Categories: LIVE KHABAR

PM Modi met Droupadi Murmu these veteran leaders are celebrating Diwali 2023 । Diwali 2023: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले PM मोदी, इन दिग्गज नेताओं ने यूं मनाई दिवाली; VIDEO


Image Source : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Diwali 2023: देश भर में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन ने इन नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शेयर की हैं। राष्ट्रपति भवन ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की।” इससे पहले दिन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी

दिवाली के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। सीएम केजरीवाल आप सरकार में मंत्री आतिशी के आवास पर भी पहुंचे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

पश्चिम बंगाल में आज काली पूजा उत्सव पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपने आवास पर काली पूजा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में भी पहुंचे। लाखों भक्तों ने राज्य के दक्षिणेश्वर, कालीघाट, थंथानिया, तारापीठ और अन्य प्रसिद्ध काली मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे भी मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर पूरे परिसर को दीये से सजाया। इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर अपने आवास पर दीये जलाए। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उदयपुर, गोमती में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दिवाली समारोह का उद्घाटन किया।

CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे की चेतावनी को बताया ‘कोरी धमकी’, बोले- मुंब्रा के लोगों ने अपनी ताकत दिखाई

गोबर से बने दीपक से जगमग हुई दिवाली, जयपुर की संस्था ने तैयार किए 3 लाख दीये

दिवाली पर आग से मचा हड़कंप, पटाखा बाजार में कई दुकानें जलकर खाक; 9 जख्मी

Latest India News



Source link

Recent Posts

तमिलनाडु में चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये, CM स्टालिन ने किया ऐलान । CM Stalin announced compensation for Michaung Cyclone affected people

Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More

12 hours ago

Will CMs of MP, Rajasthan and Chhattisgarh be elected by Sunday | रविवार तक हो जाएगा बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का एलान?

Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More

1 day ago

खाद्यान्न और चीनी के लिए जूट पैकेजिंग के मानदंडों को मंजूरी, जानें क्या हुआ है अब तय । Cabinet approves jute packaging norms for food grains and sugar,check new standard here

Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More

2 days ago

Rajat Sharma Blog SHOWING WRATH OVER EVMs WON’T DO, CONGRESS MUST INTROSPECT | ईवीएम का मुंह काला करने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस आत्ममंथन करे

Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More

2 days ago

Morning Routine: सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More

2 days ago

Spicejet के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 20% की उछाल से शेयर 52 रुपये के पार, जाने इस बड़ी तेजी की वजह | Spicejet shares hit upper circuit, with 20% jump the shares crossed Rs 52, know the reason for th

Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More

3 days ago

Gadchiroli police arrested the dreaded Maoist | गडचिरोली पुलिस ने खूंखार माओवादी को किया अरेस्ट

Image Source : INDIA TV पुलिस ने इनामी माओवादी महेंद्र किश्तय्या वेलादी को गिरफ्तार कर… Read More

4 days ago

PoK हमारा है…सारा का सारा है, हर प्रताड़ित कश्मीरी याद रखेगा, मोदी ने उनके लिए क्या किया: अमित शाह

Image Source : SANSAD TV गृह मंत्री अमित शाह। लोकसभा में बुधवार को जम्मू और… Read More

4 days ago

Food, फर्टिलाइजर सब्सिडी और रोजगार कार्यक्रम पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार, संसद से मांगी मंजूरी

Photo:FILE सब्सिडी पर 1.29 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार भारत सरकार की ओर से… Read More

4 days ago

आमिर खान को किया गया रेस्क्यू, चक्रवात मिचौंग में 24 घंटे फंसे रहे एक्टर, सामने आईं तस्वीरें

Image Source : X आमिर खान और विष्णु विशाल को किया गया रेस्क्यू। चेन्नई में… Read More

5 days ago

Hemant Soren shocking statement on BJP’s victory in 3 states | 3 राज्यों में बीजेपी की जीत पर सोरेन का चौंकाने वाला बयान

Image Source : PTI FILE झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ… Read More

5 days ago

This website uses cookies.