रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) सोमवार को संपन्न हुई। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कई बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि रिलायंस उभरते नए भारत का अगुवा है। यह न्यू इंडिया है। ये नया भारत ना रुकता है, ना थकता है। बैठक में मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से आने वाले समय के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से…
वैल्यू क्रिएशन पर फोकस
रिलायंस ने बढ़ते भारत को ध्यान में रखते हुए नए अवसरों की ओर फोकस किया है। रिलायंस टेक्सटाइल, पॉलिस्टर, पॉलिमर, रिफाइनिंग, रिटेल, सेवाए और न्यू एनर्जी के क्षेत्रों की ओर ध्यान दे रहा है। इन सभी क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुसार कीमत पर ही आगे बढ़ाया जा रहा है। IPO के बाद से कंपनी का EBITDA CAGR 23% है।
शेयरधारकों को फायदा
रिलायंस इंडस्ट्री के IPO के बाद से ही कंपनी ने बिना किसी रुकावट के शेयरधारकों को डिविडेंट दिया है। रिलांयस रिटेल की वैल्यू 3 साल में 428,000 करोड़ से बढ़कर 828,000 करोड़ हो गई है। जियो फायनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर ने भी शेयर होल्डर्स को कंपनी के साथ ग्रोथ करने में मदद की है।
घर-घर तक पहुंचने की तैयारी
रिलायंस तकनीक के माध्यम से भारत के घर-घर तक पहुंचने की तैयारी में है। इस कदम में वीडियो गेम, रिटेल-ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर जियो सिनेमा तक की बात कही गई है। जारी किए गए डाटा के अनुसार कंपनी की मोबाइल और फिक्स लाइन 450 मिलियन, रेजिस्टर्ड कस्टमर बेस 250 मिलियन और जियो सिनेमा IPL स्ट्रीमींग 450 मिलियन और टीवी नेटवर्क हर महीने 700 मिलियन तक पहुंच चुके हैं।
ग्रोथ और मार्जिन एक्पैंसन
ग्रोथ के लिए कंपनी मार्केट शेयर और कस्टमर बेस के माध्यम से ऑर्गैनिक ग्रोथ पर फोकस कर रही है। ग्राहकों को नए प्रोडक्ट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके साथ है ग्लोबली प्रतिस्पर्धी कीमत पर एनर्जी के क्षेत्र में नए कदम उठा रहे हैं। मार्जिन के लिए कंपनी प्रोडक्ट के पोर्टफोलियो को डीकमोडाइज कर रही है। साथ ही अनुकूल समाधान और वैल्यू एड पर भी फोकस कर रही है।
तकनीक में निवेश
रिलायंस सप्लाई चेन इंफ्रास्टकचर के विस्तार में निवेश कर रही है। जियो मार्ट को और भी बेहतर बनाया जा रहा है। कंपनी स्वदेशी ब्रांड को भी ग्लोबल बनाने के लिए कोशिश कर रही है। कंपनी का एफएमसीजी व्यवसाय भारतीय भारतीय ग्राहकों को विश्व स्तरीय उत्पाद प्रदान करने के लिए कई कैटेगरी में एंट्री कर रहा है। इसके लिए पहले एशिया और अफ्रीका को टार्गेट में रखा गया है।
डिजिटल विस्तार
रिलायंस ने बताया कि कंपनी ने डिजिटल सर्विसेज के माध्यम से अबतक 45 करोड़ लोगों तक पहुंच बना ली है। जियो फाइबर भी 2.5 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है। कंपनी ने बताया कि जियो 5जी के अभी 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो गए हैं। साथ ही देश के 96 प्रतिशत 5जी फोन में जियो का नेटवर्क है। दुनिया में सबसे तेजी से 5जी रोलआउट का रिकॉर्ड जियो ने बनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि कंपनी अन्य रेवेन्यू मॉडल के विस्तार के लिए AI सर्विसेज को शुरू करने पर भी ध्यान दे रही है।
नवीन ऊर्जा व नेट जीरो का लक्ष्य
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एजीएम में 2035 तक नेट जीरो का लक्ष्य पूरा करने की घोषणा की। कंपनी भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे बड़ा केंद्र बनने का लक्ष्य रखा है। इससे पैसे और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। कंपनी ने सोलर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि वह भारत में स्वदेशी तकनीक के दम पर सबसे बड़ी बायो एनर्जी प्रोड्यूसर बन गई है।
ये भी पढ़ें- Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने उत्तराधिकार योजना का रास्ता साफ किया, ईशा, आकाश और अनंत को मिली ये जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें- रिलायंस फाउंडेशन के साथ जुड़ने पर बिल गेट्स ने जताई खुशी, बोले- भारत से प्रभावित हूं, मिलकर करेंगे काम
Image Source : PTI पीएम मोदी। दुनिया के प्रमुख नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री… Read More
Photo:FILE आईपीओ जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बंद… Read More
Photo:FILE मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए योगी सरकार लगातार… Read More
Image Source : INDIA TV कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़ डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने… Read More
Image Source : GETTY ODI World Cup Warm Up Match Live Streaming भारत में इस… Read More
Image Source : FILE सीएम बीरेन सिंह इंफाल: मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई को बड़ी… Read More
Image Source : X लाल सलाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने… Read More
Photo:FILE जीएसटी देश में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में सालाना आधार… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद… Read More
Photo:FILE महंगाई का डबल अटैक महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक हुआ… Read More
Image Source : FILE महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों… Read More
Photo:PIXABAY आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering Limited) अपना आईपीओ (IPO) लाने… Read More
Image Source : INDIA TV आतंकियों की तस्वीर दिल्ली और पुणे के कुछ इलाकों में… Read More
Photo:INDIA TV पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पांच साल वाली रेकरिंग… Read More
मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट… Read More
Photo:PIXABAY छोटी बचत योजना सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए पांच साल की आरडी स्कीम… Read More
Image Source : फाइल फोटो पुलिस ने लूट के इस मामले में कई लोगों को… Read More
Image Source : FILE PHOTO एचडी कुमारस्वामी कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर मार्केट (stock market) ने शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी… Read More
Image Source : FILE नवंबर से गुरुग्राम में पटाखों पर बैन गुरुग्राम: दीपावली में अब… Read More
Photo:AP विदेश यात्रा अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से विदेश यात्रा करने… Read More
Image Source : ANI एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले… Read More
Photo:REUTERS घरेलू शेयर मार्केट घरेलू शेयर मार्केट (share market) ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की… Read More
Image Source : VIDEO GRAB दानपेटी में नोट डालते हुए पीएम मोदी का वीडियो भीलवाड़ा… Read More
This website uses cookies.