महिला आरक्षण बिल
दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया है। अब इस बिल पर संसद में चर्चा होगी। सदन से पारित होने के बाद बिल कानून बन जाएगा लेकिन इस बिल को लागू होने से पहले कई बाधाएं पार करनी होंगीं, जिनमें सभी राजनीतिक दलों का समर्थन पाने के साथ जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी करना शामिल है। महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक’ के प्रावधानों में स्पष्ट है कि इसके कानून बनने के बाद होने वाली जनगणना के आंकड़ों को पूरा करने के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर निर्वाचन क्षेत्रों का पुन: सीमांकन होने के बाद ही यह कानून प्रभाव में आएगा।
इसे लेकर संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा विधेयक को पारित किये जाने के बाद इसे कानून का रूप देने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्य विधानसभाओं की मंजूरी जरूरी होगी। राज्य विधानसभाओं की मंजूरी आवश्यक है क्योंकि इससे राज्यों के अधिकार प्रभावित होते हैं।
संविधान में अनुच्छेद 334 के बाद जोड़ने के लिए प्रस्तावित नए अनुच्छेद 334 ए के अनुसार, ‘‘संविधान (128वां संशोधन), विधेयक 2023 के प्रारंभ होने के बाद की गई पहली जनगणना के संगत आंकड़े प्रकाशित होने के बाद इस उद्देश्य के लिए परिसीमन की कवायद शुरू होने के पश्चात विधेयक प्रभाव में आएगा।’’
संविधान के अनुच्छेद 82 (2002 में यथासंशोधित) के अनुसार 2026 के बाद की गयी पहली जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया की जा सकती है। इस तरह से 2026 के बाद पहली जनगणना 2031 में होगी जिसके बाद परिसीमन किया जाएगा। बता दें कि सरकार ने 2021 में जनगणना की प्रक्रिया पर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रोक लगा दी थी। 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण को वास्तविक रूप देने के लिए सरकार को इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराना होगा। साल 2011 में जनगणना फरवरी-मार्च में की गयी थी और अनंतिम आंकड़े उस साल 31 मार्च को जारी किये गये थे।
विशेषज्ञों ने यह बात भी कही है कि महिलाएं प्रतिनिधि तो चुनी जा सकती हैं लेकिन वास्तविक अधिकार उनके पतियों के पास रह सकते हैं जैसा कि पंचायत स्तर पर देखा गया है। जानीमानी वकील शिल्पी जैन ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अगर आरक्षण के माध्यम से निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधि उन्हीं परिवारों से हुईं जिनके पुरुष सदस्य राजनीति में हैं तो महिलाओं के उत्थान का विधेयक का उद्देश्य कभी पूरा नहीं होगा।
(इनपुट-पीटीआई)
ये भी पढ़ें:
ये भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, ना है और नहीं कभी होगा; स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल
‘यह महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला बिल, 2024 से लागू हो महिला आरक्षण; AAP नेता आतिशी का बड़ा बयान
Image Source : FILE कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप… Read More
Image Source : PTI IND vs AUS ODI Records Mohali भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच… Read More
Image Source : TWITTER प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान… Read More
Image Source : SONY TV Kaun Banega Crorepati 15 Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा… Read More
Photo:FILE सेबी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान… Read More
Image Source : X (@INCINDIA) कुलियों के बीच राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA गीता मखर्जी आज संसद के निचले सदन में कानून मंत्री… Read More
Image Source : FILE हिजाब पर ईरान में बना कड़ा कानून Iran Hijab News: ईरान… Read More
Photo:FILE म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड निवेशकों ने शेयर बाजार से 25,872 करोड़ रुपये निकाले हैं।… Read More
Image Source : SOCIAL Dark circles removal tips Dark circles removal tips: डाइट और लाइफस्टाइल… Read More
Image Source : PTI केदारनाथ धाम रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला।… Read More
Photo:REUTERS प्रॉपर्टी टैक्स उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार राज्य के प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) नियमों… Read More
Image Source : PTI/AP भारत-कनाडा। कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्ते बुरे दौर में… Read More
महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिल्ली: संसद का विशेष सत्र सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हुआ… Read More
Photo:AP फॉक्सकॉन आईफोन विनिर्माता एप्पल की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने अगले साल तक भारत में रोजगार,… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर Nipah Virus in Kerala: केरल में निपाह वायरस का… Read More
Photo:PIXABAY टीडीएस जब आप फिक्स्ड डिपोजिट, रेकरिंग डिपोजिट या दूसरे सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते… Read More
Image Source : ANI मणिपुर में सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या मणिपुर:… Read More
Image Source : REUTERS गूगल क्रोम गूगल का पॉपुलर ब्राउजर क्रोम (Google Chrome) अपने डेस्कटॉप… Read More
Photo:REUTERS बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्टॉक मार्केट (Stock Market) में अगले सप्ताह काफी हलचल देखने को… Read More
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के कारण… Read More
Image Source : AP Neeraj Chopra भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा यूजीन में हुए… Read More
Image Source : INSTAGRAM Allu Arjun daughter Arha Allu Arjun daughter Arha: स्टाइलिश स्टार 'पुष्पा'… Read More
This website uses cookies.