त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ एसयूवी, कार, टू-व्हीलर की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही हैं इसके चलते गाड़ियों की बिक्री में बड़ा उछाल आया है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर माह में देशभर में वाहन बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सितंबर में वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा 18,82,071 इकाई पर पहुंच गया। सितंबर, 2022 में यह 15,63,735 इकाई रहा था। आपको बता दें कि सितंबर महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जहां 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कारों की बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
श्राद्ध के बाद और तेजी की उम्मीद
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि श्राद्ध 14 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं। उसके बाद नवरात्र शुरू होंगे। कुल 42 दिन के त्योहारी अवधि में हम बिक्री को लेकर आशान्वित हैं। ‘‘हमें उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन वाहन खुदरा क्षेत्र के लिए शानदार रहेगा।’’ फाडा ने पिछले महीने देशभर के 1,440 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में से 1,352 से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने ट्रैक्टर बिक्री में जरूर 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वाहनों का पंजीकरण में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आंकड़ों के अनुसार, उपलब्धता में सुधार के साथ पिछले महीने वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर 19 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,32,248 इकाई हो गया, जबकि सितंबर, 2022 में यह 2,79,137 इकाई था। सिंघानिया ने कहा कि नए उत्पादों की पेशकश की वजह से भी पिछले महीने वाहनों की मांग बढ़ी है। समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 13,12,101 इकाई हो गई, जो सितंबर, 2022 में 10,78,286 इकाई थी। वहीं वाणिज्यिक वाहनों का पंजीकरण पांच प्रतिशत बढ़कर 80,804 इकाई हो गया। तिपहिया वाहनों की बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 1,02,426 इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2022 में यह 68,937 इकाई थी। ट्रैक्टर की बिक्री घटकर 54,492 इकाई रह गई, जो सितंबर, 2022 में 60,321 इकाई रही थी।
यह भी पढ़ें: खरीद लीजिए सोना, इस कारण हो जाएगा काफी महंगा, अब इंतजार करना सही नहीं
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
Image Source : INDIA TV पुलिस ने इनामी माओवादी महेंद्र किश्तय्या वेलादी को गिरफ्तार कर… Read More
Image Source : SANSAD TV गृह मंत्री अमित शाह। लोकसभा में बुधवार को जम्मू और… Read More
Photo:FILE सब्सिडी पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार भारत सरकार की ओर से… Read More
Image Source : ANI पाकिस्तान में लैंड हुआ स्पाइसजेट का विमान। (सांकेतिक फोटो) बीते कुछ… Read More
Image Source : GETTY Abhimanyu Easwaran साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन… Read More
Photo:FILE एलआईसी की रैंकिंग का महत्व काफी बढ़ा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने… Read More
Image Source : X आमिर खान और विष्णु विशाल को किया गया रेस्क्यू। चेन्नई में… Read More
Image Source : PTI FILE झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ… Read More
Photo:FILE एसएंडपी की रिपोर्ट ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024: न्यू रिस्क, न्यू प्लेबुक’ में यह बात… Read More
This website uses cookies.