यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय।
लखनऊ: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई राहुल गांधी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राय ने कहा, ‘हम ED, CBI जैसी एजेंसियों और बुलडोजर से नहीं डरते। हम बुलडोजर के सामने खड़े होंगे और उसकी दिशा बदल देंगे। हम इस सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय और अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ हाल के महीनों में पूरे राज्य में बुलडोजर का इस्तेमाल कर सरकारी जमीन पर माफियाओं और अराजक तत्वों द्वारा बनाए गए भवनों को ध्वस्त किया गया है।
‘सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के PM बनें’
अजय राय ने आगे कहा,‘हर ग्रामीण, माताएं और बहनें, हर युवा चाहता है कि राहुल गांधी इस देश के पीएम बनें। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के पास है और जब हम सभी राहुल गांधी और इस पार्टी के लिए काम करेंगे, तभी 2024 में हम अपनी ताकत दिखाने में समर्थ होंगे।’ राय ने लखनऊ में एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,‘काशी की सोच और मूड, कांग्रेस की सोच है। मैं उसी काशी से आता हूं जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि सभी धर्म समान हैं।’
नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं राय
वाराणसी से आने वाले राय ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हाल ही में उन्हें कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त होने के बाद मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अजय राय पहली बार आए हुए थे। बता दें कि इसके पहले अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस और राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पीढ़ियों का है और उन्हें विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी के लोग भारी अंतर से राहुल की जीत सुनिश्चित करेंगे।
‘I.N.D.I.A. ने NDA की सियासी मौत लिख दी है’
इस मौके पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा,‘कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन ने NDA की राजनीतिक मृत्यु लिख दी है। अब भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है। इस देश के लोगों ने अपना मन बना लिया है। 62 प्रतिशत मत सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ और I.N.D.I.A. के साथ है।’ बता दें कि कांग्रेस पार्टी, I.N.D.I.A. का हिस्सा है। यह गठबंधन NDA के खिलाफ विपक्षी दलों ने बनाया है। विपक्षी गठबंधन ने अभी तक पटना और बेंगलूरू में 2 बार बैठक की है, लेकिन अभी तक इसने किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया है।
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.