Categories: LIVE KHABAR

India became first country to land on south pole of Moon | चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना भारत


Image Source : ISRO
विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया।

बेंगलुरु: भारत ने बुधवार को शाम के 6 बजकर 4 मिनट पर इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है। स्पेस मिशन में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का मून मिशन ‘चंद्रयान 3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस इलाके में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा उसकी सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले रूस का अंतरिक्ष यान ‘लूना 25’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के रास्ते में क्रैश हो गया।

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

बीते 14 जुलाई को 41 दिन की चांद की यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ और इस टेक्नॉलजी में भारत के महारत हासिल करने से पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत से पहले चांद पर पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ही सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर पाए हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर पाया है, और अब भारत के नाम इस उपलब्धि को हासिल करने का रिकॉर्ड हो गया है। 4 साल में भारत के दूसरे प्रयास में चंद्रमा पर चंद्रयान 3 के 4 पैरों वाले लैंडर ‘विक्रम’ ने अपने पेट में रखे 26 किलोग्राम के रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ योजना के मुताबिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की।

‘भारत अब चांद पर है, यह सफलता पूरी मानवता की है’
शाम 5.44 बजे लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह की ओर नीचे लाने की शुरू की गई प्रक्रिया के दौरान ISRO वैज्ञानिकों ने इस कवायद को ‘दहशत के 20 मिनट’ करार दिया। लैंडिंग के तुरंत बाद, ISRO ने कहा कि लैंडर और अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित मिशन संचालन परिसर (MOX) के बीच कम्युनिकेशन लिंक स्थापित हो गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान ‘हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा’ (LHVC) द्वारा ली गई लैंडर की तस्वीरें भी जारी कीं। बेंगलुरु स्थित ISRO के मिशन संचालन परिसर (MOX) में वैज्ञानिकों के खुशी से झूमने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत अब चांद पर है तथा यह सफलता पूरी मानवता की है।
‘पृथ्वी पर एक संकल्प लिया, चंद्रमा पर इसे पूरा किया’
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहानिसबर्ग गए मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने ‘पृथ्वी पर एक संकल्प लिया और चंद्रमा पर इसे पूरा किया। यह हमेशा के लिए याद रखने योग्य क्षण है। भारत अब चांद पर है और अब ‘चंद्र पथ’ पर चलने का समय है। हम नए भारत की नयी उड़ान के साक्षी हैं। नया इतिहास लिखा गया है। भारत बार-बार साबित कर रहा है कि आकाश कोई सीमा नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि इसरो पहले ही सूर्य के लिए एक मिशन ‘आदित्य-एल1’ शुरू करने की तैयारी कर चुका है और शुक्र ग्रह के अन्वेषण की योजना भी बना रहा है।

‘हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल की’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, वैज्ञानिक और फिल्म बिरादरी तथा राजनीतिक नेताओं ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना की। ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को भविष्य के और अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों को पूरा करने का आत्मविश्वास देती है। उन्होंने मिशन की सफलता के कुछ मिनट बाद कहा, ‘हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है। भारत चांद पर है।’ सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए नेतृत्व की एक पीढ़ी और अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों के योगदान को स्वीकार किया और कहा कि यह उपलब्धि ‘प्रोत्साहन प्रदान करने वाली प्रगति’ और ‘बहुत बड़ी सफलता’ है।

चंद्रयान 3 की कामयबाद लैंडिंग पर झूम उठा देश
ISRO टीम को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और इसरो में आपके द्वारा किए गए अद्भुत काम के लिए आपमें से प्रत्येक को और आपके परिवार को शुभकामनाएं दीं। चंद्रयान-3 जैसे अभियानों और अन्य अभियानों के लिए वह हमें जो समर्थन दे रहे हैं, उसके लिए उन्हें धन्यवाद।’ पूरा देश आज की सफलता पर खुशी से झूम उठा और हजारों भारतीय मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, दरगाहों और गुरुद्वारों में एकत्र हुए। लोग ऐतिहासिक घटना का सीधा प्रसारण देखने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, शहर के चौराहों और धार्मिक स्थानों पर एकत्र हुए।

मिशन पर आई लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत
बता दें कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है और इस मिशन को भी चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’, चंद्रमा पर रोवर की चहलकदमी और वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजा गया। चंद्रयान-2 सात सितंबर, 2019 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करते समय लैंडर की ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने के कारण विफल हो गया था। पहले चंद्र मिशन को 2008 में अंजाम दिया गया था। चंद्रयान-3 मिशन पर 600 करोड़ रुपये की लागत आई और 14 जुलाई को इसे प्रक्षेपण यान ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ (LVM-3) रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।

कई खूबियों से लैस हैं विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर
लैंडर और 6 पहियों वाले रोवर (कुल वजन 1,752 किलोग्राम) को एक चंद्र दिवस की अवधि (धरती के लगभग 14 दिन के बराबर) तक काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लैंडर में सुरक्षित रूप से चंद्र सतह पर उतरने के लिए कई सेंसर थे, जिसमें एक्सेलेरोमीटर, अल्टीमीटर, डॉपलर वेलोमीटर, इनक्लिनोमीटर, टचडाउन सेंसर और खतरे से बचने एवं स्थिति संबंधी जानकारी के लिए कैमरे लगे थे। अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्र मिशन की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी और ISRO की इस उपलब्धि को अंतरिक्ष इतिहास में एक ‘अतुल्य’ क्षण करार दिया।

दुनिया भर की एजेंसियों ने दी ISRO को बधाई
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, ‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।’ रूस के सरकारी अंतरिक्ष निगम ‘रोस्कोस्मोस’ ने भी भारत को बधाई दी। ‘रोस्कोस्मोस’ ने एक बयान में कहा, ‘रोस्कोसमोस चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई देता है।’ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने ‘X’ पर लिखा, ‘अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई!!’

विश्व नेताओं ने भारत को शानदार कामयाबी पर दी बधाइयां
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड विश्व के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर भारत को बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकीय क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का साक्ष्य बताया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दुनिया के तमाम देशों के आम और खास लोग भारत को उसकी कामयाबी पर बधाई दे रहे हैं। (भाषा)

Latest India News



Source link

Share

Recent Posts

स्टॉक मार्केट कैसा रहेगा आगे? पैसा लगाना कहां होगा अभी सही, जानिए एक्सपर्ट ओपिनियन । Stock Market in coming days will depend on global market crude oil price

Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More

9 hours ago

महंगे दामों पर खरीदना पड़ सकता है पेट्रोल-डीजल!, क्रूड ऑयल को लेकर जेपी मॉर्गन ने दी ये चेतावनी

Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More

16 hours ago

दो बड़े सेमीकंडक्टर प्रपोजल पर बात चल रही, अश्विनी वैष्णव ने कहा-कुछ महीनों में लेगा आकार । Talks are going on on two big semiconductor proposals, Ashwini Vaishnav said – will take shape in a few mont

Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More

1 day ago

Samsung ने Galaxy S23 FE 5G स्मार्टफोन को किया ऑफिशियली टीज, जानें कहां से खरीद सकेंगे । Samsung Galaxy S23 FE 5G Officially Teased, Sale via Amazon in India is confirmed

Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More

1 day ago

PM Modi addresses International Lawyers Conference in Delhi Live Updates | मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का उद्घाटन

Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More

2 days ago

PM Modi will flag off two Vande Bharat Express trains from Hyderabad on September 24

Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More

2 days ago

Justin Trudeau takes money from Khalistanis, alleges Congress MP Ravneet Singh Bittu | जस्टिन ट्रूडो पर जमकर बरसे कांग्रेस सांसद बिट्टू

Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More

3 days ago

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास होने के बाद बोले पीएम मोदी I Women Reservation Bill PASS in Rajya Sabha PM MODI said Beginning of the era of FEMALE representation and empowerment

Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More

3 days ago

ऐसा क्या हो गया, जिससे म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से एक झटके में निकाल लिए 25,87 | Mutual fund investors withdrew Rs 25,872 crore from the stock market, this is the reason for the withdrawal.

Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More

4 days ago

क्या फल डार्क सर्कल कम कर सकते हैं | Fruits for dark circles in hindi

Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More

5 days ago

pilgrimage priests agitation in kedarnath fast unto death । केदारनाथ में आमरण अनशन पर बैठे तीर्थ पुरोहित, PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने की धमकी

Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More

5 days ago

शेयर बाजार में खुलते आया भूचाल, 450 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट। Stock Market today: Sensex falls 450 points at 67,147 open in red, nifty slips 126 point while opening

Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More

5 days ago

Women’s Reservation Bill becomes a law but women will wait till 2031 see details । Women’s Reservation Bill: महिलाओं को आरक्षण के लिए करना होगा अभी लंबा इंतजार? जानें इसकी वजह

महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More

5 days ago

This website uses cookies.