शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी गिरावट आज थम गई है। बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक उछलकर 65,732.39 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 140 अंक चढ़कर 19,573.45 अंक पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में यह शानदार तेजी कच्चे तेल की कीमत में कमी आने से आई है। दरअसल, ब्रेंट क्रूड के 4 फीसदी टूटकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। बीच में यह 95 डॉलर तक पहुंच गया था। इससे बाजार में बिकवाली हावी हो गई थी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल में उछाल की तिहरी मार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसका असर आज बाजार पर देखने को मिल रहा है।
क्या आगे तेजी लौटेगी?
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आगे दशहरा और दिवाली है। इसमें उत्साह का माहौल है। वहीं, कंपनियों का रिजल्ट सीजन भी शुरू हो गया है। इसके चलते बाजार में एक पॉजिटिव माहौल बनेगा। ऐसे में अगर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं होता है तो बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। कच्चे तेल में गिरावट का असर पेंट, विमानन और टायर जैसे तेल खपत करने वाले उद्योगों के शेयरों पर पड़ेगा। इनमें तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, मजबूत बुनियादी सिद्धांतों के बावजूद निरंतर एफआईआई बिकवाली ने बैंकिंग शेयरों को प्रभावित किया है। बैंकों के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहेंगे और उनकी वैल्यूएशन आकर्षक है। उन्होंने कहा कि यह अब खरीदारी का अच्छा अवसर है।
निफ्टी को 19,600 का रेजिस्टेंस पार करना होगा
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान वाइस प्रेसिडेंट वैशाली पारेख ने कहा कि निफ्टी ने 19,333 के नए निचले स्तर को बनाने के लिए गैप डाउन ओपनिंग के साथ और कमजोरी का संकेत दिया है और दूसरी छमाही में नुकसान को कुछ हद तक कम करने के लिए कुछ सुधार देखा गया है। सूचकांक में मौजूदा स्तरों से प्रमुख समर्थन क्षेत्र के रूप में 19,200 का स्तर होगा और सेंटीमेंट में सुधार के साथ 19,600 से ऊपर जाने के लिए किसी तरह का हस्तक्षेप आवश्यक है। पारेख ने कहा, दिन के लिए समर्थन 19,300 के स्तर पर देखा गया है जबकि प्रतिरोध 19,600 के स्तर पर देखा गया है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 507 अंक ऊपर 65,733 अंक पर है। टीसीएस में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।
इनपुट: आईएएनएस
Image Source : PTI मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता… Read More
Photo:FILE ब्लू-कॉलर जॉब देश में ब्लू-कॉलर जॉब (दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिक) में 2023… Read More
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 17 'बिग बॉस 17' में खतरनाक और चौंकाने वाले… Read More
Image Source : GETTY IND vs AUS ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपने… Read More
Image Source : ANI धीरज साहू के मामले पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा… Read More
Photo:FILE स्टार्टअप भारत की स्टार्टअप विकास की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्टार्टअप फंडिंग के… Read More
Image Source : SOCIAL MEDIA वकील विष्णु शंकर जैन। वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर को लेकर शुरू… Read More
Photo:PTI शेयर बाजार शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और… Read More
Image Source : PTI चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये। चेन्नई: तमिलनाडु के… Read More
Image Source : TWITTER@CHOUHANSHIVRAJ शिवराज सिंह चौहान ने की समीना से मुलाकात भोपाल: मध्य प्रदेश… Read More
Photo:FILE घर आज भी बहुत सारे होम बायर्स प्रॉपर्टी ब्रोकर की कही बातों पर भरोसा… Read More
Photo:FILE निर्यात सरकार के लिए विभिन्न निर्यात क्षेत्रों को प्रदान की गई ब्याज छूट योजना… Read More
Image Source : PTI FILE BJP नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर… Read More
Photo:PIXABAY केंद्र सरकार खाद्यान्नों की पैकिंग के लिए हर साल लगभग 12,000 करोड़ रुपये के… Read More
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। बीजेपी में… Read More
Photo:FILE रियल एस्टेट भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं… Read More
Image Source : फाइल फोटो जियो ने पेश किया एक और धमाकेदार ऑफर्स वाला रिचार्ज… Read More
Image Source : FREEPIK सुबह की शुरुआत सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को… Read More
Image Source : AP जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध… Read More
Photo:REUTERS ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ… Read More
Image Source : PTI मोदी कैबिनेट में फेरबदल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए… Read More
Image Source : PTI वसुंधरा राजे और पीएम मोदी। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में… Read More
Photo:PTI स्पाइसजेट बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की जबरदस्त… Read More
Photo:PTI मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। कार… Read More
This website uses cookies.