ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी कंपनी डेल्टा कॉर्प को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग से 6,384 करोड़ रुपये के कर भुगतान का नोटिस मिला है। हालांकि, कंपनी ने इस Tax डिमांड को मनमाना और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा है कि वह इसे चुनौती देने के लिए सभी कानूनी तरीके अपनाएगी। कंपनी ने कहा कि नोटिस में डेल्टाटेक गेमिंग को कर भुगतान में कथित कमी को ब्याज एवं जुर्माने के साथ चुकाने की सलाह दी गई है। ऐसा न करने पर कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस भेजे जाने की बात भी कही गई है। नोटिस के मुताबिक, डेल्टाटेक गेमिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक को रोजमर्रा के कार्यों के लिए जवाबदेह होने से उनपर जीएसटी कानून के तहत जुर्माना लगाने का जिक्र भी किया गया है।
टैक्स देनदारी बढ़कर 23 हजार करोड़ हुई
इसके साथ ही कंपनी पर कुल कर मांग बढ़कर 23,000 करोड़ रुपये हो गई है। डेल्टा कॉर्प ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है कि जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई), कोलकाता ने उसकी अनुषंगी डेल्टाटेक गेमिंग को 13 अक्टूबर को कर मांग का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कंपनी से जनवरी, 2018 से लेकर नवंबर, 2022 की अवधि के लिए 6,236.8 करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाने को कहा गया है। इसके साथ ही जुलाई, 2017 से अक्टूबर, 2022 की अवधि के लिए 147.5 करोड़ रुपये की एक अन्य कर मांग भी की गई है। डेल्टा कॉर्प को जीएसटी विभाग से एक और नोटिस मिलने की खबर आते ही इसके शेयर के भाव में बड़ी गिरावट आई। बीएसई पर डेल्टा कॉर्प का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले 8.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 127.7 रुपये के भाव पर आ गया।
ग्रॉस वैल्यू पर टैक्स डिमांड करना गलत
डेल्टा कॉर्प का कहना है कि इस नोटिस में दावे वाली राशि संबंधित अवधि में खेले गए सभी गेम में लगाए गए दांव के ग्रॉस वैल्यू मूल्य पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक, गेम में शामिल प्रतिभागियों से ली गई gross amount के बजाय दांव पर लगाई गई राशि पर जीएसटी की मांग करना गेमिंग उद्योग से जुड़ी समस्या है और पहले ही उद्योग संगठन सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठा चुका है। पिछले महीने भी डेल्टा ग्रुप को 16,800 करोड़ रुपये मूल्य का कर और चुकाने का एक कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। अगस्त में जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग एवं कसीनो कंपनियों पर लगाए गए दांव की सकल राशि पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने पर सहमति जताई गई थी। उसके बाद ही जीएसटी विभाग ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से कर भुगतान की मांग शुरू की है।
Image Source : PTI मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता… Read More
Photo:FILE ब्लू-कॉलर जॉब देश में ब्लू-कॉलर जॉब (दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिक) में 2023… Read More
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 17 'बिग बॉस 17' में खतरनाक और चौंकाने वाले… Read More
Image Source : GETTY IND vs AUS ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपने… Read More
Image Source : ANI धीरज साहू के मामले पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा… Read More
Photo:FILE स्टार्टअप भारत की स्टार्टअप विकास की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्टार्टअप फंडिंग के… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA वकील विष्णु शंकर जैन। वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर को लेकर शुरू… Read More
Photo:PTI शेयर बाजार शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और… Read More
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : फाइल फोटो जियो ने पेश किया एक और धमाकेदार ऑफर्स वाला रिचार्ज… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
This website uses cookies.