों पर गौर करना होता है। लेकिन सुनहरा पक्ष ये है कि सही शेयर में पैसा लगाया जाए, तो इससे काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड
छोटे निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड में तेजी से बढ़ा है। एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न ने निवेशकों को म्यूचुअल फंड की ओर आकर्षित किया है। बहुत सारे निवेशक इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहें हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड मुख्यत: शेयरों में निवेश करता है। नियमानुसार यह कम से कम 65 फीसदी फंड को शेयरों में या शेयरों से जुड़े उपकरणों में निवेश करता है।
डेट म्यूचुअल फंड
जो निवेशक निरंतर और निश्चित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए डेट फंड बेहतर है। भारत के बहुत सारे निवेश डेट म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इनमें जोखिम कम है। ये फंड निश्चित ब्याज देने वाले बांड में निवेश करते हैं, जिनमें कॉरपोरेट बांड, सरकारी बांड, ट्रेजरी बिल, कॉमर्शियल पेपर, आदि शामिल हैं।
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)
एनपीएस लंबी अवधि का एक रिटायरमेंट फंड है। इसका प्रबंधन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमआरडीए) करता है। पीएफआरडीए शेयर, फिक्स्ड डिपॉजिट, कॉरपोरेट बांड, लिक्विड फंड, सरकारी फंड, आदि में निवेश करता है। रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले निवेशक इसमें निवेश करते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि अधिक होती है, इसलिए इसमें टैक्स-फ्री ब्याज के कंपाउंडिंग का फायदा भी काफी अधिक मिलता है। इसपर मिलने वाले ब्याज और मूल निवेश के साथ सरकार की गारंटी होती है। इसलिए यह एक सुरक्षित निवेश है। रिस्क फ्री रिटर्न के लिए निवेशक इस प्रोडक्ट का चुनाव करते हैं।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
लोग एफडी को सुरक्षित निवेश मानते हैं। निवेशक मासिक, तिमाही, अर्ध वार्षिक, सालाना और परिपक्वता पर ब्याज का विकल्प चुन सकता है। छोटे निवेशक इसमें सबसे ज्यादा निवेश करते हैं।
सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (एससीएसएस)
रिटायरमेंट के बाद लोग इस स्कीम में निवेश को तरजीह देते हैं।
आरबीआई टैक्सेबल बांड
इसकी परिपक्वता अवधि सात साल होती है। इसे डीमैट रूप में जारी किया जाता है। यह निवेशक के बांड लेजर अकाउंट में क्रेडिट होता है। इसके प्रमाण के तौर पर निवेशक को होल्डिंग सर्टिफिकेट दिया जाता है।
रियल एस्टेट
जिस घर में आप रहते हैं, उसे निवेश नहीं माना जाना चाहिए। जिसमें आप नहीं रहते हैं, उसे निवेश मान सकते हैं। इस निवेश में स्थान का बहुत महत्व है। इससे दो तरह के रिटर्न मिलते हैं। ये हैं मूल्य में बढ़ोतरी और किराया। यह हालांकि इसके साथ दिक्कत यह है कि आप जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत बेच नहीं सकते।
सोना
सोना के साथ सुरक्षा का मुद्दा जुड़ा हुआ है। यदि आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो 6-14 फीसदी का मेकिंग चार्ज भी लगता है। स्पेशल डिजाइन पर 25 फीसदी तक मेकिंग चार्ज लग सकता है। आप सोने का सिक्का भी खरीद सकते हैं। आप गोल्ड ईटीएफ खरीद सकते हैं। इसका शेयर बाजार में ट्रेड हो सकता है। आप सॉवरेन गोल्ड बांड भी ले सकते हैं। छोटे निवेशक सबसे अधिक सोना में निवेश करते हैं। ज्वैलरी के रूप में उनका निवेश सबसे अधिक होता है।
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.