Asia Cup 2023
Asia Cup 2023: एशिया कप के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एक तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 291 रन लगाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम को ये मैच जीतने के लिए 37.1 ओवर में ये टारगेट हासिल करना था। लेकिन अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 289 रनों पर ऑलआउट हो गई और 2 रनों से मैच हार गई। खबर ये थी कि मैदान पर खेल रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को ये अंदाजा ही नहीं था कि वो सुपर 4 के लिए कैसे क्वालीफाई करेंगे। इसके लिए अफगानिस्तान के कोच ने अपना गुस्सा मैच रेफरी पर निकाला है।
अफगानिस्तान की टीम 37.1 ओवर में तो ये टारगेट चेज नहीं कर पाई, लेकिन उनके पास अगली 2-3 गेंदों पर बाउंड्री स्कोर कर मैच जीतने का मौका था। लेकिन अफगानिस्तान के लोअर ऑर्डर से यहां बड़ी चूक हो गई जिसके चलते मैच उनके हाथ से निकल गया। लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि मैदान पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को ये खबर ही नहीं थी कि उनके पास जीतने का चांस है। अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपना गुस्सा मैच रेफरी पर निकाला है। उन्होंने कहा कि हमें क्वालिफिकेशन के पूरे समीकरण पता नहीं थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमें उन समीकरण के बारे में कभी नहीं बताया गया। हमें बस इतना बताया गया था कि हमें 37.1 ओवर में जीतना है। हमें यह नहीं बताया गया था कि वे कौन से ओवर हैं जिनमें हम जीतकर रन रेट में बढ़त हासिल कर सकते हैं।
कोच ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे गेम हारने का कोई एक कारण है। खेल के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और यही इस मैच पर लागू होता है। हमने कुछ क्षेत्रों में कुछ चीजें बेहद गलत की और इसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी।
इस हार के चलते अफगानिस्तान की टीम को सुपर 4 का टिकट नहीं मिला और वो एशिया कप 2023 से बाहर हो गए। एशिया कप के सुपर 4 में अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें पहुंची है।
सुपर 4 में पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत, एशिया कप में तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड
World Cup 2023: दूसरे राउंड में होगी 4 लाख टिकटों की बिक्री, जानें किस तारीख से शुरू होगी सेल
Image Source : INDIA TV BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला… Read More
Photo:PTI बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market) आने वाले समय में दबाव का… Read More
Image Source : PTI राहुल गांधी देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में… Read More
Photo:REUTERS कच्चा तेल आने वाले दो-तीन सालों में आपको पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के… Read More
Image Source : INDIA TV इसी पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने किया गिरफ्तार कच्छ: गुजरात… Read More
Photo:PTI केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत में सेमीकंडक्टर की मैनुफैक्चरकिंग पर… Read More
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने… Read More
Image Source : PTI अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर गुफ्तगू करते देश… Read More
Photo:PIXABAY पर्सनल फाइनेंस सितंबर महीने को खत्म होने में अब चंद रोज ही बचे हैं।… Read More
Image Source : एएनआई पीएम मोदी हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक… Read More
Photo:FILE निफ्टी शेयर बाजार में फरवरी महीने के बाद सबसे तेज गिरावट बीते चार दिनों… Read More
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
This website uses cookies.