International Yoga Day Live Updates pm modi in us amit shah in delhi| दुनियाभर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, PM Modi अमेरिका, अमित शाह दिल्ली में करेंगे योग
[ad_1]
International Yoga Day Live Updates: दुनियाभर में आज 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां संयुक्त राष्ट्र संघ के लॉन में आय़ोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शामिल हुए। दुनिया भर में योग को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 से हुई थी। 21 जून 2015 को पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया था।
Live updates :International Yoga Day Live Updates
Refresh
-
Jun 21, 2023
8:08 AM (IST)
पीएम मोदी शाम 5:30 बजे UN के मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे आज शाम भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। -
Jun 21, 2023
7:38 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा के इंडोर स्टेडियम में योग किया। -
Jun 21, 2023
7:32 AM (IST)
बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम के स्टेडियम में योग किया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। -
Jun 21, 2023
7:24 AM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर किया योग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करने के लिए भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ शामिल हुए। (रिपोर्ट-मनीष प्रसाद) -
Jun 21, 2023
7:15 AM (IST)
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय में योग दिवस का आयोजन
दिल्ली स्थित बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बीआरओ के डीजी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (रिपोर्ट-मनीष प्रसाद)बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन
-
Jun 21, 2023
6:59 AM (IST)
नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा
नागपुर में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नागपुर के जसवंत स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (रिपोर्ट-योगेंद्र तिवारी)नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा
-
Jun 21, 2023
6:47 AM (IST)
भारतीय तटरक्षक दल के अधिकारियों ने नोएडा में योग किया
यूपी में जगह-जगह योग के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नोएडा में भारतीय तटरक्षक दल के अधिकारियों ने नोएडा में योग किया। -
Jun 21, 2023
6:45 AM (IST)
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में योग किया
[ad_2]
Source link