महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ जाएंगी। 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1 अक्टूबर से 1731.50 रुपये/सिलेंडर होगी। हालांकि घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वैसे तो मूल्यों में बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर हुई है लेकिन इससे बाजार में खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा।
पिछले महीने कम किए गए थे दाम
वहीं इससे पहले सितंबर महीने में तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट कम किए थे। दिल्ली में 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का मिलने लगा गया था। दिल्ली में सिलेंडर 1522.50 रुपये में और कोलकाता में आज से 1802.50 की जगह अब 1636 रुपये में मिलने लगा था। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत घटकर 1482 रुपये हो गई थी। वहीं अगस्त में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,680 रुपये हो गई थी।
रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी किए थे कम
इससे पहले हाल ही में मोदी सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती की है। इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन का तोहफा भी मोदी सरकार ने दिया है। इस फैसले से आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। हाल के दिनों के आसमान छूती महंगाई के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी थी। इस पहल से लोगों को थोड़ी राहत होगी। आपको बता दें कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार गरीबों को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त माह में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं।
Image Source : PTI मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता… Read More
Photo:FILE ब्लू-कॉलर जॉब देश में ब्लू-कॉलर जॉब (दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिक) में 2023… Read More
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 17 'बिग बॉस 17' में खतरनाक और चौंकाने वाले… Read More
Image Source : GETTY IND vs AUS ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपने… Read More
Image Source : ANI धीरज साहू के मामले पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा… Read More
Photo:FILE स्टार्टअप भारत की स्टार्टअप विकास की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्टार्टअप फंडिंग के… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA वकील विष्णु शंकर जैन। वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर को लेकर शुरू… Read More
Photo:PTI शेयर बाजार शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और… Read More
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : फाइल फोटो जियो ने पेश किया एक और धमाकेदार ऑफर्स वाला रिचार्ज… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
This website uses cookies.