एससीओ शिखर सम्मेलन।
बिश्केक में चल रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) परियोजना का भारत ने फिर कड़ा विरोध किया। जबकि अन्य एससीओ सदस्य देशों ने चीन की इस परियोजना पर अपनी सहमति दी। भारत के दोस्त रूस ने भी चीन के बीआरआइ का समर्थन किया। मगर भारत एक तरफ अकेले ही चीन की अरबों डॉलर की इस परियोजना का समर्थन करने से इनकार कर दिया। इससे चीन परेशान हो गया।
BRI के समर्थन से भारत का इनकार
भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर चीन के महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) का समर्थन करने से इनकार कर दिया। यहां एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक के अंत में एक संयुक्त बयान में कहा गया कि ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने चीन के बीआरआई के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की जो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पसंदीदा परियोजना है। नयी दिल्ली द्वारा जुलाई में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने बीआरआई का समर्थन नहीं किया था जबकि अन्य सदस्यों ने परियोजना का समर्थन किया।
भारत के विरोध की ये रही वजह
भारत ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (बीआरआई की प्रमुख परियोजना) पर चीन का विरोध किया क्योंकि इसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बनाया जा रहा है। बिश्केक में शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एससीओ सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का सख्ती से पालन करके, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करके और आर्थिक सहयोग को प्रोत्साहन देकर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
जयशंकर ने कही दो टूक
अपने संबोधन में जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा ‘समृद्धि का प्रवर्तक’ बन सकते हैं। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा, जिसे कई लोग चीन के बीआरआई के विकल्प के रूप में देखते हैं, की संयुक्त रूप से घोषणा अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं ने सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान की थी। अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा भारत, ईरान, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए जहाज, रेल और सड़क मार्गों का 7,200 किलोमीटर लंबा ‘मल्टी-मोड नेटवर्क’ है। (भाषा)
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
Image Source : INDIA TV पुलिस ने इनामी माओवादी महेंद्र किश्तय्या वेलादी को गिरफ्तार कर… Read More
Image Source : SANSAD TV गृह मंत्री अमित शाह। लोकसभा में बुधवार को जम्मू और… Read More
Photo:FILE सब्सिडी पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार भारत सरकार की ओर से… Read More
Image Source : ANI पाकिस्तान में लैंड हुआ स्पाइसजेट का विमान। (सांकेतिक फोटो) बीते कुछ… Read More
Image Source : GETTY Abhimanyu Easwaran साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन… Read More
Photo:FILE एलआईसी की रैंकिंग का महत्व काफी बढ़ा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने… Read More
Image Source : X आमिर खान और विष्णु विशाल को किया गया रेस्क्यू। चेन्नई में… Read More
Image Source : PTI FILE झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ… Read More
Photo:FILE एसएंडपी की रिपोर्ट ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024: न्यू रिस्क, न्यू प्लेबुक’ में यह बात… Read More
This website uses cookies.