बाढ़ से सिक्किम में हुई है जबरदस्त तबाही
Sikkim: सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ ने राज्य में जबरदस्त तबाही मचाई है। इस बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी कई लोग लापता हैं। जानकारी के अनुसार, बाढ़ के बाद गाद और मलबे से अब तक सेना के 10 जवानों सहित 34 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 105 से अधिक लोगों की तलाश जारी है जो अब भी लापता हैं। वायु सेना ने हिमालयी राज्य सिक्किम में बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है और फंसे हुए पर्यटकों के पहले जत्थे को लाचेन से उत्तरी सिक्किम के मंगन तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सशस्त्र बलों के साथ समन्वित राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्य सचिव वीबी पाठक, गंगटोक पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पश्चिम बंगाल में भी निकाले गए शव
सिक्किम में 34 लोगों की मौत की सूचना के अलावा निकटवर्ती उत्तरी पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा कि तीस्ता नदी के निचले हिस्से से 40 शव निकाले गए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने आगाह किया कि दोनों राज्यों द्वारा बताए गए आंकड़े में कुछ दोहराव हो सकता है। सिक्किम के पाकयोंग जिले में सबसे अधिक 22 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 10 सेना के जवान शामिल हैं। इसके बाद गंगटोक में छह, मंगन में चार और नामची में दो लोग मारे गए हैं। मंगन जिले में ल्होनक झील पर बादल फटने के छह दिन बाद कुल 105 लोग लापता हैं। बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई, जिससे हिमालयी राज्य के चार जिलों में नदी बेसिन के कई शहरों में बाढ़ आ गई।
बाढ़ से प्रभावित हुए 85 हजार से ज्यादा लोग
सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन के अनुसार, लापता लोगों में से 63 पाकयोंग से, 20 गंगटोक से, 16 मंगन से और छह नामची से हैं। कच्चे और पक्के दोनों तरह के 3,432 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल 5,327 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। कुल 14 पुल या तो बह गए या जलमग्न हो गए, जिससे राज्य में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ। अचानक आई बाढ़ से कुल 6,505 लोग बेघर हो गए हैं और उन्होंने चार जिलों में 26 राहत शिविरों में शरण ली है। अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 85,870 थी। इस बीच, मुख्यमंत्री तमांग ने अपने आधिकारिक आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जहां उन्होंने मुख्य सचिव वीबी पाठक, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और अन्य अधिकारियों के साथ चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।
बाढ़ से सिक्किम में हुई है जबरदस्त तबाही
वायुसेना ने शुरू किया है बचाव व सहायता अभियान
एक अधिकारी ने बताया कि बैठक रक्षा बलों के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को तेजी से बचाने के उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने सिक्किम में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू कर दिया है और लाचेन से मंगन तक फंसे पर्यटकों के पहले जत्थे को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जगह पहुंचाया है। इसने लाचेन तक आपातकालीन सेवा कर्मियों और आवश्यक साजो सामान भी पहुंचाया। पहले जत्थे में बचाए गए पर्यटकों की कुल संख्या तुरंत ज्ञात नहीं है, लेकिन अभियान में इस्तेमाल किए गए एमआई-17 हेलीकॉप्टर की क्षमता 25-30 लोगों को ले जाने की है। रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘वायुसेना दिवस पर वायुसेना ने सिक्किम के बाढ़ पीड़ितों के लिए वायु सेना अड्डा बागडोगरा से मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया।’’
उन्होंने कहा कि वायु सेना ने रविवार से चिनूक और एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टरों द्वारा गरुड़ कमांडो, संचार उपकरण, ईंधन, दवाएं, खोज और बचाव उपकरण राज्य में पहुंचाना शुरू कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि पूर्वी वायु कमान मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों का समन्वय कर रही है। उन्होंने कहा कि वायुसेना बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसने इस छोटे से हिमालयी राज्य को तबाह कर दिया है। रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘मौसम की स्थिति में सुधार होते ही फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों को तैयार रखा गया है।’’
बाढ़ से सिक्किम में हुई है जबरदस्त तबाही
अगले पांच दिनों को मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को अगले पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बीच पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा है कि उन्होंने अब तक तीस्ता नदी से 40 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 10 शवों की पहचान की जा चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि दोनों राज्यों में तीस्ता द्वारा छोड़ी गई गाद और मलबे से अब भी शव मिल रहे हैं, इसलिए विस्तृत जानकारी जुटाने के बाद अगले कुछ दिनों में मृतकों की कुल संख्या स्पष्ट हो जाएगी।
इनपुट – भाषा
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
Image Source : INDIA TV पुलिस ने इनामी माओवादी महेंद्र किश्तय्या वेलादी को गिरफ्तार कर… Read More
Image Source : SANSAD TV गृह मंत्री अमित शाह। लोकसभा में बुधवार को जम्मू और… Read More
Photo:FILE सब्सिडी पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार भारत सरकार की ओर से… Read More
Image Source : ANI पाकिस्तान में लैंड हुआ स्पाइसजेट का विमान। (सांकेतिक फोटो) बीते कुछ… Read More
Image Source : GETTY Abhimanyu Easwaran साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन… Read More
Photo:FILE एलआईसी की रैंकिंग का महत्व काफी बढ़ा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने… Read More
Image Source : X आमिर खान और विष्णु विशाल को किया गया रेस्क्यू। चेन्नई में… Read More
Image Source : PTI FILE झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ… Read More
Photo:FILE एसएंडपी की रिपोर्ट ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024: न्यू रिस्क, न्यू प्लेबुक’ में यह बात… Read More
This website uses cookies.