अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा ‘जहरीली हो गई है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है और GRAP-3 लागू किया गया है। इसके तहत कंस्ट्रक्शन कामों पर रोक लगाई जा सकेगी। इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी को दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच अपने देश की याद आने लगी है। जानिए उन्होंने दिल्ली की जहरीली हवा होने पर क्या बातें कहीं?
दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के आसपास बना हुआ है। इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर ने ‘लॉस एंजिल्स की यादें’ ताजा कर दीं। उन्होंने कहा, ‘स्कूल में उनकी बेटी के टीचर ने उसे बाहर खेलने नहीं जाने की वार्निंग दी। ठीक वैसे ही जैसे उन्हें बचपन में वायु प्रदूषण के कारण चेतावनी दी गई थी।’
गार्सेटी ने अपने बचपन को बाद करते हुए कहा, ‘दिल्ली में इस तरह के दिन, उनके लॉस एंजिल्स में बड़े होने की यादें ताजा कर देते हैं, वहां की हवा अमेरिका में सबसे अधिक प्रदूषित हुआ करती थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ठीक आज की तरह, जैसे मेरी बेटी को उसकी टीचर ने वार्निंग दी। यह ठीक वैसे ही था जैसे कि हमें हमारे शिक्षक लॉस एंजिल्स में बाहर खेलने जाने से मना किया करते थे।’ इस बीच, गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ दर्ज की गई। लगातार तीसरे दिन शहर में धुंए की धुंध छाई रही। खेतों में आग लगने की घटनाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बीच, वैज्ञानिकों ने अगले दो हफ्तों तक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
वहीं वैज्ञानिकों ने अगले दो सप्ताह के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। यह चिंताजनक इसीलिए है क्योंकि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहले ही 400 से ज्यादा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता घटकर केवल 500 मीटर रह गई, दिन के दौरान जैसे-जैसे तापमान बढ़ता रहा दृश्यता 800 मीटर हुई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर तीन बजे 378 तक पहुंच गया। बुधवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 364, मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 था। पंजाबी बाग (439), द्वारका सेक्टर-8 (420), जहांगीरपुरी (403), रोहिणी (422), नरेला (422), वजीरपुर (406), बवाना (432), मुंडका (439), आनंद विहार (452) और न्यू मोती बाग (406) सहित शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।
Image Source : PTI मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता… Read More
Photo:FILE ब्लू-कॉलर जॉब देश में ब्लू-कॉलर जॉब (दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिक) में 2023… Read More
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 17 'बिग बॉस 17' में खतरनाक और चौंकाने वाले… Read More
Image Source : GETTY IND vs AUS ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपने… Read More
Image Source : ANI धीरज साहू के मामले पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा… Read More
Photo:FILE स्टार्टअप भारत की स्टार्टअप विकास की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्टार्टअप फंडिंग के… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA वकील विष्णु शंकर जैन। वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर को लेकर शुरू… Read More
Photo:PTI शेयर बाजार शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और… Read More
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : फाइल फोटो जियो ने पेश किया एक और धमाकेदार ऑफर्स वाला रिचार्ज… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
This website uses cookies.