ITR Filing Mistakes: ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। ऐसे में अगर आप आज या इन शेष दिनों में अपना आयकर रिटर्न भरने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ कॉमन मिस्टेक करने से जरूर बचें। आईटी डिपार्टमेंट अब टैक्स रिकॉर्ड को काफी बारीकी से चेक करने लगा है। डिपार्टमेंट के सिस्टम में कई बार गलतियां दिखती हैं, जिनमें कुछ तो कैलकुलेशन की वजह से और कुछ सीरियस नेचर की होती हैं। जिनपर डिपार्टमेंट 300 फीसदी की पेनल्टी लगा सकता है। आयकर विभाग आपकी छोटी-छोटी गलतियों को मार्क करता है और नोटिस भेज देता है। ऐसे में अगर आप रिटर्न फाइल करने के बाद नोटिस पाना नहीं चाहते हैं तो सावधानी से रिटर्न फाइल करें। हम आपको उन 5 गलतियों से बचने की सलाह दे रहे हैं।
टैक्सपेयर्स कई बार एफडी, आरडी, टैक्स सेविंग डिपॉजिट स्कीम, सेविंग अकाउंट डिपॉजिट इन्फ्रास्ट्रकचर बांड पर मिलने वाले इंटरेस्ट को रिटर्न फाइल करते वक्त नहीं भरते हैं। टैक्सपेयर्स को लगता है कि इनके इंटरेस्ट पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगता है और रिटर्न में इनके बारे में जानकारी देना जरूरी नहीं है। सेक्शन 80टीटीए के अनुसार, केवल सेविंग अकाउंट पर 10 हजार रुपए तक के इंटरेस्ट पर टैक्स नहीं लगता है। हाई इनकम वाले टैक्सपेयर्स एफडी पर 10 फीसदी टीडीएस डिडक्ट होने की जानकारी भरते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। ऐसे टैक्सपेयर्स को एफडी पर जितना टीडीएस काटा गया है, उसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए।
कई बार टैक्सपेयर्स एक ही बैंक की कई ब्रांचों में अलग-अलग एफडी अकाउंट खोल लेते हैं। उनको लगता है कि इससे टीडीएस नहीं कटेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है, क्योंकि आईटी डिपॉर्टमेंट के पास आपके सभी तरह के अकाउंट्स की जानकारी पहले से ही होती है। अगर आपने अपने सभी टीडीएस अकाउंट पर मिले इंटरेस्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है तो इस पर पेनल्टी लग सकती है। इसलिए रिटर्न फाइल करने से पहले टैक्सपेयर को अपना फॉर्म 26 एएस जरूर देखना चाहिए।
अगर आपने पिछले वित्त वर्ष में 50 लाख रुपए या उससे ज्यादा की रेजिडेंश्यिल प्रॉपर्टी खरीदी है और उस पर एक फीसदी टीडीएस एक हफ्ते के अंदर जमा नहीं किया तो आपको नोटिस भेजा जाएगा और एक लाख रुपए का जुर्माना लगेगा। एनआरआई द्वारा ऐसी प्रॉपर्टी खरीदने पर 30 फीसदी टीडीएस देना होगा। इसके अलावा अगर आपका फॉरेन में किसी बैंक में अकाउंट है या कोई प्रॉपर्टी खरीदी है तो उसकी जानकारी छुपाने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा।
आपने पिछले वित्त वर्ष में जॉब बदली है लेकिन वहां मिल रही सैलरी के बारे में रिटर्न में कोई जानकारी नहीं भरी है तो भी आपको आईटी डिपॉर्टमेंट नोटिस भेज सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि न तो आपने सैलरी के बारे में जानकारी दी है और न ही टीडीएस के बारे में बताया है। यह याद रखिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास आपके हर अकाउंट में होने वाले ट्रांजैक्शन के बारे में पूरी जानकारी होती है। इसलिए आप पुरानी कंपनी से मिली सैलरी के बारे में भी जरूर बताएं।
फॉर्म 15 जी और एच एक तरह का डिक्लेरेशन फॉर्म होता है जो कि टैक्स छूट से कम इनकम वालों को भरकर के देना होता है। फॉर्म 15 जी 60 साल से नीचे उम्र वाले लोगों को भरना होता है, जिनकी सैलरी टैक्स छूट के बराबर होती है। फॉर्म 15 एच सीनियर सिटीजन को भरना होता है। अगर आपने इस फॉर्म का गलत तरीके से प्रयोग किया या कोई ऐसी जानकारी दी जो चेक करने के दौरान गलत पाई गई तो आपको जेल भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Tax के दायरे में नहीं आने वाले नागरिक को भी भरना चाहिए ITR, मिलते हैं कई फायदे
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.