उद्धव ठाकरे
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘वो फिल्म का डायलॉग है ना, थप्पड़ से डर नहीं लगता है। थप्पड़ देने की किसी की हिम्मत नहीं हुई है। हम ही देते आए हैं। जिनके आगे-पीछे कोई नहीं है, वो परिवारवाद की बात करतें है। पूरी बीजेपी खड़ी हो गई है लेकिन वो उद्धव बाल ठाकरे को खत्म नहीं कर पाई है। हमारा हिंदुत्व चोटी वाला नहीं है। घंटा बजाने वाला नहीं है। 9 साल हो गए हैं। दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता, उनके राज्य में हिंदुओं को जनाक्रोश मोर्चा निकालना पड़ रहा है। हिंदू खतरे में है।’
उद्धव ने कहा, ‘संभाजी ब्रिगेड से हमने हाथ इसलिए मिलाया है क्योंकि आप आंखे खोलकर आए हैं। मुझे देवेंद्र फडणवीस पर तरस आता है। कितना बोझा ढोएंगे। पहले एक बोझा, फिर दूसरा बोझा, गोंविदा का मानव पिरामिड बनाना पड़ेगा लग रहा है। आयाराम की कतार लग गई है। राम मंदिर बनाओ लेकिन लग रहा है आपको आयाराम का मंदिर बनाना पड़ेगा।’
उद्धव ने कहा, ‘INDIA की बैठक मुंबई में होने वाली है। भारत माता को फिर गुलाम नहीं बनने देंगे। मोदी इंडिया को इंडियन मुजाहिदीन कहते हैं, जब बायडन को आप गले लगाते हो तब हमें अभिमान होता है। आपको कहा जाता है पीएम ऑफ इंडिया, मतलब आप पीएम ऑफ इंडियन मुजाहिद्दीन हैं क्या? हम बिच्छू हैं, जहां दुश्मन दिखता है, वहां डंक मारते हैं।’
उद्धव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज की ईडी, सीबीआई अफजल खान की फौज है। कर्नाटक में बजरंग बली की बात की गई और हमारे यहां औरंगजेब की बात करते हैं। आपकी डबल इंजिन सरकार है तो ढूंढो ना फिर। जब मैं सीएम था तब औरंगजेब की औलादें कहां गई थीं, क्यों दंगे नहीं हुए? अगर देश विरोधी लोग हैं तो आपको पता क्यों नहीं चल रहा है? आज भी औरंगजेब जिंदा है। शिवसेना, एनसीपी तोड़ने वाला औरंगजेब जिंदा है। औरंगजेब की सोच आपकी पार्टी में है।’
उद्धव ने कहा, ‘असम में आयाराम सीएम बनाया है। यहां भी आयाराम मुख्यमंत्री बनाया है। इनके पास सैनिक नहीं हैं। इनकी नीति है जिसको तोड़ते हैं, उनमें ही लड़ाई लगाते हैं। पीएम ने एनडीए के सांसदो को कहा है की मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाओ। मैं कहता हूं कि पहले मणिपुर की पीड़ित महिला से राखी बंधवाओ। पहले बिलकिस बानो से राखी बंधवाओ। हिम्मत है तो बिलकिस से राखी बंधवाओ।’
उद्धव ने कहा, ‘मैं लात मारकर गठबंधन तोड़कर बाहर आया क्योंकि मुझे उनका बनावटी हिंदुत्व पसंद नहीं था। विकास हमें चाहिए लेकिन विकास के साथ आजादी भी चाहिए। भारत माता मतलब हम सभी उसी के बच्चे हैं। भारत माता एक व्यक्ति नहीं है।’
उद्धव ने कहा, ‘मणिपुर और हरियाणा जल रहा है। सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राम मंदिर पर हमला हो सकता है। पुलवामा जैसा हमला हो सकता है। वो उनके पुराने दोस्त हैं। तीनों चुनाव साथ में लेकर दिखाओ। जो होना है हो जाने दो। एनडीए में टूटे-फूटे दलों को साथ लिया है। सभी को फेवीकोल से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’
उद्धव ने कहा, ‘एनडीए में आज तीन पार्टियां ही मजबूत हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स। दस साल पहले कहा था चाय पर चर्चा। हो जाने दे चर्चा। उज्ज्वला योजना..अन्य योजना.. भ्रम का कद्दू अब तोड़ना पड़ेगा। कितने युवकों को नौकरी मिली? महिलाओं को क्या मिला?’
उद्धव ने कहा कि भगवा को खत्म करने वाले जो औरंगजेब और अफजल खान बैठे हैं, उनकी छाती में भगवा गाड़ना है। वो भड़काने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप शांत रहना। मुझे लगता है कि हमारे राज्य के मुस्लिम भी शांत रहेंगे क्योंकि वो भी दंगे नहीं चाहते हैं। सरकार फिल्म का डायलॉग है कि सरकार को खत्म करके कुछ नहीं होगा। उसकी सोच को खत्म करना होगा।
उद्धव ने कहा, ‘मोदी मेरे दुश्मन नहीं है। आज भी उनको मन में ही नरेंद्र भाई कहता हूं। क्योंकि बात नहीं होती। जब वो राजनीति में अछूत हो गए थे, तब बाल ठाकरे ने साथ दिया था। मैं शिवसैनिक को सीएम बनाकर रहूंगा क्योंकि पिता को मैंने वादा किया है।’
ये भी पढ़ें:
मणिपुर से बड़ी खबर, NDA की सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस ने बीरेन सरकार से वापस लिया समर्थन
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.