आईफोन विनिर्माता एप्पल की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने अगले साल तक भारत में रोजगार, निवेश तथा कारोबार का आकार दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह देश में उसकी सुचारू तथा तीव्र वृद्धि को रेखांकित करता है। कंपनी के एक कार्यकारी ने यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि वी ली ने अपने लिंक्डइन पर लिखा, ‘‘आपके नेतृत्व में फॉक्सकॉन ने भारत में सुचारू व तीव्र गति से वृद्धि की है।’’ प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 73 वर्ष के हो गए। ली ने कहा, ‘‘ हमने भारत में रोजगार, एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और व्यापार के आकार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। अगले साल आपको जन्मदिन का एक बड़ा उपहार देने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।’’
अभी कंपनी में 40 हजार लोग करते हैं काम
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत में अपनी विनिर्माण क्षमता दोगुनी करने की ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज फॉक्सकॉन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समर्थन करने के लिए “पूरी तरह से प्रतिबद्ध” है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में अनुबंध पर सबसे बड़ी निर्माता फॉक्सकॉन चीन के बाहर एक वैकल्पिक आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के लिए भारत मे अवसर तलाश रही है। फॉक्सकॉन ऐप्पल आईफोन का मुख्य असेंबलर है और दोनों कंपनियां चीन से दूर जाकर वैकल्पिक आपूर्ति श्रृंखला बनाने की इच्छुक हैं। फॉक्सकॉन के पास पहले से ही तमिलनाडु में एक आईफोन फैक्ट्री है, जिसमें 40 हजार लोग कार्यरत हैं और उसने राज्य में एक नई इलेक्ट्रॉनिक्स घटक इकाई में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे छह हजार नौकरियां पैदा होंगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह तेलंगाना में अपनी विनिर्माण सुविधा में अतिरिक्त 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे राज्य में कंपनी का कुल निवेश 4,550 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
भारत निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण देश
इस महीने की शुरुआत में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) यंग लियू ने कहा था कि भारत भविष्य में विनिर्माण के मामले में एक महत्वपूर्ण देश होगा। गौरतलब है कि उनकी इस टिप्पणी को देश के साहसिक कदमों को वैश्विक कंपनियों द्वारा स्वीकार करने से जोड़कर देखा गया था। लियू ने कहा था, ‘‘यदि कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो भविष्य में विनिर्माण की दृष्टि से भारत हमारे काफी महत्वपूर्ण बाजार में होगा।’’
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
महिला आरक्षण बिल दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया… Read More
Photo:REUTERS प्रॉपर्टी टैक्स उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार राज्य के प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) नियमों… Read More
Image Source : PTI/AP भारत-कनाडा। कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्ते बुरे दौर में… Read More
महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिल्ली: संसद का विशेष सत्र सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हुआ… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर Nipah Virus in Kerala: केरल में निपाह वायरस का… Read More
Photo:PIXABAY टीडीएस जब आप फिक्स्ड डिपोजिट, रेकरिंग डिपोजिट या दूसरे सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते… Read More
Image Source : ANI मणिपुर में सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या मणिपुर:… Read More
Image Source : REUTERS गूगल क्रोम गूगल का पॉपुलर ब्राउजर क्रोम (Google Chrome) अपने डेस्कटॉप… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्टॉक मार्केट (Stock Market) में अगले सप्ताह काफी हलचल देखने को… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के कारण… Read More
Image Source : AP Neeraj Chopra भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा यूजीन में हुए… Read More
Image Source : INSTAGRAM Allu Arjun daughter Arha Allu Arjun daughter Arha: स्टाइलिश स्टार 'पुष्पा'… Read More
This website uses cookies.