पिछले साल सरकारी हाथों से निकलकर टाटा समूह (Tata Group) के हाथों में वापस लौटी एयर इंडिया (Air India) को कल रात नई पहचान मिल गई है। टाटा समूह ने एयर इंडिया का नया लोगो और ब्रांड पहचान को लॉन्च किया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया का कायाकल्प करने की योजना के तहत एयरलाइन की नई ब्रांड पहचान और विमान के रंगरूप का अनावरण किया गया। अब एयर इंडिया के विमानों पर नई तरह से एयर इंडिया लिखा दिखाई देगा। साथ ही विमान के पिछले हिस्से पर कंपनी का नया लोगो दिखाई देगा।
एयर इंडिया ने घोषणा करते हुए बताया कि विमान का नया रूप एयर इंडिया द्वारा पहले से इस्तेमाल की जाती रही भारतीय खिड़की को सोने की खिड़की के फ्रेम में डिजाइन किया गया है। विज्ञप्ति में इसे ‘संभावनाओं की खिड़की’ का प्रतीक बताया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, एयर इंडिया का नया प्रतीक चिह्न (लोगो) ‘द विस्टा’ सोने की खिड़की के फ्रेम के शिखर से प्रेरित है, जो असीमित संभावनाओं, प्रगतिशीलता और भविष्य के लिए एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।
Air India
एयरलाइन ने कहा कि नए विमान के रंगरूप और डिजाइन में गहरे लाल, बैंगनी और सुनहले रंग की हाइलाइट्स के साथ-साथ चक्र से प्रेरित पैटर्न भी शामिल किया गया है। नई ब्रांड पहचान को ब्रांड परिवर्तन कंपनी फ्यूचरब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान नया लोगो दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इस लोगो को एयरलाइन का पहले A350 विमान पर प्रदर्शित किया जाएगा।
भले ही एयर इंडिया को नई पहचान मिली है, लेकिन इसका प्रतिष्ठित ‘महाराजा’ शुभंकर कहीं नहीं जा रहा है। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि एयरलाइन के प्रतिष्ठित महाराजा मैस्कॉट जीवित हैं, उन्होंने कहा कि बीते दिनों महाराजा के हटने की अफवाहों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। सीईओ विल्सन ने कहा, ”महाराजा एयर इंडिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम वास्तव में इसे भारत के प्रवासियों के साथ जारी रखना चाहते हैं।”
टाटा समूह ने जनवरी 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का नियंत्रण सरकार से अपने हाथ में लिया था। इसके बाद से ही उसने एयरलाइन के कायाकल्प के लिए कई स्तरों पर योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों की आपूर्ति के लिए 70 डॉलर का ऑर्डर भी दिया है।
टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस अवसर पर कहा कि एयर इंडिया के परिचालन में सर्वोत्तम कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि इसके परिचालन में मानव संसाधन के सभी पहलुओं को उन्नत बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि यह एयरलाइन टाटा समूह के लिए सिर्फ एक और व्यवसाय नहीं है बल्कि एक जुनून और एक राष्ट्रीय मिशन है।
Image Source : PTI पीएम मोदी। दुनिया के प्रमुख नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री… Read More
Photo:FILE आईपीओ जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बंद… Read More
Photo:FILE मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए योगी सरकार लगातार… Read More
Image Source : INDIA TV कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़ डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने… Read More
Image Source : GETTY ODI World Cup Warm Up Match Live Streaming भारत में इस… Read More
Image Source : FILE सीएम बीरेन सिंह इंफाल: मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई को बड़ी… Read More
Image Source : X लाल सलाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने… Read More
Photo:FILE जीएसटी देश में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में सालाना आधार… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद… Read More
Photo:FILE महंगाई का डबल अटैक महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक हुआ… Read More
Image Source : FILE महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों… Read More
Photo:PIXABAY आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering Limited) अपना आईपीओ (IPO) लाने… Read More
Image Source : INDIA TV आतंकियों की तस्वीर दिल्ली और पुणे के कुछ इलाकों में… Read More
Photo:INDIA TV पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पांच साल वाली रेकरिंग… Read More
मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट… Read More
Photo:PIXABAY छोटी बचत योजना सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए पांच साल की आरडी स्कीम… Read More
Image Source : फाइल फोटो पुलिस ने लूट के इस मामले में कई लोगों को… Read More
Image Source : FILE PHOTO एचडी कुमारस्वामी कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर मार्केट (stock market) ने शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी… Read More
Image Source : FILE नवंबर से गुरुग्राम में पटाखों पर बैन गुरुग्राम: दीपावली में अब… Read More
Photo:AP विदेश यात्रा अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से विदेश यात्रा करने… Read More
Image Source : ANI एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले… Read More
Photo:REUTERS घरेलू शेयर मार्केट घरेलू शेयर मार्केट (share market) ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की… Read More
Image Source : VIDEO GRAB दानपेटी में नोट डालते हुए पीएम मोदी का वीडियो भीलवाड़ा… Read More
This website uses cookies.