अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए बुधवार को भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने ‘बॉस की तरह’ फाइनल में प्रवेश किया है। शाह ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 50वां शतक बनाने के लिए विराट कोहली को भी बधाई दी और कहा कि यह उनकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “बॉस की तरह फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। अंतिम मुकाबले के लिए शुभकामनाएं। चलो कप हासिल करें।” कोहली को लेकर गृह मंत्री ने एक अलग पोस्ट में कहा, “50वां वनडे शतक! एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 50वां शतक लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए विराट कोहली को बधाई।” उन्होंने कहा, “ यह आपकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है। आप अपने खेल को और नए स्तर पर लेकर जाएं। देश को आप पर गर्व है।”
इससे पहले पीएम मोदी ने भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-टीम इंडिया को बधाई!भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया।शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया।फाइनल के लिए शुभकामनाएं।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस जीत को ऐतिहासिक विजय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-न्यूजीलैंड पर भारत की ‘विराट’ विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई! इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन! फाइनल के लिए शुभकामनाएं!
बता दें कि टीम इंडिया ने मुंबई में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे फाइनल के विजेता से होगा। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जहां शतक बनाया वहीं शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने वनडे मैचों में सचिन तेंदुलकार के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50 वां शतक पूरा किया। टीम इंडिया के 397 रनों के जवाब में इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई।
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
Image Source : INDIA TV पुलिस ने इनामी माओवादी महेंद्र किश्तय्या वेलादी को गिरफ्तार कर… Read More
Image Source : SANSAD TV गृह मंत्री अमित शाह। लोकसभा में बुधवार को जम्मू और… Read More
Photo:FILE सब्सिडी पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार भारत सरकार की ओर से… Read More
Image Source : ANI पाकिस्तान में लैंड हुआ स्पाइसजेट का विमान। (सांकेतिक फोटो) बीते कुछ… Read More
Image Source : GETTY Abhimanyu Easwaran साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन… Read More
Photo:FILE एलआईसी की रैंकिंग का महत्व काफी बढ़ा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने… Read More
Image Source : X आमिर खान और विष्णु विशाल को किया गया रेस्क्यू। चेन्नई में… Read More
Image Source : PTI FILE झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ… Read More
Photo:FILE एसएंडपी की रिपोर्ट ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024: न्यू रिस्क, न्यू प्लेबुक’ में यह बात… Read More
This website uses cookies.