तमिलनाडु की मिट्टी ने भी चंद्रयान-3 मिशन में योगदान दिया
चेन्नई: दुनियाभर की निगाहें चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी हुईं हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस अभियान को यहां तक पहुंचाने में तमिलनाडु के बेटों- पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, चंद्रयान-2 के मिशन निदेशक मायिलसामी अन्नादुरई, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथेवल पी का ही योगदान नहीं है बल्कि राज्य की माटी ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। राज्य की राजधानी चेन्नई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित नामक्कल 2012 से चंद्रयान मिशन की क्षमताओं को जांचने के लिए इसरो को माटी उपलब्ध करा रहा है, क्योंकि इस जिले की जमीन चंद्रमा की सतह से मिलती जुलती है। इस प्रकार से इसरो को अपने लैंडर मॉड्यूल की क्षमताओं की जांच करने और इसमें सुधार लाने में मदद मिली है।
तमिलनाडु ने ISRO को भेजी 50 टन मिट्टी
अगर चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा में सॉफ्ट लैंडिंग के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो इससे तमिलनाडु के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। तमिलनाडु ने इसरो के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन के परीक्षण के लिए तीसरी बार मिट्टी की आपूर्ति की है। पेरियार विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर एस अनबझगन ने बताया कि नामक्कल में प्रचुर मात्रा में मिट्टी उपलब्ध थी, ऐसे में जरूरत पड़ने पर इसरो ने इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम भूविज्ञान में शोध करते रहे हैं। तमिलनाडु में इस प्रकार की मिट्टी है जैसी चंद्रमा की सतह पर है। यह मिट्टी खासतौर पर दक्षिणी ध्रुव (चंद्रमा के) पर मौजूद मिट्टी से काफी मिजली-जुलती है। चंद्रमा की सतह पर मिट्टी ‘एनॉर्थोसाइट’ है जो मिट्टी का एक प्रकार है।’’
चंद्रयान-4 मिशन के लिए कही ये बात
प्रोफेसर एस अनबझगन ने बताया, ‘‘इसरो ने जब चंद्रमा अन्वेषण कार्यक्रम की घोषणा की, इसके बाद से हम लगातार मिट्टी भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसरो को कम से कम 50 टन मिट्टी भेजी गई, जो चंद्रमा की सतह पर मौजूद मिट्टी से मिलती-जुलती है।’’ उन्होंने बताया कि विभिन्न परीक्षणों से इसरो के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की कि नामक्कल में मौजूद मिट्टी चंद्रमा की सतह पर मौजूद मिट्टी की ही भांति है। एक प्रश्न के उत्तर में अनबझगन ने कहा कि नामक्कल के पास स्थित सीतमपुंडी और कुन्नामलाई गांव, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और देश के उत्तरी क्षेत्रों में इस प्रकार की मिट्टी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसरो को उनकी जरूरत के हिसाब से मिट्टी भेज रहे हैं। वे हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई मिट्टी पर परीक्षण कर रहे हैं। अगर चंद्रयान-4 मिशन भी शुरू होता है तो हम उसके लिए भी मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।’’
यह भी पढ़ें-
Image Source : PTI पीएम मोदी। दुनिया के प्रमुख नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री… Read More
Photo:FILE आईपीओ जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बंद… Read More
Photo:FILE मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए योगी सरकार लगातार… Read More
Image Source : INDIA TV कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़ डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने… Read More
Image Source : GETTY ODI World Cup Warm Up Match Live Streaming भारत में इस… Read More
Image Source : FILE सीएम बीरेन सिंह इंफाल: मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई को बड़ी… Read More
Image Source : X लाल सलाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने… Read More
Photo:FILE जीएसटी देश में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में सालाना आधार… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद… Read More
Photo:FILE महंगाई का डबल अटैक महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक हुआ… Read More
Image Source : FILE महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों… Read More
Photo:PIXABAY आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering Limited) अपना आईपीओ (IPO) लाने… Read More
Image Source : INDIA TV आतंकियों की तस्वीर दिल्ली और पुणे के कुछ इलाकों में… Read More
Photo:INDIA TV पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पांच साल वाली रेकरिंग… Read More
मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट… Read More
Photo:PIXABAY छोटी बचत योजना सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए पांच साल की आरडी स्कीम… Read More
Image Source : फाइल फोटो पुलिस ने लूट के इस मामले में कई लोगों को… Read More
Image Source : FILE PHOTO एचडी कुमारस्वामी कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर मार्केट (stock market) ने शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी… Read More
Image Source : FILE नवंबर से गुरुग्राम में पटाखों पर बैन गुरुग्राम: दीपावली में अब… Read More
Photo:AP विदेश यात्रा अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से विदेश यात्रा करने… Read More
Image Source : ANI एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले… Read More
Photo:REUTERS घरेलू शेयर मार्केट घरेलू शेयर मार्केट (share market) ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की… Read More
Image Source : VIDEO GRAB दानपेटी में नोट डालते हुए पीएम मोदी का वीडियो भीलवाड़ा… Read More
This website uses cookies.