नीरज चोपड़ा
World Athletics Championship: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से भारत का नाम ऊंचा किया है। नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बूडापेस्ट में खेले जा रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में 88.17 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा ने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया है। ओलंपिक चैंपियन ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए फाइलन में 11 अन्य खिलाड़ियों को हराया। नीरज चोपड़ा ने इस मेडल के साथ ही भारत के लिए भी पहला मेडल जीता है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के किसी भी एथलीट ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड नहीं जीता था। साल 2022 में नीरज को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार वह अपने मेडल के रंग को बदलने में सफल रहे।
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी कड़ी टक्कर
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में हर किसी की नजर भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। नीरज चोपड़ा ने एक ओर जहां 88.17 मीटर का थ्रो फेंका वहीं अरशद नदीम ने 87.82 मीटर तक अपने चैवलिन को फेंका। नीरज ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए नदीम के मुकाबले सिर्फ 0.37 मीटर तक अपने जैवलिन को ज्यादा फेंका। फाइनल मुकाबले से पहले माना जा रहा था कि नीरज चोपड़ा को अरशद से कड़ा टक्कर मिल सकती है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। लेकिन अंत में नीरज ने हर बार की तरह इस बार भी अरशद नदीम से बेहतर प्रदर्शन किया।
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में दो मेडल जीतने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। इससे पहले साल 2005 में अंजू बॉबी ने ब्रांज मेडल जीता था। कुल मिलाकर भारत के पास अब तीन मेडल हो चुके हैं। वहीं नीरज ने सिर्फ 25 साल की ही उम्र में ओलंपिक, डायमंड लीग, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के अलावा किशोर जीना और डीपी मनु क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
Photo:REUTERS प्रॉपर्टी टैक्स उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार राज्य के प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) नियमों… Read More
Image Source : PTI/AP भारत-कनाडा। कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्ते बुरे दौर में… Read More
महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिल्ली: संसद का विशेष सत्र सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हुआ… Read More
Photo:AP फॉक्सकॉन आईफोन विनिर्माता एप्पल की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने अगले साल तक भारत में रोजगार,… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर Nipah Virus in Kerala: केरल में निपाह वायरस का… Read More
Photo:PIXABAY टीडीएस जब आप फिक्स्ड डिपोजिट, रेकरिंग डिपोजिट या दूसरे सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते… Read More
Image Source : ANI मणिपुर में सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या मणिपुर:… Read More
Image Source : REUTERS गूगल क्रोम गूगल का पॉपुलर ब्राउजर क्रोम (Google Chrome) अपने डेस्कटॉप… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्टॉक मार्केट (Stock Market) में अगले सप्ताह काफी हलचल देखने को… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के कारण… Read More
Image Source : AP Neeraj Chopra भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा यूजीन में हुए… Read More
This website uses cookies.